Shuru
Apke Nagar Ki App…
जहानाबाद : सेंटर जाने के दौरान आशा कार्यकर्ता को ऑटो ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। जहानाबाद - एक आशा कार्यकर्ता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, आशा दीदी अपने कार्यस्थल यानी सेंटर पर जाने के लिए ऑटो से उतर रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अन्य ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें संभाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Pawan Kumar
जहानाबाद : सेंटर जाने के दौरान आशा कार्यकर्ता को ऑटो ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। जहानाबाद - एक आशा कार्यकर्ता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, आशा दीदी अपने कार्यस्थल यानी सेंटर पर जाने के लिए ऑटो से उतर रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अन्य ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें संभाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
More news from बिहार and nearby areas
- बिक्रम विधानसभा के विधायक सिद्धार्थ सौरव ने नौबतपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित कई गांवों का किया बाटा तहत सामग्री नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट बिक्रम विधानसभा सी भाजपा विधायक सह विधानसभा निवेदन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सौरव ने बिक्रम विधानसभा के नौबतपुर प्रखंड के बाद प्रभावित लगभग एक दर्जन गांवों का दौरा किया और लोगो के बिच राहत सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 500 एकड़ में लगी धान कि फसल डूब गए। जिससे इनलोगों के सामने भुखमरी कि समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते है जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वही इस मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शंकर शर्मा,उपाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा पूर्व मुखिया धर्मदेव सिंह समेत सभी संबंधितविभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- राहुल गांधी जी ने mpscमे,अपना समर्थन दिया छात्रों को आज न्याय की गुंज उठा है।1
- अचानक सरकारी स्कूल पहुंचीं DM साहिबा! बच्चों के बीच चुपचाप जाकर पीछे बैठ गईं… फिर जो देखा, मच गया हड़कंप! अचानक सरकारी स्कूल पहुंचीं DM साहिबा! बच्चों के बीच चुपचाप जाकर पीछे बैठ गईं… फिर जो देखा, मच गया हड़कंप!1
- बोधगया और शेरघाटी, जिला -गया में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप बोधगया में 21-22सितंबर 2026तथा शेरघाटी में 23-25सितंबर 2026 l1
- 🚨 आरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. नवाज आलम, बोले—सिर्फ खानापूर्ति नहीं, पीड़ितों को मिले पूरा हक! 📍 आरा। संगठन की मजबूती और माननीय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी एवं लालू प्रसाद यादव जी के पैगाम को लेकर तीन दिवसीय दौरे पर भभुआ और रोहतास पहुंचे पूर्व विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार डॉ. नवाज आलम को बक्सर पहुंचने पर सूचना मिली कि आरा विधानसभा क्षेत्र की जनता बाढ़ की गंभीर समस्या से परेशान है। जनता की परेशानी की सूचना मिलते ही उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित किया और 07 सितंबर 2026 को आरा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंचायतों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। डॉ. नवाज आलम ने भकुरा, दौलतपुर, डुमरा, सनदिया एवं पिरौटा पंचायत सहित कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों का दुख-दर्द साझा किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक रसोई, नए शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ित परिवारों से राहत सामग्री को लेकर जानकारी ली। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या चिमकी, तिरपाल, सूखा राशन एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं? पीड़ित परिवारों ने बताया कि उन्हें सुविधाएं न के बराबर मिली हैं और कई जगहों पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। डॉ. नवाज आलम ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बाढ़ पीड़ितों को समुचित राहत नहीं मिली तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। 📢 प्रमुख मांगें 🔹 आरा प्रखंड की सभी पंचायतों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया जाए। 🔹 बाढ़ से प्रभावित किसानों को फसल एवं अन्य क्षति का उचित मुआवजा दिया जाए। 🔹 बाढ़ में ढह चुके मकानों के लिए पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए। 🔹 बाढ़ पीड़ितों को तिरपाल, सूखा राशन एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। 🔹 राहत एवं बचाव कार्य में हो रही कथित खानापूर्ति पर तत्काल रोक लगाई जाए। डॉ. नवाज आलम ने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और पीड़ित परिवारों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी। 📸 रिपोर्टर — पंकज सिंह 📰 जनता की आवाज आरा न्यूज़ #आरा #भोजपुर #बिहार #बाढ़ #बाढ़पीड़ित #आरा_विधानसभा #नवाजआलम #तेजस्वीयादव #लालूप्रसादयादव #भकुरा #दौलतपुर #डुमरा #सनदिया #पिरौटा #राहत_बचाव #किसान #मुआवजा #जनताकीआवाजआरा_न्यूज़1
- नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर आफ टीम ने करवाई की नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर आफ टीम ने करवाई की ट्रेन के एक फर्स्ट क्लास कोच में तलाशी के दौरान युवती के पास भारी मात्रा में महंगी शराब बरामद हुई है1
- बोधगया और शेरघाटी, जिला -गया में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप बोधगया में 21-22सितंबर 2026तथा शेरघाटी में 23-25सितंबर 2026 l1
- राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता रथ रवाना आरा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सिविल कोर्ट, आरा के गेट नंबर-1 से जागरूकता रथ रवाना किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया जाएगा। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आम लोगों को लोक अदालत के माध्यम से मामलों के सरल, सुलभ एवं आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण के प्रति जागरूक करेगा। जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को बताया जाएगा कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कई मामलों का त्वरित और सरल तरीके से निपटारा कराया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आम लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने लंबित मामलों के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से विवादों का समाधान करें।2
- मगध क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय गया जी भाजपा के वरिष्ठ वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मंगलवार को मगध रेंज के आईजी श्री विकास वैभव से औपचारिक मुलाकात कीएबं फूलों का बुके एवं श्री मोमेंटो अंग बस्त्र देकर स्वागत किया इस दौरान डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने श्री विकास वैभव मगध क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि मगध क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण घटनाओं में आईजी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की निगरानी करते हैं। उनका घटनास्थल पर पहुंचकर स्वयं स्थिति का जायजा लेना और जांच की प्रक्रिया को करीब से देखना निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मगध क्षेत्र के विभिन्न जिलों से अपनी समस्याएं लेकर फरियादी आईजी कार्यालय पहुंचते हैं और श्री विकास वैभव द्वारा उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाता है। संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनके त्वरित एवं उचित निराकरण का प्रयास किया जाता है। इससे आम नागरिकों में न्याय की उम्मीद और पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत हो रहा है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी भी आईजी के मार्गदर्शन में बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, पीड़ितों की शिकायतों को सुनने तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की यह कार्यशैली स्वागतयोग्य है। ।आज मिलने बालो मे संतोष ठाकुर अजय नारयण सिंह सुनील बम्बइया बबलू गुप्ता1