उत्तर प्रदेश शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के तहत, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी मुहिम शुरू की है। इस महाअभियान का आगाज़ 12 जुलाई को मधुबन बापूधाम योजना के अमृत वन वाटिका पार्क में हुआ। GDA उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल (IAS) ने 'हरि संकरी' यानी पीपल, बरगद और पिलखन के पौधे लगाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव विवेक कुमार मिश्र सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय निवासी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश शासन ने इस वित्तीय वर्ष में GDA को 1.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। इसके तहत शहर के पार्कों और हरित पट्टियों में जामुन, गुलमोहर और कदंब जैसी छायादार प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने सभी नागरिकों से पर्यावरण और स्वच्छ भविष्य के लिए कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण की अपील की है।
उत्तर प्रदेश शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के तहत, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी मुहिम शुरू की है। इस महाअभियान का आगाज़ 12 जुलाई को मधुबन बापूधाम योजना के अमृत वन वाटिका पार्क में हुआ। GDA उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल (IAS) ने 'हरि संकरी' यानी पीपल, बरगद और पिलखन के पौधे लगाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव विवेक कुमार मिश्र सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय निवासी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश शासन ने इस वित्तीय वर्ष में GDA को 1.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। इसके तहत शहर के पार्कों और हरित पट्टियों में जामुन, गुलमोहर और कदंब जैसी छायादार प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने सभी नागरिकों से पर्यावरण और स्वच्छ भविष्य के लिए कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण की अपील की है।
- जनपद मेरठ के ग्राम पंचायत नवाबगढ़ी में भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसान-मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब किसानों और मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया गया कि आज देश का अन्नदाता और निर्माण की रीढ़ कहलाने वाला मजदूर वर्ग दोहरी मार झेलने को मजबूर है। किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है, खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और बिजली, सिंचाई, खाद व बीज की समस्याएं गहराती जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर, मजदूर वर्ग कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद धरातल पर गांव, किसान और मजदूर की वास्तविक समस्याओं के समाधान के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है। अपनी मांगों को लेकर संगठन ने सीधे चेतावनी दी है कि यदि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का जल्द ही समाधान नहीं किया गया, तो वे एक बड़े जनआंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए जल्द ही सरधना तहसील में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा और प्रशासन को कार्रवाई के लिए एक निश्चित समय सीमा दी जाएगी। यदि इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन मेरठ कमिश्नरी का घेराव करेगा, जिसमें हजारों किसान और मजदूर लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इस बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। इसमें खुशनवाज को नगर महामंत्री (सरधना), समीर को युवा नगर मंत्री (सरधना), तौफ़ीक़ को ग्राम सचिव (नवाबगढ़ी), जावेद को नगर सचिव (सरधना) और आसिफ को नगर उपाध्यक्ष (सरधना) मनोनीत किया गया। बैठक में मुजाहिद खान, संजय जोगी, मुंफरीद, इंतजार जोगी, रिजवान, सरफराज, शादाब, उस्मान, सलमान, मुस्तकीम, जावेद और सुहैल सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह विशेष रिपोर्ट दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र के गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार द्वारा प्रेषित की गई है।1
- गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों को जेट प्लांट रोड स्थित बिजलीघर के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 21 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे असम और ओडिशा के रहने वाले हैं। वे सस्ते दामों में गांजा खरीदते थे और उसे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लाकर ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस अब तक कुल 25 तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ और तस्करी से जुड़ी नकदी भी बरामद की है।2
- गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में पिछले दिनों हुई आग की घटनाओं को लेकर अग्निशमन विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल के निर्देश पर शनिवार को फायर स्टेशन कोतवाली के अग्निशमन अधिकारी शेष नाथ यादव ने अपनी टीम के साथ सोसायटी का दौरा किया और फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की। हाल ही में सोसायटी के एसपी-2 टावर के एक फ्लैट, टी-1 टावर की लिफ्ट के पंखे और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की घटनाओं से यहां के निवासी अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित थे। इस निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता गौरव बंसल और राजेश गर्ग भी मौजूद रहे, जिन्होंने अधिकारियों को सोसायटी में फायर सेफ्टी की कमियों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया। अग्निशमन अधिकारी शेष नाथ यादव ने विभिन्न टावरों में लगे फायर अलार्म सिस्टम, हाइड्रेंट, होज़ रील, अग्निशमन यंत्र, फायर पंप और ईवी चार्जिंग प्वाइंटों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सोसायटी के स्टेट मैनेजर राहुल त्यागी को निर्देश दिए कि सभी उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप हमेशा कार्यशील रखा जाए और नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। शिकायतकर्ता गौरव बंसल ने यह भी बताया कि वर्तमान आरडब्ल्यूए के पास अग्निशमन विभाग की वैध फायर एनओसी नहीं है। इस पर अग्निशमन अधिकारी ने जानकारी दी कि सोसायटी की अग्निशमन व्यवस्थाओं की कार्यशीलता को लेकर अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ गाजियाबाद न्यायालय में वाद संख्या 37350/2026 लंबित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण सभी फायर सेफ्टी मानकों का पालन अनिवार्य है और किसी भी लापरवाही के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।4
- गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी की नहर वाली रोड की स्थिति इतनी बदहाल हो चुकी है कि वहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। इस सड़क पर इतने अधिक खड्डे हो चुके हैं कि ऐसा लगता है जैसे किसी भी समय गाड़ी के टायर ही फट जाएंगे। बारिश के मौसम में इस सड़क की स्थिति और भी विकराल हो जाती है, जब इसमें भारी मात्रा में पानी भर जाता है। पानी भरने के बाद तो यह पता ही नहीं लगता कि सड़क कहां पर है और यह पूरी तरह किसी जंगली रास्ते जैसी नजर आने लगती है। इस अव्यवस्था को लेकर लोग काफी परेशान हैं और सवाल उठा रहे हैं कि खोड़ा नगर निगम आखिर क्यों इस सड़क का निर्माण नहीं करा रहा है। सड़क की इस दुर्दशा पर तीखा तंज कसते हुए लोग कह रहे हैं कि खोड़ा कॉलोनी नगर निगम ने नहर के किनारे कितनी 'अच्छी' सड़क बनाकर तैयार की है।1
- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सड़कों की स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरा हुआ है और इतने ज्यादा गड्ढे हैं कि पैदल चलने वाले लोग गिर जाते हैं। इसके साथ ही इस बदहाली के कारण गाड़ियां भी रास्ते में ही फंसकर खड़ी हो जाती हैं।1
- गाजियाबाद में गैस एजेंटों द्वारा सिलेंडर में कम गैस दिए जाने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। गैस चोरी करने के लिए एजेंटों द्वारा कई तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं, जिनमें सिलेंडर का वजन कम रखना, टूटी सील देना और पुराना रेगुलेटर लगाना शामिल है। इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचाव के लिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे डिलीवरी लेते समय सिलेंडर का वजन, सील और बिल की जांच जरूर करें। सही वजन का पता लगाने के लिए सिलेंडर पर लिखे खाली वजन (Tare Weight) में 14.2 किलोग्राम जोड़ना चाहिए, जिससे फुल सिलेंडर का वजन ज्ञात हो सके। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर उपभोक्ता सीधे डिस्ट्रीब्यूटर से शिकायत कर सकते हैं या फिर हेल्पलाइन नंबर 1906 और 1800-11-4000 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।1
- गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे इनामी आरोपी मोहम्मद मिराज उर्फ पप्पी उर्फ महाराज को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार, यह सनसनीखेज मामला आफताब नामक युवक की चाकू मारकर हत्या करने से जुड़ा है, जिसके संबंध में 24 जून 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में संलिप्त नदीम, साहिल और उनके अन्य साथियों में से दो आरोपियों और एक बाल अपचारी के खिलाफ पुलिस पहले ही कार्रवाई कर चुकी थी। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी मोहम्मद मिराज ने कुबूल किया कि करीब पांच-छह महीने पहले हुए एक झगड़े की रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 23 जून की रात आफताब को बुलाया था और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।1
- ऋषिकेश की चीला रोड पर लगातार हो रही बारिश के कारण बीन नदी उफान पर आ गई। नदी पार करते समय एक स्कूटी सवार पानी की तेज धारा के बीच में फंस गया, जिसके चलते उसकी स्कूटी में रखा सामान तेज बहाव में बह गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाई और नदी में उतरकर स्कूटी सवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।1