Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shubham soni
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जमीन की मांग - कुरवाई के ग्राम जरगुवा में रहने वाले आदिवासी सहरिया परिवारों ने जनसुनवाई में लगाई जमीन की गुहार - करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा भूमि देने की मांग की स्लग : जमीन की मांग - कुरवाई के ग्राम जरगुवा में रहने वाले आदिवासी सहरिया परिवारों ने जनसुनवाई में लगाई जमीन की गुहार - करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा भूमि देने की मांग की लोकेशन : विदिशा एंकर : विदिशा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुरवाई तहसील के ग्राम जरगुवा से पहुंचे आदिवासी सहरिया परिवारों ने अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उन्हें जमीन मिल जाती है तो वे खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकेंगे। फिलहाल शासन की ओर से उन्हें कुटीर आवंटित है और राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन परिवार चलाने के लिए उन्हें दूसरों के खेतों में मजदूरी करनी पड़ रही है। वहीं, मामले में अधिकारी ने बताया कि आदिवासी परिवारों के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं संचालित हैं। ग्रामीणों की मांग और प्रस्ताव को शासन स्तर पर भेजने की कार्रवाई की जाएगी। बाईट : अनीता सहरिया बाईट : ग्रामीण बाईट : एसडीएम मनीष जैन3
- शमशाबाद-विदिशा रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर,चालक गंभीर घायल#शमशाबाद#तिनसियाई #जनताखबर शमशाबाद-विदिशा रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर,चालक गंभीर घायल#शमशाबाद#तिनसियाई #जनताखबर1
- भोपाल व्यूरो रिपोर्ट भोपाल में कमर्शियल एक्टिविटी के खिलाफ मंगलवार सुबह 9:00 बजे नगर निगम की कार्रवाई फिर शुरू हो गई1
- *महा मंडलेश्वर महंत 1008 श्री राम भरोसे दास जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर हुआ विशाल भंडारा* *हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, महाप्रसादी का लिया लाभ; उत्तराधिकारी महंत सुनील दास वैष्णव को सौंपी मंदिर की जिम्मेदारी* रिपोर्टर ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार मो.8120285709 बोड़ा। श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर बगीची के संत महा मंडलेश्वर महंत 1008 श्री राम भरोसे दास जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर उनकी दिव्य आत्मा के सम्मान में विशाल संत समागम एवं भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और संत के दर्शन कर महाप्रसादी का लाभ लिया। इस अवसर पर अयोध्या से पधारे पंच संतों द्वारा मंदिर के उत्तराधिकारी महंत सुनील दास वैष्णव को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गद्दी पर विराजमान कराया गया। संतों ने उन्हें साल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर बगीची की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में विशेष रूप से अयोध्या हनुमानगढ़ी पट्टी बस्तियां से पधारे श्री महंत रामनारायण दास, महंत सोमेश्वर दास, महंत रामदेव शरण, महंत तुलसी दास, महंत राजेंद्र दास, भीलवाड़ा से महंत जोधपुर एवं ओमकार दास सहित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर बगीची समिति के सदस्य मौजूद रहे। विशाल भंडारा सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ, जो दोपहर 3 बजे तक चला। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मंदिर बगीची समिति द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी संतों का पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही सम्मान राशि भेंट कर संतों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मोहन शर्मा , पूर्व विधायक धूल सिंह यादव ,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं हिंदू समाज के बंधु मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने संत महंत राम भरोसे दास जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया।4
- नशे के खिलाफ अभियान गंजबासौदा में संतों की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाव गंजबासौदा में युवा पीढ़ियों को बचाने के लिए अब पूरा शहर एकजुट हो गया है। संत, समाज, व्यापारी और आम नागरिक एक मंच पर आए। शहर के मुख्यमार्ग से रैली निकाल कर इस जानलेवा नशे के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। इसी संकल्प के साथ 1 सितंबर को शहर में एक विशाल नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली जिसमें सर्वसमाज सभी राजनीतिक दल एक हुए।1
- मंदिर में चोरी… फिर दूसरी वारदात की तैयारी, जंगल से दबोचे राजस्थान के दो शातिर चोर फतेहगढ़ बालाजी मंदिर से ₹50 हजार का चांदी का मुकुट चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी का मुकुट और बाइक बरामद गुना/फतेहगढ़। फतेहगढ़ के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी होने की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने राजस्थान के बारां जिले के रहने वाले दो संदिग्धों को उस समय दबोच लिया, जब वे एक अन्य मंदिर में चोरी की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया करीब ₹50 हजार कीमत का चांदी का मुकुट और वारदात में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूजा-सफाई के दौरान दिखा संदिग्ध, मंदिर में जाकर देखा तो मुकुट गायब पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को फतेहगढ़ थाने में फरियादी निरोत्तम दास बैरागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे रोकड़िया बालाजी मंदिर में पूजा-पाठ और साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को मंदिर से उतरकर जाते देखा। संदेह होने पर जब मंदिर के अंदर जाकर देखा गया तो बालाजी की प्रतिमा पर बंधा चांदी का मुकुट गायब मिला। मामले में फतेहगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 188/26, धारा 305(d), 331(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। 31 अगस्त को जंगल में मिली बड़ी सुराग मंदिर चोरी की जांच के बीच पुलिस को 31 अगस्त को सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति अनारद के जंगल क्षेत्र में स्थित एक अन्य हनुमान मंदिर के आसपास घूम रहे हैं और वहां चोरी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ पुलिस ने जनसहयोग से मौके की घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मुकेश पुत्र बृजमोहन कुशवाह, उम्र 38 वर्ष और सदीक पुत्र छुट्टन बेग, उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी नाहरगढ़, जिला बारां, राजस्थान के रूप में हुई। पूछताछ में बालाजी मंदिर चोरी कबूली पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अनारद क्षेत्र के मंदिर में चोरी करने की नीयत से आने की बात बताई। इसी दौरान उन्होंने 29 अगस्त 2026 को फतेहगढ़ स्थित बालाजी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने की बात भी स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद कर लिया। मुकुट की अनुमानित कीमत ₹50,000 बताई गई है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 लाख है, भी जब्त की गई। एक चोरी का खुलासा, दूसरी वारदात होने से पहले रोकी फतेहगढ़ पुलिस की कार्रवाई में सिर्फ बालाजी मंदिर चोरी का खुलासा ही नहीं हुआ, बल्कि पुलिस ने संभावित रूप से होने वाली एक और मंदिर चोरी की वारदात को भी समय रहते विफल कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को दूसरी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया गया। राजस्थान में भी चोरी के कई मामले दर्ज प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सदीक बेग के खिलाफ राजस्थान के बारां जिले के विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की और जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में आरोपियों के नशे का आदी होने की जानकारी भी सामने आई है। एसपी हितिका वासल के नेतृत्व में कार्रवाई यह कार्रवाई गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम ने की। कार्रवाई में थाना पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम का भी योगदान रहा। पुलिस की इस कार्रवाई में मंदिर चोरी का मुकुट बरामद होने के साथ ही दूसरी संभावित चोरी को रोकना भी अहम सफलता माना जा रहा है।1
- कलेक्ट्रेट में खाना - अपनी पत्नी की तलाश में कलेक्ट्रेट पहुंचे मुंशी खान - बच्चों को भूख लगने पर परिसर में ही बना रहे थे खाना - पुलिस प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग रोका स्लग : कलेक्ट्रेट में खाना - अपनी पत्नी की तलाश में कलेक्ट्रेट पहुंचे मुंशी खान - बच्चों को भूख लगने पर परिसर में ही बना रहे थे खाना - पुलिस प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग रोका लोकेशन विदिशा एंकर : अशोक नगर जिले के बाबरोद में रहने वाले मुंशी खान अपने चार बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे वह अपनी पत्नी को वापस बुलाने की मांग कर रहे थे उनके सास ससुर पत्नी को नहीं भेज रहे हैं। मुंशी खान ने कलेक्ट्रेट में इसी बात की गुहार लगाई थी। इस बीच उनके बच्चों को भूख लगी तो वह सामान लाकर कलेक्ट्रेट परिसर में ही खाना पकाने की तैयारी कर रहे थे। जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्व विभाग के अधिकारियों ने उन्हें रोका उनकी फरियाद सुनी गई साथ ही बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया गया मुंशी खान ने बताई कि उनकी पत्नी पठारी क्षेत्र की रहने वाली है उनके साथ ससुर उनकी पत्नी को नहीं भेज रहे हैं जबकि पत्नी साथ रहने को तैयार है इसकी इस फरियाद को प्रशासन द्वारा जांच कर कर कार्रवाई का भरोसा दिया गया बाईट : मुंशी खान4
- विदिशा-नटेरन-जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, एसपी से शिकायत #जमीनविवाद #फर्जी_रजिस्ट्री#जनताखबर1
- उज्जैन में किन्नर अघोरी का VIDEO वायरल ...!! जलती चिता से कथित मांस निकालकर खाने का दावा उज्जैन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आपत्तिजनक वीडियो ने सनसनी फैला दी है। वीडियो में खुद को ‘अघोरी’ बताने वाली एक महिला द्वारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्काराधीन मानव देह के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और धारदार हथियार से क्रियाएं की जा रही है। जलती चिता से कथित मानव मांस के साथ खिलवाड़ किए जाने वाले VIDEO के वायरल होने के बाद से संत समाज ने नाराज़गी जताते हुए, FIR की मांग है......1