logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजगरा में छत पर सो रहे दो मासूम भाइयों को सांप ने काटा, दोनों की मौत, मोहनिया :-कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में सांप के काटने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुवार की रात घर की छत पर सो रहे दो सगे भाइयों को जहरीले सांप ने काट लिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई.।मृतक की पहचान अजगरा निवासी सतेन्द्र बैठा के 14 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार व 12 वर्षीय छोटा भाई धर्मराज कुमार शामिल है.।परिजनों के अनुसार, गुरुवार की रात खाना खाने के बाद दोनों भाई घर की छत पर सोने चले गए.सांप ने काट लिया.

5 hrs ago
user_Vinod kumar singh
Vinod kumar singh
Local News Reporter Mohania, Kaimur (Bhabua)•
5 hrs ago

अजगरा में छत पर सो रहे दो मासूम भाइयों को सांप ने काटा, दोनों की मौत, मोहनिया :-कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में सांप के काटने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुवार की रात घर की छत पर सो रहे दो सगे भाइयों को जहरीले सांप ने काट लिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई.।मृतक की पहचान अजगरा निवासी सतेन्द्र बैठा के 14 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार व 12 वर्षीय छोटा भाई धर्मराज कुमार शामिल है.।परिजनों के अनुसार, गुरुवार की रात खाना खाने के बाद दोनों भाई घर की छत पर सोने चले गए.सांप ने काट लिया.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चंदौली मे किसान संघर्ष मोर्चा, विंध्य एक्सप्रेस वे,किसान नेताओ का नजरबंद का पांचवा और धरने का 26 वां दिन धरना जारी
    1
    चंदौली मे किसान संघर्ष मोर्चा, विंध्य एक्सप्रेस वे,किसान नेताओ का नजरबंद का पांचवा और धरने का 26 वां दिन धरना जारी
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • LIB ने पूर्व उपमुख्यमंत्री पर रोहतास में निकाली ज़ुबानी भंडा़स रोहतास आईपीएस विकास वैभव पर नेता प्रतिपक्ष के टिप्पणी के बाद भड़के एलआईबी ने सासाराम में नेता प्रतिपक्ष पर ज़ुबानी भंडा़स निकाली। रोहतास जिले के डिहरी नप ईओ विमल कुमार की हत्या जहां एक ओर सियासी बबाल बन गया है वहीं दूसरी ओर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा चर्चित आईपीएस सह आईजी विकास बैभव पर सवाल को लेकर LIB बिहार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर ज़ुबानी भंडा़स निकाली। दरअसल डिहरी नप ईओ विमल कुमार की हत्या के बाद डिहरी बिधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह के कथित तौर पर सोशल प्लेटफॉर्म पर चर्चा संलिप्तता की होने लगी। ईओ विमल कुमार हत्या मामले में घटना स्थल पर आईजी विकास बैभव ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू किया जहां ईओ के चालक मिथलेश कुमार ने अपनी संलिप्तता पुलिस के समक्ष स्वीकार किया।ईओ विमल कुमार की पत्नी भी चालक मिथलेश कुमार पर हत्या का आरोप लगाई। नामजद एफआईआर तथा चालक निशान देही पर बरामद सामान के बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। ताज़ा मामला है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सताधरी दल के बिधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह को लेकर आईजी विकास बैभव की ईमानदारी कर्त्तव्यनिष्ठा पर सवाल उठाए तो लेट्स इंस्पायर बिहार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर ज़ुबानी भंडा़स सासाराम में निकाली। लेट्स इंस्पायर बिहार के राम अवतार राय अखिलेश सिंह जीएम अंसारी संजय सिंह रिंकू देवी ने कहा नेता प्रतिपक्ष युवाओं की तरक्की को देखना नहीं चाहते हैं। माननीय उच्च न्यायालय ने पिछले दिनों बेगूसराय के एक मामले में आईजी विकास बैभव को जांच करने का आदेश दिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को इससे प्रेरणा लेते हुए लेट्स इंस्पायर बिहार में शामिल होकर आईजी विकास बैभव के अभियान आओ मिलकर प्रेरित करे बिहार से जुड़ने चाहिए.
    4
    LIB ने पूर्व उपमुख्यमंत्री पर रोहतास में निकाली ज़ुबानी भंडा़स 
रोहतास 
आईपीएस विकास वैभव पर नेता प्रतिपक्ष के टिप्पणी के बाद भड़के एलआईबी ने सासाराम में नेता प्रतिपक्ष पर ज़ुबानी भंडा़स निकाली।
रोहतास जिले के डिहरी नप ईओ विमल कुमार की हत्या जहां एक ओर सियासी बबाल बन गया है वहीं दूसरी ओर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा चर्चित आईपीएस सह आईजी विकास बैभव पर सवाल को लेकर LIB बिहार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर ज़ुबानी भंडा़स निकाली।
दरअसल डिहरी नप ईओ विमल कुमार की हत्या के बाद डिहरी बिधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह के कथित तौर पर सोशल प्लेटफॉर्म पर चर्चा संलिप्तता की होने लगी। 
ईओ विमल कुमार हत्या मामले में घटना स्थल पर आईजी विकास बैभव ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू किया जहां ईओ के चालक मिथलेश कुमार ने अपनी संलिप्तता पुलिस के समक्ष स्वीकार किया।ईओ विमल कुमार की पत्नी भी चालक मिथलेश कुमार पर हत्या का आरोप लगाई। नामजद एफआईआर तथा चालक निशान देही पर बरामद सामान के बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।
ताज़ा मामला है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सताधरी दल के बिधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह को लेकर आईजी विकास बैभव की ईमानदारी कर्त्तव्यनिष्ठा पर सवाल उठाए तो लेट्स इंस्पायर बिहार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर ज़ुबानी भंडा़स सासाराम में निकाली। लेट्स इंस्पायर बिहार के राम अवतार राय अखिलेश सिंह जीएम अंसारी संजय सिंह रिंकू देवी ने कहा नेता प्रतिपक्ष युवाओं की तरक्की को देखना नहीं चाहते हैं। माननीय उच्च न्यायालय ने पिछले दिनों बेगूसराय के एक मामले में आईजी विकास बैभव को जांच करने का आदेश दिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को इससे प्रेरणा लेते हुए लेट्स इंस्पायर बिहार में शामिल होकर आईजी विकास बैभव के अभियान आओ मिलकर प्रेरित करे बिहार से जुड़ने चाहिए.
    user_Daya Tiwary
    Daya Tiwary
    संवाददाता सासाराम, रोहतास, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिजली मेगा कैंप में 15 उपभोक्ताओं के बिल संशोधित, पांच का टैरिफ बदला कमालपुर। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कमालपुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 15 उपभोक्ताओं के बिजली बिलों का संशोधन किया गया, जबकि पांच उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया। छह उपभोक्ताओं के मीटर की पोस्ट रीडिंग तथा सात उपभोक्ताओं की फाल्ट संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर में करीब डेढ़ लाख रुपये बकाया बिजली बिल भी जमा कराया गया। इस दौरान एसडीओ कमालपुर सुधीर कुमार ने कहा कि मेगा कैंप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 31 अगस्त तक विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर मेगा कैंप लगाए जाएंगे। इनमें गलत बकाया बिल, नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर, स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन और बकाया बिल जमा करने सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सात अगस्त को कमालपुर, 10 अगस्त को आवाजापुर, 11 अगस्त को धानापुर, 12 अगस्त को रमौली, 13 अगस्त को कमालपुर और 14 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप लगाया जाएगा। एसडीओ ने बताया कि 31 अगस्त तक विभिन्न उपकेंद्रों पर अलग-अलग तिथियों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद बकायेदार उपभोक्ताओं, कटिया मारने वालों और अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अवर अभियंता ओमप्रकाश गौतम, बाबू संदीप पाल, ऑपरेटर अमित कुमार, बिजेंद्र कुमार, जीएमआर, आलोक कुमार यादव सहित लाइनमैन और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
    2
    बिजली मेगा कैंप में 15 उपभोक्ताओं के बिल संशोधित, पांच का टैरिफ बदला
कमालपुर। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कमालपुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 15 उपभोक्ताओं के बिजली बिलों का संशोधन किया गया, जबकि पांच उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया। छह उपभोक्ताओं के मीटर की पोस्ट रीडिंग तथा सात उपभोक्ताओं की फाल्ट संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर में करीब डेढ़ लाख रुपये बकाया बिजली बिल भी जमा कराया गया।
इस दौरान एसडीओ कमालपुर सुधीर कुमार ने कहा कि मेगा कैंप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 31 अगस्त तक विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर मेगा कैंप लगाए जाएंगे। इनमें गलत बकाया बिल, नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर, स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन और बकाया बिल जमा करने सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सात अगस्त को कमालपुर, 10 अगस्त को आवाजापुर, 11 अगस्त को धानापुर, 12 अगस्त को रमौली, 13 अगस्त को कमालपुर और 14 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप लगाया जाएगा।
एसडीओ ने बताया कि 31 अगस्त तक विभिन्न उपकेंद्रों पर अलग-अलग तिथियों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद बकायेदार उपभोक्ताओं, कटिया मारने वालों और अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान अवर अभियंता ओमप्रकाश गौतम, बाबू संदीप पाल, ऑपरेटर अमित कुमार, बिजेंद्र कुमार, जीएमआर, आलोक कुमार यादव सहित लाइनमैन और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Faridu ddin
    Faridu ddin
    Local News Reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वाराणसी रामनगर में सड़क की खुदाई से राहगीर परेशानलेकर सागरा तक सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। लेकर सागरा तक सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    वाराणसी रामनगर में सड़क की खुदाई से राहगीर परेशानलेकर सागरा तक सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
लेकर सागरा तक सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    4 hrs ago
  • *विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 में डीडीयू मंडल को 21 शील्ड, दक्षता में महाप्रबंधक का प्रतिष्ठित उपविजेता कप, 16 रेलकर्मी भी उत्कृष्ट सेवा के लिए हुए सम्मानित* *विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 में डीडीयू मंडल को 21 शील्ड, दक्षता में महाप्रबंधक का प्रतिष्ठित उपविजेता कप, 16 रेलकर्मी भी उत्कृष्ट सेवा के लिए हुए सम्मानित* *डीडीयू/ रोहतास ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरान अली ✍🏻* दिनांक : 07 अगस्त, 2026 पूर्व मध्य रेल के 71वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 (VRSP-2026) के अंतर्गत आज पाटलिपुत्र रेल परिसर में आयोजित समारोह में पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। समारोह में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने विभागीय शील्डों एवं व्यक्तिगत पुरस्कारों का वितरण किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने शाखा अधिकारियों के साथ डीडीयू मंडल की ओर से पुरस्कार एवं शील्डें प्राप्त कीं। डीडीयू मंडल ने इस वर्ष 8 एकल एवं 13 संयुक्त सहित 21 विभागीय शील्डें प्राप्त कर पूर्व मध्य रेल में अपनी उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति, परिचालन दक्षता, संरक्षा, अनुरक्षण, स्वच्छता तथा कर्मचारी-केंद्रित कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें महाप्रबंधक का प्रतिष्ठित दक्षता (एफिशिएंसी) रनर-अप कप (उपविजेता कप) सोनपुर मंडल के साथ संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ, जबकि समग्र दक्षता में महाप्रबंधक की विजेता शील्ड धनबाद मंडल को प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त मंडल के 16 रेलकर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। डीडीयू मंडल को प्राप्त. विभागीय शील्डों का विवरण निम्नवत है : ◈ महाप्रबंधक शील्ड 1. महाप्रबंधक का एफिशिएंसी रनर-अप कप (सोनपुर मंडल के साथ संयुक्त) 2. क्लीनलीनेस शील्ड (बिग स्टेशन) पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन ◈ परिचालन विभाग 3. ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त) 4. टर्मिनल एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त) 5. पंक्चुअलिटी एफिशिएंसी शील्ड 6. फ्रेट लोडिंग एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त) ◈ चिकित्सा विभाग 7. बेस्ट हेल्थ यूनिट शील्ड -डेहरी-ऑन-सोन (चोपन हेल्थ यूनिट के साथ संयुक्त) ◈ इंजीनियरिंग विभाग 8. इंजीनियरिंग एफिशिएंसी शील्ड (रनर-अप) (समस्तीपुर मंडल के साथ संयुक्त) 9. ट्रैक मेंटेनेंस शील्ड ◈ वित्त विभाग 10. एकाउंट्स एफिशिएंसी शील्ड ◈ विद्युत विभाग 11. बेस्ट डीजल शेड शील्ड- डीडीयू 12. बेस्ट लोको क्रू लॉबी शील्ड - डीडीयू 'सी' लॉबी ◈ संरक्षा विभाग 13. सेफ्टी शील्ड ◈ सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग 14. वर्क्स एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त) 15. सिग्नल एफिशिएंसी शील्ड (समस्तीपुर मंडल के साथ संयुक्त) ◈ यांत्रिक विभाग 16. सी एंड डब्ल्यू एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त) 17. बेस्ट ट्रेन सेट शेड - गया 18. बेस्ट फ्रेट डिपो - डीडीयू (बरवाडीह के साथ संयुक्त) 19. बेस्ट कोचिंग डिपो- गया (राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स के साथ संयुक्त) ◈ कार्मिक विभाग 20. पर्सनल ब्रांच एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त) 21. मैनपावर प्लानिंग एंड रिड्रेसल ऑफ एम्प्लॉई ग्रीवांस शील्ड (सोनपुर मंडल के साथ संयुक्त) इन पुरस्कारों में सामान्य प्रशासन, परिचालन, संरक्षा, इंजीनियरिंग, यांत्रिक, विद्युत, सिग्नल एवं दूरसंचार, चिकित्सा, वित्त, सामग्री प्रबंधन तथा कार्मिक सहित विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता मिली है। विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त एकल एवं संयुक्त शील्डें डीडीयू मंडल की समन्वित कार्यप्रणाली, सुरक्षित रेल संचालन, गुणवत्तापूर्ण अनुरक्षण, समयपालन, स्वच्छता तथा कर्मचारी कल्याण के प्रति उसकी सतत प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती हैं। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने कहा, "विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 में प्राप्त यह उपलब्धि डीडीयू मंडल के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के सामूहिक समर्पण, अनुशासन तथा उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति का परिणाम है। 8 एकल एवं 13 संयुक्त सहित 21 विभागीय शील्डें तथा 16 व्यक्तिगत पुरस्कार इस बात का प्रमाण हैं कि मंडल प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता के उच्च मानकों को स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। यह सम्मान हमें भविष्य में भी सुरक्षित, समयबद्ध, विश्वसनीय तथा यात्री-केंद्रित रेल सेवाएं प्रदान करने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।" महाप्रबंधक द्वारा विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 से सम्मानित डीडीयू मंडल के व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता 1. श्री अजय कुमार चौधरी – वरिष्ठ मंडल अभियंता (इंजीनियरिंग विभाग) 2. श्री सुधीर प्रसाद सिंह – वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन विभाग) 3. श्री संतोष कुमार – वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी (संरक्षा विभाग) 4. श्री सुमित चटर्जी – सहायक कार्मिक अधिकारी (कार्मिक विभाग) 5. श्री ऋषिकेश मीणा – सहायक मंडल अभियंता ( इंजीनियरिंग विभाग) 6. श्री मोहम्मद वसीम – मुख्य प्रचार निरीक्षक (सामान्य प्रशासन विभाग) 7. श्री धर्मेंद्र कुमार यादव – वरिष्ठ अनुभाग अभियंता ( रेलपथ) ( इंजीनियरिंग विभाग) 8. श्री वकील अली अंसारी – वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (टीआरएस) (विद्युत विभाग) 9. श्री अजीत कुमार – वरिष्ठ वाणिज्य सह टिकट क्लर्क (वाणिज्य विभाग) 10. श्री प्रिंस कुमार – स्टेशन मास्टर (परिचालन विभाग) 11. श्री इन्दुभूषण मिश्रा – स्टेशन मास्टर (परिचालन विभाग) 12. श्री सौरभ कुमार – वरिष्ठ सहायक लोको पायलट (विद्युत विभाग) 13. सुश्री जयमाला कुमारी – पॉइंट्समैन-बी (परिचालन विभाग) 14. श्री रोहित कुमार – तकनीशियन ग्रेड-III (एसपीए/पी) (विद्युत विभाग) 15. सुश्री अनुष्का सिन्हा – तकनीशियन ग्रेड-III (टीसीएम) (सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग) 16. श्री जितेन्द्र कुमार सिंह – तकनीशियन ग्रेड-III (इलेक्ट्रिकल) (यांत्रिक विभाग) डीडीयू मंडल की यह उपलब्धि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासित कार्यसंस्कृति तथा उत्कृष्ट सेवा भावना का परिणाम है। 8 एकल एवं 13 संयुक्त सहित 21 विभागीय शील्डों तथा 16 व्यक्तिगत पुरस्कारों के साथ मंडल ने पूर्व मध्य रेल में अपनी उत्कृष्ट पहचान को और अधिक सुदृढ़ किया है तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट, सुरक्षित एवं विश्वसनीय रेल सेवाएं प्रदान करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया है।
    4
    *विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 में डीडीयू मंडल को  21 शील्ड, दक्षता में महाप्रबंधक का प्रतिष्ठित उपविजेता कप, 16 रेलकर्मी भी उत्कृष्ट सेवा के लिए हुए सम्मानित*
*विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 में डीडीयू मंडल को  21 शील्ड, दक्षता में महाप्रबंधक का प्रतिष्ठित उपविजेता कप, 16 रेलकर्मी भी उत्कृष्ट सेवा के लिए हुए सम्मानित*
*डीडीयू/ रोहतास ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरान अली ✍🏻*
दिनांक : 07 अगस्त, 2026
पूर्व मध्य रेल के 71वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 (VRSP-2026) के अंतर्गत आज पाटलिपुत्र रेल परिसर में आयोजित समारोह में पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। समारोह में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने विभागीय शील्डों एवं व्यक्तिगत पुरस्कारों का वितरण किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने शाखा अधिकारियों के साथ डीडीयू मंडल की ओर से पुरस्कार एवं शील्डें प्राप्त कीं।
डीडीयू मंडल ने इस वर्ष 8 एकल एवं 13 संयुक्त सहित 21 विभागीय शील्डें प्राप्त कर पूर्व मध्य रेल में अपनी उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति, परिचालन दक्षता, संरक्षा, अनुरक्षण, स्वच्छता तथा कर्मचारी-केंद्रित कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें  महाप्रबंधक का प्रतिष्ठित दक्षता (एफिशिएंसी) रनर-अप कप (उपविजेता कप) सोनपुर मंडल के साथ संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ, जबकि समग्र दक्षता में महाप्रबंधक की विजेता शील्ड धनबाद मंडल को प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त मंडल के 16 रेलकर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया।
डीडीयू मंडल को प्राप्त. विभागीय शील्डों का विवरण निम्नवत है :
◈ महाप्रबंधक शील्ड 
1. महाप्रबंधक का एफिशिएंसी रनर-अप कप (सोनपुर मंडल के साथ संयुक्त)
2. क्लीनलीनेस शील्ड (बिग स्टेशन) पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 
◈ परिचालन विभाग
3. ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त)
4. टर्मिनल एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त)
5. पंक्चुअलिटी एफिशिएंसी शील्ड
6. फ्रेट लोडिंग एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त)
◈ चिकित्सा विभाग
7. बेस्ट हेल्थ यूनिट शील्ड -डेहरी-ऑन-सोन (चोपन हेल्थ यूनिट के साथ संयुक्त)
◈ इंजीनियरिंग विभाग
8. इंजीनियरिंग एफिशिएंसी शील्ड (रनर-अप) (समस्तीपुर मंडल के साथ संयुक्त)
9. ट्रैक मेंटेनेंस शील्ड
◈ वित्त विभाग
10. एकाउंट्स एफिशिएंसी शील्ड
◈ विद्युत विभाग
11. बेस्ट डीजल शेड शील्ड- डीडीयू 
12. बेस्ट लोको क्रू लॉबी शील्ड - डीडीयू 'सी' लॉबी
◈ संरक्षा विभाग
13. सेफ्टी शील्ड
◈ सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग
14. वर्क्स एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त)
15. सिग्नल एफिशिएंसी शील्ड (समस्तीपुर मंडल के साथ संयुक्त)
◈ यांत्रिक विभाग
16. सी एंड डब्ल्यू एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त)
17. बेस्ट ट्रेन सेट शेड - गया
18. बेस्ट फ्रेट डिपो - डीडीयू  (बरवाडीह के साथ संयुक्त)
19. बेस्ट कोचिंग डिपो- गया  (राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स के साथ संयुक्त)
◈ कार्मिक विभाग 
20. पर्सनल ब्रांच एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त)
21. मैनपावर प्लानिंग एंड रिड्रेसल ऑफ एम्प्लॉई ग्रीवांस शील्ड (सोनपुर मंडल के साथ संयुक्त)
इन पुरस्कारों में सामान्य प्रशासन, परिचालन, संरक्षा, इंजीनियरिंग, यांत्रिक, विद्युत, सिग्नल एवं दूरसंचार, चिकित्सा, वित्त, सामग्री प्रबंधन तथा कार्मिक सहित विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता मिली है। विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त एकल एवं संयुक्त शील्डें डीडीयू मंडल की समन्वित कार्यप्रणाली, सुरक्षित रेल संचालन, गुणवत्तापूर्ण अनुरक्षण, समयपालन, स्वच्छता तथा कर्मचारी कल्याण के प्रति उसकी सतत प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती हैं।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने कहा, "विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 में प्राप्त यह उपलब्धि डीडीयू मंडल के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के सामूहिक समर्पण, अनुशासन तथा उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति का परिणाम है। 8 एकल एवं 13 संयुक्त सहित 21 विभागीय शील्डें तथा 16 व्यक्तिगत पुरस्कार इस बात का प्रमाण हैं कि मंडल प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता के उच्च मानकों को स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। यह सम्मान हमें भविष्य में भी सुरक्षित, समयबद्ध, विश्वसनीय तथा यात्री-केंद्रित रेल सेवाएं प्रदान करने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।"
महाप्रबंधक द्वारा विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 से सम्मानित डीडीयू मंडल के व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता
1. श्री अजय कुमार चौधरी – वरिष्ठ मंडल अभियंता (इंजीनियरिंग विभाग)
2. श्री सुधीर प्रसाद सिंह – वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन विभाग)
3. श्री संतोष कुमार – वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी (संरक्षा विभाग)
4. श्री सुमित चटर्जी – सहायक कार्मिक अधिकारी (कार्मिक विभाग)
5. श्री ऋषिकेश मीणा – सहायक मंडल अभियंता ( इंजीनियरिंग विभाग)
6. श्री मोहम्मद वसीम – मुख्य प्रचार निरीक्षक (सामान्य प्रशासन विभाग)
7. श्री धर्मेंद्र कुमार यादव – वरिष्ठ अनुभाग अभियंता ( रेलपथ) ( इंजीनियरिंग विभाग)
8. श्री वकील अली अंसारी – वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (टीआरएस) (विद्युत विभाग)
9. श्री अजीत कुमार – वरिष्ठ वाणिज्य सह टिकट क्लर्क (वाणिज्य विभाग)
10. श्री प्रिंस कुमार – स्टेशन मास्टर (परिचालन विभाग)
11. श्री इन्दुभूषण मिश्रा – स्टेशन मास्टर (परिचालन विभाग)
12. श्री सौरभ कुमार – वरिष्ठ सहायक लोको पायलट (विद्युत विभाग)
13. सुश्री जयमाला कुमारी – पॉइंट्समैन-बी (परिचालन विभाग)
14. श्री रोहित कुमार – तकनीशियन ग्रेड-III (एसपीए/पी) (विद्युत विभाग)
15. सुश्री अनुष्का सिन्हा – तकनीशियन ग्रेड-III (टीसीएम) (सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग)
16. श्री जितेन्द्र कुमार सिंह – तकनीशियन ग्रेड-III (इलेक्ट्रिकल) (यांत्रिक विभाग)
डीडीयू मंडल की यह उपलब्धि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासित कार्यसंस्कृति तथा उत्कृष्ट सेवा भावना का परिणाम है। 8 एकल एवं 13 संयुक्त सहित 21 विभागीय शील्डों तथा 16 व्यक्तिगत पुरस्कारों के साथ मंडल ने पूर्व मध्य रेल में अपनी उत्कृष्ट पहचान को और अधिक सुदृढ़ किया है तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट, सुरक्षित एवं विश्वसनीय रेल सेवाएं प्रदान करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया है।
    user_मोहम्मद इमरान अली ✍🏻
    मोहम्मद इमरान अली ✍🏻
    डेहरी, रोहतास, बिहार•
    54 min ago
  • वास्तु शास्त्र पर विशेष चर्चा करते हुए वास्तु इंटरनेशनल के डायरेक्टर इंजीनियर आर प्रसाद वास्तु के बारे में विशेष चर्चा करते हुए वास्तु इंटरनेशनल के डायरेक्टर इंजीनियर आर प्रसाद ने वास्तु टिप्स दिए
    1
    वास्तु शास्त्र पर विशेष चर्चा करते हुए वास्तु इंटरनेशनल के डायरेक्टर इंजीनियर आर प्रसाद 
वास्तु के बारे में विशेष चर्चा करते हुए वास्तु इंटरनेशनल के डायरेक्टर इंजीनियर आर प्रसाद ने वास्तु टिप्स दिए
    user_रवि राज
    रवि राज
    Voice of people Buxar, Bihar•
    3 hrs ago
  • बसंतु पिता पांचू की लड़की दोनो उनकी औरत रास्ता काट रहे हैं बे खौफ होकर जिला चंदौली थाना नौगढ़ उदित पुर शूरा नई बस्ती लोहसिनिया मामला जैसे रास्ता काट रहे हैं उसी तरह बनाए रास्ता को
    2
    बसंतु पिता पांचू की लड़की दोनो उनकी औरत रास्ता काट रहे हैं बे खौफ होकर जिला चंदौली 
थाना नौगढ़ उदित पुर शूरा नई  बस्ती लोहसिनिया मामला जैसे रास्ता काट रहे हैं उसी तरह बनाए रास्ता को
    user_Chandrma kumar Kumar
    Chandrma kumar Kumar
    Farmer रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मानपुर गांव की सड़क और पुलिया ठीक करवाने के संदर्भ में ग्राम मानपुर नवतली छपका ब्लॉक रावटसगंज घोरावल विधानसभा 400 के विधायक माननीय अनिल कुमार मौर्य जी द्वारा घोरावल रोड से मुनीलाल के घर से होते हुए 1 किलोमीटर की दूरी मानपुर नव टैली शाहगंज रजबहा तक सड़क का निर्माण कराया गया है जिसमें एक पुलिया है जिसका काम पिछले ठेकेदार द्वारा कराया गया था पुलिया में छेद हो गया है और जो अभी ठेकेदार द्वारा काम कराया गया इस रोड का उसके द्वारा भी यह पुलिया में क्षेत्र छोड़ दिया गया यह पुलिया बहुत ही खतरनाक है जिससे आने-जाने में बाधक बनता है यह गड्ढा और किसी भी समय बहुत बड़ा हादसा भी हो सकता है तो मेरा माननीय विधायक जी से निवेदन है की जल से जल ठीक करने की कृपा करें और रोड 8 साल के बाद बना बढ़िया बना लेकिन 10 कम पुलिया से पलिया तक मिलने में एक भी गिट्टी ने जीएसबी का ठेकेदार द्वारा उसमें कोई चीज डाला गया अब नतीजा यह है की बरसात के दिनों में मोटरसाइकिल वाले पुलिया में गिर जा रहे हैं और जिससे बहुत बड़ी समस्या है बच्चे को आने-जाने में पढ़ने लिखने में या किसी को आने-जाने बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो इस पर विचार करके इसको जांच कर करके सही रास्ते को सही दिशा दे सके जिससे कि 2027 में आने वाले चुनाव में हम लोग भी गति दे सके नहीं तो इसका जवाब 2027 में बेहतर तरीके से दिया जाएगा धन्यवाद
    3
    मानपुर गांव की सड़क और पुलिया ठीक करवाने के संदर्भ में 
ग्राम मानपुर नवतली छपका ब्लॉक रावटसगंज घोरावल विधानसभा 400 के विधायक माननीय अनिल कुमार मौर्य जी द्वारा घोरावल रोड से मुनीलाल के घर से होते हुए 1 किलोमीटर की दूरी मानपुर नव टैली शाहगंज रजबहा तक सड़क का निर्माण कराया गया है जिसमें एक पुलिया है जिसका काम पिछले ठेकेदार द्वारा कराया गया था पुलिया में छेद हो गया है और जो अभी ठेकेदार द्वारा काम कराया गया इस रोड का उसके द्वारा भी यह पुलिया में क्षेत्र छोड़ दिया गया यह पुलिया बहुत ही खतरनाक है जिससे आने-जाने में बाधक बनता है यह गड्ढा और किसी भी समय बहुत बड़ा हादसा भी हो सकता है तो मेरा माननीय विधायक जी से निवेदन है की जल से जल ठीक करने की कृपा करें और रोड 8 साल के बाद बना बढ़िया बना लेकिन 10 कम पुलिया से पलिया तक मिलने में एक भी गिट्टी ने जीएसबी का ठेकेदार द्वारा उसमें कोई चीज डाला गया अब नतीजा यह है की बरसात के दिनों में मोटरसाइकिल वाले पुलिया में गिर जा रहे हैं और जिससे बहुत बड़ी समस्या है बच्चे को आने-जाने में पढ़ने लिखने में या किसी को आने-जाने बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो इस पर विचार करके इसको जांच कर करके सही रास्ते को सही दिशा दे सके जिससे कि 2027 में आने वाले चुनाव में हम लोग भी गति दे सके नहीं तो इसका जवाब 2027 में बेहतर तरीके से दिया जाएगा धन्यवाद
    user_C B Maurya
    C B Maurya
    रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • संत रविदास जयंती पर गाज़ीपुर में भाजपा की 'समरसता कलश यात्रा' शुरू, 25 अगस्त तक सातों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा समानता का संदेश संत रविदास जयंती पर गाज़ीपुर में भाजपा की 'समरसता कलश यात्रा' शुरू, 25 अगस्त तक सातों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा समानता का संदेश भारतीय जनता पार्टी ने संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चलाए जा रहे 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत शनिवार को गाज़ीपुर से सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए समरसता कलश यात्रा का शुभारंभ किया। लंका मैदान से दोपहर 12 बजे भाजपा पदाधिकारियों ने यात्रा को रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने बताया कि 29 जुलाई से देशभर में शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य संत रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक सौहार्द के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गाज़ीपुर की सातों विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही यह यात्रा 25 अगस्त तक चलेगी और 25 से 30 प्रमुख स्थानों से होकर गांव-गांव व मोहल्लों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे, साथ ही समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने कहा कि संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक भेदभाव से मुक्त, समरस और सशक्त समाज का निर्माण ही इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।
    1
    संत रविदास जयंती पर गाज़ीपुर में भाजपा की 'समरसता कलश यात्रा' शुरू, 25 अगस्त तक सातों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा समानता का संदेश

संत रविदास जयंती पर गाज़ीपुर में भाजपा की 'समरसता कलश यात्रा' शुरू, 25 अगस्त तक सातों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा समानता का संदेश
भारतीय जनता पार्टी ने संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चलाए जा रहे 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत शनिवार को गाज़ीपुर से सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए समरसता कलश यात्रा का शुभारंभ किया। लंका मैदान से दोपहर 12 बजे भाजपा पदाधिकारियों ने यात्रा को रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने बताया कि 29 जुलाई से देशभर में शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य संत रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक सौहार्द के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गाज़ीपुर की सातों विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही यह यात्रा 25 अगस्त तक चलेगी और 25 से 30 प्रमुख स्थानों से होकर गांव-गांव व मोहल्लों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे, साथ ही समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने कहा कि संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक भेदभाव से मुक्त, समरस और सशक्त समाज का निर्माण ही इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.