खेड़ा के बालाजी में बाबा रामदेव जी के 14वें भंडारे का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब बूंदी। शुक्रवार को खेड़ा के बालाजी, छत्रपुरा में बाबा रामदेव जी के 14वें भंडारे की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा तेजाजी मंदिर से रवाना होकर अनारकली की बावड़ी, कल्याण राय मंदिर और गुजरों के मोहल्ले से होते हुए भंडारा स्थल पहुंची। भंडारा स्थल पर बाबा रामदेव जी की आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि बाबा रामदेव जी का यह भंडारा एक माह तक चलेगा। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे चाय-नाश्ता और भोजन के साथ नहाने एवं ठहरने की व्यवस्था भी रहेगी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि स्थानीय निवासी पिछले 13 वर्षों से लगातार सेवा करते आ रहे हैं। सेवा की यह परंपरा इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ जारी है। भंडारे के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा की जाएगी।
खेड़ा के बालाजी में बाबा रामदेव जी के 14वें भंडारे का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब बूंदी। शुक्रवार को खेड़ा के बालाजी, छत्रपुरा में बाबा रामदेव जी के 14वें भंडारे की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा तेजाजी मंदिर से रवाना होकर अनारकली की बावड़ी, कल्याण राय मंदिर और गुजरों के मोहल्ले से होते हुए भंडारा स्थल पहुंची। भंडारा स्थल पर बाबा रामदेव जी की आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि बाबा रामदेव जी का यह भंडारा एक माह तक चलेगा। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे चाय-नाश्ता और भोजन के साथ नहाने एवं ठहरने की व्यवस्था भी रहेगी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि स्थानीय निवासी पिछले 13 वर्षों से लगातार सेवा करते आ रहे हैं। सेवा की यह परंपरा इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ जारी है। भंडारे के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा की जाएगी।
- कोटा में जिला स्तरीय मुख्य समारोह महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम नयापुरा में आयोजित किया जा रहा है। कोटा में जिला स्तरीय मुख्य समारोह महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम नयापुरा में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ध्वजारोहरण किया। परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में संभागीय आयुक्त, कलेक्टर एसपी मौजूद है। इससे पहले मंत्री दिलावर शहीद स्मारक पर गए। उम्मेद सिंह स्टेडियम में वंदे मातरम गाया गया।1
- कोटा में शराब व्यवसायी को बेहोश होने तक पीटा, जान बचाकर दौड़ा तो सड़क पर गिरा, हाथ-पैर में गंभीर चोटें; CCTV सामने आया कोटा में शराब व्यवसायी रिंकू सिंह हाड़ा पर 6 से 7 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों से बचने के लिए व्यवसायी जान बचाकर भागा, लेकिन दौड़ते समय वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों व लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।1
- कोटा के गुमानपुरा शॉपिंग सेंटर इलाके में 5 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सोहेल नामक युवक को कुछ युवकों ने भारतीय रुपए को डॉलर में बदलने का लालच देकर शॉपिंग सेंटर बुलाया और पहले रुपए दिखाने को कहा। जैसे ही पीड़ित ने 5 लाख रुपए से भरा बैग कार से बाहर निकाला, दो युवक बैग लूटकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी भागते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। कोटा के गुमानपुरा शॉपिंग सेंटर इलाके में 5 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सोहेल नामक युवक को कुछ युवकों ने भारतीय रुपए को डॉलर में बदलने का लालच देकर शॉपिंग सेंटर बुलाया और पहले रुपए दिखाने को कहा। जैसे ही पीड़ित ने 5 लाख रुपए से भरा बैग कार से बाहर निकाला, दो युवक बैग लूटकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी भागते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।1
- हमारा सपना 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, हमारा सपना 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, जब हम अपनी आज़ादी के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे। 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक कोशिशों से हम यह लक्ष्य हासिल करेंगे। जब दुनिया का सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश विकसित बनने का संकल्प लेता है, तो यह हमारे आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षा को दिखाता है और दुनिया को भारत को एक अलग नज़रिए से देखने पर मजबूर करता है: PM Modi1
- तिरंगा रैली में शक्ति प्रदर्शन स्पीकर ओम बिरला की तिरंगा रैली ऐतिहासिक रही। वहीं दूसरी हो प्रहलाद गुंजल बिना तिरंगा लिए गाड़ी में बैठकर तिरंगा रेली निकाली1
- Post by Etv9 national news1
- बागपत में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मी का डांस, वीडियो हुआ वायरल बागपत में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मी का डांस, वीडियो हुआ वायरल बागपत: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक उत्साहजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी देशभक्ति गीत पर पूरे जोश और मस्ती में डांस करता नजर आ रहा है। स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए वर्दी में पुलिसकर्मी की इस ऊर्जावान परफॉर्मेंस ने नेटिज़ेंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोग उत्तर प्रदेश पुलिस और बागपत पुलिस को टैग करके इस वीडियो को खूब शेयर और रीपोस्ट कर रहे हैं। मुख्य बातें: स्थान: बागपत, उत्तर प्रदेश अवसर: स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त) चर्चा का कारण: देशभक्ति गाने पर पुलिसकर्मी का शानदार और मनमोहक डांस सोशल मीडिया रिएक्शन: यूजर्स पुलिसकर्मी के मानवीय चेहरे और देशभक्ति के इस अनोखे अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं।1
- नईमुद्दीन गुड्डू ने तीसरी बार संभाला लाडपुरा प्रधान का पद, हाईकोर्ट के आदेश पर हुई वापसी, 28 फरवरी 2025 को सरकार ने किया था निलंबित लाडपुरा पंचायत समिति के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने शुक्रवार को तीसरी बार प्रधान पद (प्रशासक) संभाल लिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुड्डू प्रधान की कुर्सी पर बैठे।1
- जब तक आदमी द्वारा आदमी का शोषण खत्म नहीं होता अधूरी है आजादी -मनरेगा मजदूर यूनियन व किसान सभा के नेताओं ने फहराया झंडा -माकपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस कोटा/ इटावा। इटावा नगर स्थित मजदूर किसान भवन माकपा कार्यालय पर शनिवार को 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। मनरेगा मजदूर यूनियन इकाई गैंता संयोजक एवं किसान सभा उपाध्यक्ष भोजराज नागर ने झंडा रोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित मजदूरों, किसानों और आमजन के समक्ष सीटू के कोषाध्यक्ष प्रेम पेंटर ने अपनी ओजस्वी आवाज में क्रांतिकारी कविता ‘आजादी खतरे में, संविधान बचा लो’ प्रस्तुत की। माकपा तहसील सचिव कामरेड मुकुट बिहारी जंगम, किसान सभा तहसील सचिव कामरेड बाबूलाल बलवानी तथा निर्माण मजदूर यूनियन सीटू तहसील अध्यक्ष कामरेड गोपाल लाल महावर ने संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत की आम जनता को अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी से आजादी मिली। यह आजादी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, तांत्या टोपे, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, ऊधम सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल सहित लाखों-लाख मजदूरों, किसानों और महिलाओं के बलिदान से मिली थी। क्रांति की बढ़ती ज्वाला से डरकर अंग्रेजों को स्वतंत्रता संग्राम के नेतृत्व कर्ताओं से समझौता करना पड़ा। आम जनता को अधिकारों के लिए करना पड़ रहा संघर्ष वक्ताओं ने कहा कि आज भी आजाद मुल्क की आम जनता को बोलने, शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान से जीने और घूमने की पूरी आजादी नहीं मिली है। संपूर्ण आजादी की लड़ाई जारी है। जब तक आदमी द्वारा आदमी का शोषण खत्म नहीं होता, यह आजादी अधूरी है। आजाद भारत में भी मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों और आम जनता को अपने हक-अधिकार बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। तानाशाहों द्वारा देश की 150 करोड़ आम जनता को गुलाम बनाने की लगातार कोशिश की जा रही है। संपूर्ण स्वतंत्रता पाने के लिए संघर्ष की शपथ सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों ने संपूर्ण स्वतंत्रता पाने के लिए संघर्ष की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य वक्ता मुकुट बिहारी जंगम और भोजराज नागर ने सभी नगरवासियों तथा कार्यक्रम में शामिल मजदूरों, किसानों और निर्माण मजदूरों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र में मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों और आम जनता को आजादी के स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों से जागरूक करने की शपथ दिलाई। समारोह में ये रहे शामिल समारोह में अमोलक चंद, कमल बागड़ी, मुरारी लाल, रामचंद्र महावर, बालमुकुंद बैरवा, गिर्राज प्रसाद, अलीम भाई, देवीशंकर महावर, दिलीप कुमार महावर, महेंद्र कुमार सुमन, रामनारायण पहाड़िया, सूरजमल बैरवा, चित्तर लाल बैरवा, लड्डू लाल, बबलू शेरावत, धनराज महावर सहित दर्जनों निर्माण मजदूर शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद और मिठाई वितरित की गई।4