ब्योहारी से रामराज गुप्ता की रिपोर्ट - ई-आफिस के माध्यम से अधिकाधिक करें पत्राचार- कलेक्टर शहडोल - कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रो की समीक्षा की। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतो के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतो का संतुष्टिपूर्वक बंद कराएं अनावश्यक रूप से फोर्स क्लोज न करें। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित शिकायतो का प्राथमिकता के साथ विभागीय अधिकारी निराकरण करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि ई-आफिस के माध्यम से अधिक से अधिक पत्रो को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन विभागो (शाखा) द्वारा अभी तक ई-आफिस का कार्य प्रारंभ नही किया गया वहॉ ई-आफिस प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि ई-आफिस प्रारंभ नही होने पर संबंधितो के विरूद्व जुर्माने की कार्यवाही भी की जाएगी।
ब्योहारी से रामराज गुप्ता की रिपोर्ट - ई-आफिस के माध्यम से अधिकाधिक करें पत्राचार- कलेक्टर शहडोल - कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रो की समीक्षा की। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतो के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतो का संतुष्टिपूर्वक बंद कराएं अनावश्यक रूप से फोर्स क्लोज न करें। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित शिकायतो का प्राथमिकता के साथ विभागीय अधिकारी निराकरण करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि ई-आफिस के माध्यम से अधिक से अधिक पत्रो को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन विभागो (शाखा) द्वारा अभी तक ई-आफिस का कार्य प्रारंभ नही किया गया वहॉ ई-आफिस प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि ई-आफिस प्रारंभ नही होने पर संबंधितो के विरूद्व जुर्माने की कार्यवाही भी की जाएगी।
- कॉलेज में बिताए पल हमेशा याद आएंगे ब्योहारी | पंडित राम किशोर शुक्ला शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के मुख्य लेखपाल वंश बहादुर सिंह को सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में जीवन का ज्यादातर समय बीता है, यहां बिताए पल हमेशा याद आएंगे।3
- Sidhi jila khaddi area ki ghatna Jo Khushi uske Naam Se Hui Hai 24 February ke din vah ghatna ko dabane ki koshish ki ja rahi hai main Narendra Singh bess Gram Panchayat kuniya6
- *काली नृत्य करते युवक को आया साइलेंट अटैक, हुई मौत।* रामनवमी के पावन अवसर पर जवारे विसर्जन के दौरान एक दुखद घटना सामने। ग्राम पठारी में पारंपरिक काली नृत्य कर रहे एक युवक की अचानक साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई।1
- विंध्य बलराम/रुद्र प्रताप सिंह. सीधी। भारतीय जनता पार्टी केवल पार्टी नहीं हमारी मां है, इसलिए पार्टी का जन्म दिवस आगामी 6 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ आयोजित करें। पार्टी के कारण हमारी शान और सम्मान है, व्यक्तित्व और नाम की पहचान है। उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 6 अप्रैल को मनाए जा रहे स्थापना दिवस के कार्यक्रम की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में कहीं। सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म दिवस आनंद और उल्लास का दिन होता है। इसलिए पार्टी का स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को शानदार ढंग से आयोजित करें। भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्यकर्ताओं के दम और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से लगातार बना रही है। अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय प्रथम फिर पार्टी और उसके बाद कार्यकर्ता आता है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन मंत्र है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि स्थापना दिवस 6 अप्रैल के तारीख में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिसमें साज सज्जा, ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का सम्मान, बस्ती संपर्क, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा, सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन सहित आदि प्रकार के अलग-अलग दिनों मे अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रभावी और शानदार हो कार्यक्रम -- के के तिवारी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण के संभागीय सह प्रभारी के के तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल पार्टी का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे हैं। सभी कार्यक्रम प्रभावी और ऐतिहासिक हो, इसके लिए हम सभी को पूर्ण मनोयोग से जुटना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन जिला मंत्री सूर्य प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, जिला उपाध्यक्ष उषा गोपाल पटेल, शिवदान साकेत, मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री चंद्रपाल सिंह उइके, जिला मंत्री गजराज सिंह चंदेल, उमाशंकर यादव, सूर्य प्रताप सिंह, कपूर चंद साहू, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, नवनिर्वाचित अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, पुन्नू खान, सोशल मीडिया सह संभागीय प्रभारी जितेन्द्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सूबेदास यादव, योगेंद्र सिंह, कृष्णा तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।2
- कटनी से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चलती ट्रेन के टॉयलेट डिब्बे में एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना मिली, मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत पहुंच गई। बताया जा रहा है कि शिशु को बेहद असहाय हालत में छोड़ दिया गया था। घटना के बाद यात्रियों में आक्रोश और हैरानी का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने मासूम को इस हालत में छोड़ा। यह घटना एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर रही है—आखिर कब तक मासूम यूं ही बेबस छोड़ दिए जाएंगे? इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई है।1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक – 31/03/26* *थाना चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.)* *थाना चित्रकूट पुलिस की बडी कार्यवाही* *– कन्टेनर ट्रक मे 53 नग भैस एवं पडवा को क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन करते हुये 04 पशु तस्करो को ट्रक सहित पकडा गया -* *श्रीमान हंसराज सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय सतना के कुशल निर्देशन एवं श्री प्रेमलाल कुर्वे अति. पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण /देहात सतना एवं श्री राजेश कुमार बंजारे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.) के मार्गदर्शन एवं थाना चित्रकूट प्रभारी श्री निरी जी.एस. वाजपेयी के नेतृत्व में थाना स्टाफ के द्वारा बगदरा घाटी तरफ से आ रहे रजौला तिराहा के पास एक कन्टेनर ट्रक मे क्रूरतापूर्वक भरे 53 नग भैस एवं पडवा के साथ ट्रक सहित रंगे हाथ 04 पशु तस्करो को पकडा गया *घटना विवरण* दिनाक 31/03/26 को प्र.आर.853 अंकित सिंह मय हमराह स्टाफ के दौरान भ्रमण जरिये मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल सफेद रंग का कन्टेनर ट्रक क्र. MH04GC5024 मे पड़ा/ भैंस लादकर बिक्री करने हेतु बगदरा घाटी रोड़ से होते हुए उत्तरप्रदेश तरफ ले जा रहे है । हमराही बल के बगदरा घाटी तरफ से एक लाल सफेद रंग का कन्टेनर ट्रक आते हुये दिखा जिसे रजौला तिराहा के पास रोका गया जो चालक कन्टेनर ट्रक खड़ा कर भागने का प्रयास किया तब हमराह स्टाफ द्वारा चालक को घेराबन्दीकर पकडा गया एक लाल सफेद रंग का कन्टेनर ट्रक. क्र. MH04GC5024 पाया गया एवं कन्टेनर ट्रक के ऊपर चढ़कर देखा गया तो कुल 53 नग भैस पड़वा ठसाठस भरे मिले । जिनके खड़े व बैठने की पर्याप्त जगह उपलब्ध नही थी भैसो को क्रुरतापूर्वक बांधकर कन्टेनर ट्रक के अंदर लोडकर परिवहन करते पाया गया चालक से नाम पता पुछने पर अपना नाम आयाज खान पिता रहीश खान उम्र 40 वर्ष निवासी अमरौधा भोगनीपुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात उ.प्र का होना बताया व उसके साथी सफरूद्दीन पिता मुफ्तार खान उम्र 27 वर्ष निवासी छोटी मलहटी हाल निवासी सिंधि कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर म.प्र, सलमान कुरैशी पिता मो.सफीक उम्र 22 वर्ष निवासी बोराबाग टक्कर थाना हनुमानताल जिला जबलपुर म.प्र , सरीफ पिता अब्दुल सईद उम्र 35 वर्ष निवासी गढ़ी मोहल्ला कसाई मण्डी के पास वार्ड नं. 02 थाना कोतवाली जिला दमोह म.प्र. के होना बताये । आरोपीगणो के कब्जे से 53 नग भैस पडवा एवं लादकर ले जाने वाले वाहन कन्टेनर ट्रक क्र. MH04GC5024 को जब्त किया गया है । आरोपी गणो के विरुद्ध अपराध क्र 137/26 धारा 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 4/6 म.प्र. कृषक पशु परिक्षण अधिनियम 3/181 एमव्ही एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है । जब्ती- 1. कनटेनर ट्रक क्र. MH04GC5024 कीमती 10,00,000/-(दस लाख) रूपये एवं कुल 53 नग भैस व पडवा कीमती 13,00,000/-(तेरह लाख) कुल कीमती तेरह लाख (23,00,000/-) । आरोपी- 1. आयाज खान पिता रहीश खान उम्र 40 वर्ष निवासी अमरौधा भोगनीपुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात उ.प्र. 2. सफरूद्दीन पिता मुफ्तार खान उम्र 27 वर्ष निवासी छोटी मलहटी हाल निवासी सिंधि कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर म.प्र. 3. सलमान कुरैशी पिता मो.सफीक उम्र 22 वर्ष निवासी बोराबाग टक्कर थाना हनुमानताल जिला जबलपुर मध्यप्रदेश 4. सरीफ पिता अब्दुल सईद उम्र 35 वर्ष निवासी गढ़ी मोहल्ला कसाई मण्डी के पास वार्ड नं. 02 थाना कोतवाली जिला दमोह म.प्र. *सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी चित्रकूट निरी.जी.एस.वाजपेयी, प्र.आर. 853 अंकिंत सिंह ,आर 298 रामबगस नेताम ,आर 394 तरुण सेन , निखिल सिंह, आर 205 अनुज सिंह , आर 1094 विकास पाल ,आर 49 मानवेन्द्र सिंह1
- लेकिन आम आदमी की जिंदगी इतनी व्यस्त होती है कि उसे किसी भी चीज का समय ही नहीं मिल पाता1
- 📍 भोपाल के आईएसबीटी क्षेत्र में 31 मार्च रात 10 बजे का ये वीडियो बहुत कुछ बयां करता है… एक चार्टर्ड बस चालक और कार सवार के बीच मामूली बात को लेकर इतना बड़ा विवाद हो गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सबसे दुखद बात ये रही कि एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई—लात-घूंसे तक चलाए गए। 😡 ❗ सवाल ये है कि राजधानी भोपाल में आखिर कानून का डर क्यों खत्म होता जा रहा है? जहाँ तुरंत पुलिस पहुंचनी चाहिए थी, वहाँ आम लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। पुलिस बाद में पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। 🚨 महिलाओं के साथ बदतमीजी और बुजुर्गों पर हाथ उठाना—क्या यही हमारी समाज की पहचान बनती जा रही है? 👉 ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई बहुत जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में लेने की हिम्मत न करे। 🙏 @bhopalpolice @mp_police_official कृपया ऐसे मामलों में तुरंत और कड़ी कार्रवाई करें, ताकि शहर में कानून का डर बना रहे और आम जनता सुरक्षित महसूस कर सके। 📢 अगर आप भी1