कानून सबके लिए बराबर : जिलाध्यक्ष लिखी लग्जरी कार को भी नही ंबख्शा, पुलिस ने जब्त किए 56 वाहन कानून सबके लिए बराबर : जिलाध्यक्ष लिखी लग्जरी कार को भी नही ंबख्शा, पुलिस ने जब्त किए 56 वाहन Rajasthan News: नागौर पुलिस ने काली फिल्म, बिना नंबर प्लेट और जाति-पदनाम लिखी गाड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों में 56 वाहन जब्त किए। “जिलाध्यक्ष” लिखी लग्जरी कार भी पुलिस कार्रवाई से नहीं बच सकी। अधिकारियों ने साफ कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। नागौर में सड़क पर रसूख दिखाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। काली फिल्म, बिना नंबर प्लेट और नंबर प्लेट की जगह जाति या पदनाम लिखी गाड़ियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने दो दिनों के भीतर 56 वाहनों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान कई रसूखदारों की सिफारिशें भी बेअसर रहीं। जिलाध्यक्ष लिखी कार को जब्त किया जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक जितिन जैन के नेतृत्व में शहर के पांच थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ए-श्रेणी की नाकाबंदी कर बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगी गाड़ियों और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई जब पुलिस ने 'जिलाध्यक्ष' लिखी एक लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया। वाहन पर काली फिल्म लगी हुई थी और वह यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा था। इस कार्रवाई के बाद शहरभर में पुलिस की सख्ती की चर्चा होने पुलिस ने 56 वाहन जब्त किए पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की सिफारिश या दबाव नहीं चलेगा। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों ने प्रभावशाली लोगों से फोन करवाकर कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने किसी की नहीं सुनी। कार्रवाई के दौरान नागौर शहर में 8 वाहन जब्त किए गए, जिनमें 2 महिंद्रा थार, 2 कैंपर, 1 स्विफ्ट, 1 स्कॉर्पियो, 1 वेन्यू और 1 ऑल्टो शामिल हैं। वहीं जिलेभर में कुल 48 वाहन सीज किए गए। इनमें 2 थार, 3 स्कॉर्पियो, 9 कैंपर, 5 पिकअप, 2 स्विफ्ट कार, 1 ब्रेजा, 5 अन्य कारें व लोडिंग टेंपो और 21 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक जितिन जैन ने कहा कि नागौर सड़क हादसों के लिहाज से संवेदनशील जिला बन चुका है। आए दिन स्टंटबाजी और लापरवाही से वाहन चलाने के वीडियो सामने आते हैं। ऐसे में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार अभियान चलाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन के दस्तावेज पूरे रखें, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ न करें और काले शीशों की फिल्म तुरंत हटवा लें। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन कभी भी जब्त किया जा सकता है। पुलिस ने जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से भी लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- रोहिसी गांव में ग्राम रथ अभियान का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने सुनी सरकारी योजनाओं की जानकारी भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान का रोहिसी गांव में स्वागत किया गया। नव निर्मित ग्राम पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र व्यक्तियों से इनका लाभ उठाने की अपील की गई। ग्राम रथ अभियान के रोहिसी पहुंचने पर ग्रामीणों ने इसका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाएं किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर आमजन अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को सभी योजनाओं की सटीक जानकारी मिल सके। ग्रामीणों ने भी इन योजनाओं में गहरी रुचि दिखाई और कई लोगों ने मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया के संबंध में प्रश्न पूछे। इस अवसर पर सरपंच राजूराम गॉड, प्रभारी जगदीश माली, राकेश महरिया, राजमल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी जोगाराम अधिकारी और कृषि सुपरवाइजर रामकिशोर चौधरी सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान गांवों में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को भी सुना गया। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिना नंबर प्लेट और काले शीशों वाले 6 वाहन जब्त, 75 चालान काटे1
- रतनागढ़ के वार्ड नंबर 33 में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और नगर पालिका पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है, जल्द मरम्मत की मांग की है।1
- अजमेर के पीसांगन में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने ग्राम रथ अभियान के तहत संध्या चौपाल और जनसुनवाई की। उन्होंने ग्रामीणों को राज्य की 13 कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।1
- अजमेर: दरगाह बाजार में आदिल कादरी अतर और परफ्यूम स्टोर की ओपनिंग पर उमड़ा लोगों का जबरदस्त हुजूम अजमेर शरीफ दरगाह के रास्ते दरगाह बाजार धान मंडी में मशहूर ब्रांड आदिल कादरी अतर और परफ्यूम का नया स्टोर खुला। स्टोर ओपनिंग के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि व्यवस्था संभालने के लिए बाउंसर और पुलिसकर्मियों को तैनात करना पड़ा। आदिल कादरी ने बताया कि उन्हें ख्वाजा गरीब नवाज से गहरी अकीदत है, इसी वजह से अजमेर में उनका चौथा स्टोर खोला गया है। उन्होंने कहा कि अब तक देशभर में 55 स्टोर खुल चुके हैं और गरीब नवाज का करम रहा तो आगे भी नए स्टोर खोले जाएंगे। स्टोर पर ग्राहकों के लिए “2 के साथ 1 फ्री” ऑफर भी रखा गया, जिसका लोगों ने जमकर फायदा उठाया। नए स्टोर में अतर और परफ्यूम की शानदार रेंज उपलब्ध है।1
- अंजुमन सैयद जादगान खुद्दाम ए ख्वाजा के पदाधिकारी और सदस्यों का किया इस्तकबाल अंजुमन सैयद जादगान खुद्दाम ए ख्वाजा के पदाधिकारी और सदस्यों का किया इस्तकबाल अंजुमन मोईनिया हाल पन्नीग्रांम चौक पर अंजुमन सैयद जादगान खुद्दाम ए ख्वाजा हाल ही में हुए चुनाव में जो सदस्य जीत कर आए हैं उन सभी पदाधिकारी और सदस्यों का अजमेर मुस्लिम एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी जिला अजमेर की जानिब से गुल पोशी कर इस्तकबाल किया गया1
- Nali kafi time se khrab padi he1
- अभिनेता थलापति विजय ने 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिससे राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव आया है। उनकी जीत को केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के नेतृत्व का प्रतीक माना जा रहा है। विजय ने युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा करते हुए तमिलनाडु में एक नए युग का आगाज़ किया है।1