logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र हरसिंघपुर/मल्लेपुर का किया निरीक्षण-बाढ़ बचाव के दृष्टिगत पहले अलर्ट जारी करते हुए लोगों को करे जागरूक -मण्डलायुक्त गंगा नदी पर निर्माणाधीन 06 लेन पुल व अप्रोच रोड का भी किया निरीक्षण मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र हरसिंघपुर/मल्लेपुर का किया निरीक्षण-बाढ़ बचाव के दृष्टिगत पहले अलर्ट जारी करते हुए लोगों को करे जागरूक -मण्डलायुक्त गंगा नदी पर निर्माणाधीन 06 लेन पुल व अप्रोच रोड का भी किया निरीक्षण-सड़क निर्माण के दौरान मानव सुरक्षा का रखे ख्याल, लापरवाही बरतने पर एफ0आई0आर0 दर्ज कर होगी कड़ी कार्यवाही मीरजापुर 08 अगस्त 2026- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने गंगा के जल स्तर में लगातार वृद्धि के दृष्टिगत संभावित ग्रामों में बाढ़ के लेकर मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कोन विकास खण्ड के हरसिंघपुर/मल्लेपुर गांव में पहुंचकर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी से कहा कि बाढ़ के दौरान आने वाले सावधानियों के बारे में पहले से ग्रामीणों को अलर्ट किया जाए। आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था व पशुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत निचले इलाकों में रहने वाले सुरक्षित स्थान पर ले जाने हेतु पहले से ही बाढ़ राहत शिविर चिन्हित कर लिए जाए चिन्हित बाढ़ शिविरों में शौचालय, भोजन, पेयजल, आवश्यक दवाएं, प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था कर ली जाए तथा पशुओं के लिए चारा व ऊंचे स्थान पर पशु शिविर बनाए जाए। उन्होंने कहा कि गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए कि घाटों, पुलों व गंगा के किनारे न जाए। गोताखोर व नाव की व्यवस्था की तैनाती की जाए किसी के डूबने से कोई अप्रिय घटना न हो उसके लिए एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 की टीमों को अलर्ट कर दिया जाए। मण्डलायुक्त ने राजस्व टीम को सक्रिय करने के साथ ही लेखपाल, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से वार्ता कर जल स्तर, कटान व संभावित खतरे की जानकारी, फसल नुकसान आदि के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने गंगा नदी निर्माणाधीन 06 लेन पुल व सड़क के कार्य प्रगति को भी मौके पर पहुंचकर देखा। उन्होंने सम्बन्धित कार्यदायी एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए किसी प्रकार की रुकावट न हो परन्तु कार्य के दौरान छोटी सी लापरवाही भी किसी के जान पर भी भारी पड़ सकती है इस लिए निर्माण एजेंसी व ठेकेदार सुरक्षा को लेकर पूर्ण ख्याल रखा जाए। कार्यस्थल पर मजबूत बैरीकेटिंग, रिफ्लेक्टर तथा चेतावनी बोर्ड लगाया जाए। यदि रात्रि में कार्य हो रहे हो तो पर्याप्त लाइट, रेडियम पट्टी आदि अवश्य लगाए। उन्होंने कहा कि खोदे गए गड्ढों आदि में किसी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति पर सम्बन्धित कार्यदायी एजेंसी के अधिकारियों पर एफ0आई0आर0 दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अतएव खोदे गए गड्ढों को खुला न छोड़े उसके चारों तरफ बैरीकेटिंग आदि लगाया जाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

1 hr ago
user_Www.rudrakiawaaz.com9956936240
Www.rudrakiawaaz.com9956936240
Newspaper advertising department मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राहुल गांधी प्रयागराज से करेंगे चुनावी शंखनाद, साधेंगे युवाओं को
    1
    राहुल गांधी प्रयागराज से करेंगे चुनावी शंखनाद, साधेंगे युवाओं को
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *पॉवर हाउस में खड़ी बाईक जल कर खाख* मीरजापुर विंध्याचल *पॉवर हाउस में खड़ी बाईक जल कर खाख* मीरजापुर विंध्याचल विंध्याचल 33/11 केवी उपकेंद्र भवानीपुर, विंध्याचल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उपकेंद्र परिसर में खड़ी एक बैटरी चालित स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता (जेई) नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह बैटरी चालित स्कूटी विभाग में कार्यरत कर्मचारी अतुल जायसवाल की है। स्कूटी परिसर में खड़ी थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके चलते उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने पीछे के दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। समय रहते कर्मचारियों ने सतर्कता बरती, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जेई नरेंद्र सिंह के अनुसार, घटना में किसी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बैटरी में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के बाद स्थिति सामान्य हुई और विद्युत उपकेंद्र के अन्य उपकरणों को सुरक्षित बचा लिया गया।
    4
    *पॉवर हाउस में खड़ी बाईक जल कर खाख* मीरजापुर विंध्याचल
*पॉवर हाउस में खड़ी बाईक जल कर खाख* मीरजापुर विंध्याचल 
विंध्याचल 33/11 केवी उपकेंद्र भवानीपुर, विंध्याचल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उपकेंद्र परिसर में खड़ी एक बैटरी चालित स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता (जेई) नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह बैटरी चालित स्कूटी विभाग में कार्यरत कर्मचारी अतुल जायसवाल की है। स्कूटी परिसर में खड़ी थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके चलते उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने पीछे के दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। समय रहते कर्मचारियों ने सतर्कता बरती, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जेई नरेंद्र सिंह के अनुसार, घटना में किसी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बैटरी में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के बाद स्थिति सामान्य हुई और विद्युत उपकेंद्र के अन्य उपकरणों को सुरक्षित बचा लिया गया।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गोपीगंज में कांवड़ियों की सेवा के लिए 24 घंटे का सेवा शिविर शुरू, एसपी अभिनव त्यागी ने किया उद्घाटन
    1
    गोपीगंज में कांवड़ियों की सेवा के लिए 24 घंटे का सेवा शिविर शुरू, एसपी अभिनव त्यागी ने किया उद्घाटन
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • DIG रेंज मिर्जापुर कार्यालय में जनसुनवाई मिर्जापुर - विंध्याचल परिक्षेत्र में DIG ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश DIG रेंज मिर्जापुर कार्यालय में जनसुनवाई मिर्जापुर - विंध्याचल परिक्षेत्र में DIG ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश मिर्जापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर "पूनम" द्वारा आज परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए DIG महोदया ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। फोटो में देखा जा सकता है कि DIG पूनम अपने कार्यालय में बैठकर महिला फरियादी सहित अन्य लोगों की समस्या सुन रही हैं। भदोही पुलिस ने की UP-112 की समीक्षा बैठक भदोही - SP के निर्देशन में Addl. SP ने ली PRV कर्मियों की बैठक, रिस्पॉन्स टाइम सुधारने पर जोर भदोही। आज दिनांक 07.08.2026 को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था अक्षुण्ण बनाए रखने तथा आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल द्वारा यूपी-112 कार्यालय में यूपी-112 के समस्त पीआरवी (PRV) कर्मियों के साथ मीटिंग की गई। बैठक के दौरान महोदय द्वारा पीआरवी वाहनों के रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि - 1. इवेंट (सूचना) प्राप्त होते ही तत्काल न्यूनतम समय में घटना स्थल पर पहुँचकर पीड़ित को सहायता प्रदान करें। 2. जनता/पीड़ितों से अत्यंत शालीनता, मधुर एवं संवेदनशीलता के साथ वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान कराएं। 3. अपने-अपने आवंटित रूटों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, चौराहों, बैंकों एवं धार्मिक स्थलों के आस-पास निरंतर गतिशील रहकर गश्त करें। 4. वाहनों में लगे संचार उपकरणों, एमडीटी (MDT) व जीपीएस (GPS) को हमेशा क्रियाशील एवं दुरुस्त रखें तथा ड्यूटी के दौरान पूरी वर्दी में चुस्त-दुरुस्त रहें।
    1
    DIG रेंज मिर्जापुर कार्यालय में जनसुनवाई
मिर्जापुर - विंध्याचल परिक्षेत्र में DIG ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
DIG रेंज मिर्जापुर कार्यालय में जनसुनवाई
मिर्जापुर - विंध्याचल परिक्षेत्र में DIG ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
मिर्जापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर "पूनम" द्वारा आज परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई की गई। 
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए DIG महोदया ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
फोटो में देखा जा सकता है कि DIG पूनम अपने कार्यालय में बैठकर महिला फरियादी सहित अन्य लोगों की समस्या सुन रही हैं।
भदोही पुलिस ने की UP-112 की समीक्षा बैठक
भदोही - SP के निर्देशन में Addl. SP ने ली PRV कर्मियों की बैठक, रिस्पॉन्स टाइम सुधारने पर जोर
भदोही। आज दिनांक 07.08.2026 को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था अक्षुण्ण बनाए रखने तथा आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल द्वारा यूपी-112 कार्यालय में यूपी-112 के समस्त पीआरवी (PRV) कर्मियों के साथ मीटिंग की गई।
बैठक के दौरान महोदय द्वारा पीआरवी वाहनों के रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
उन्होंने निर्देशित किया कि -
1. इवेंट (सूचना) प्राप्त होते ही तत्काल न्यूनतम समय में घटना स्थल पर पहुँचकर पीड़ित को सहायता प्रदान करें। 2. जनता/पीड़ितों से अत्यंत शालीनता, मधुर एवं संवेदनशीलता के साथ वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान कराएं। 3. अपने-अपने आवंटित रूटों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, चौराहों, बैंकों एवं धार्मिक स्थलों के आस-पास निरंतर गतिशील रहकर गश्त करें। 4. वाहनों में लगे संचार उपकरणों, एमडीटी (MDT) व जीपीएस (GPS) को हमेशा क्रियाशील एवं दुरुस्त रखें तथा ड्यूटी के दौरान पूरी वर्दी में चुस्त-दुरुस्त रहें।
    user_Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Newspaper advertising department मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: विंध्याचल पॉवर हाउस परिसर में खड़ी ई-स्कूटी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी।
    1
    मिर्ज़ापुर: विंध्याचल पॉवर हाउस परिसर में खड़ी ई-स्कूटी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.