logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Praveen Kumar
Praveen Kumar
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *गौरी शंकर धाम में भव्य प्राण प्रतिष्ठा, देर रात तक चला भक्ति में कार्यक्रम* *मुजफ्फरनगर। पचेण्डा रोड स्थित श्री गौरी शंकर धाम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कल देर रात विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया। इस दौरान मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था, जहां आकर्षक सजावट और रोशनी ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया।कार्यक्रम के तहत आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भक्ति गीतों पर जमकर झूमे। पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।*
    1
    *गौरी शंकर धाम में भव्य प्राण प्रतिष्ठा, देर रात तक चला भक्ति में कार्यक्रम* 
*मुजफ्फरनगर। पचेण्डा रोड स्थित श्री गौरी शंकर धाम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कल देर रात विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया। इस दौरान मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था, जहां आकर्षक सजावट और रोशनी ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया।कार्यक्रम के तहत आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भक्ति गीतों पर जमकर झूमे। पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।*
    user_Fareed Ahmad
    Fareed Ahmad
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के सुजडू गांव के वार्ड 46 में तालाब की सफाई न होने को लेकर मोहल्ले वासियों में भारी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द तालाब की सफाई कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से तालाब की सफाई नहीं की गई है, जिससे गंदगी फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस विरोध प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी समर्थन मिला। संगठन के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और प्रशासन को जल्द कार्रवाई करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही तालाब की सफाई नहीं कराई गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।जिसमे मोहम्मद जफरयाब मंडल उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन,मुनाज़र पहलवान जिला सचिव भारतीय किसान यूनियन महमूद त्यागी तहसील सचिव हसरत ,आदि मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
    2
    मुजफ्फरनगर के सुजडू गांव के वार्ड 46 में तालाब की सफाई न होने को लेकर मोहल्ले वासियों में भारी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द तालाब की सफाई कराने की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से तालाब की सफाई नहीं की गई है, जिससे गंदगी फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इस विरोध प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी समर्थन मिला। संगठन के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और प्रशासन को जल्द कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही तालाब की सफाई नहीं कराई गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।जिसमे मोहम्मद जफरयाब मंडल उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन,मुनाज़र पहलवान जिला सचिव भारतीय किसान यूनियन
महमूद त्यागी तहसील सचिव
हसरत ,आदि मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Sonu Kumar babra social media digital media creator writer author Jan Seva Kendra ABC news reporter shuru local public news share chat Snapchat explorer Facebook WhatsApp YouTube Instagram ityadi ID per like follow comment share Karen sabhi deshvasiyon ko shubh ratri Jay Hind Jay Bharat, 🙏🇮🇳
    3
    Sonu Kumar babra social media digital media creator writer author Jan Seva Kendra ABC news reporter shuru local public news share chat Snapchat explorer Facebook WhatsApp YouTube Instagram ityadi ID per like follow comment share Karen sabhi deshvasiyon ko shubh ratri Jay Hind Jay Bharat, 🙏🇮🇳
    user_Kuldeep Babra Abc news
    Kuldeep Babra Abc news
    Court reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मवाना में पत्रकारों का प्रदर्शन, पुलिस के व्यवहार के खिलाफ सीओ को ज्ञापन मवाना। संयुक्त पत्रकार महासभा के पदाधिकारियों के आगमन पर मवाना तहसील टीम ने उनका भव्य स्वागत करते हुए आभार जताया। इस दौरान पत्रकारों के हितों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। वहीं, मवाना थाना क्षेत्र में पत्रकारों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को पत्रकारों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों ने बस स्टैंड चौकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सरताज अहमद, मोनू कुमार, परविंदर जैन, रूपेश चौहान, प्रिंस रस्तोगी, अमित कंबोज, आरिफ कुरैशी, संचित अरोड़ा, रोहित दिलावर, रोहित, रामराज, अनस सैफी, जितेंद्र राठी, दीपक कुमार, डॉ. रईस अल्वी, पुनीत गोयल, सफीक, सत्येंद्र सैनी, नदीम मीरापुर, रविंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, शानू राजपूत सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे। मुजफ्फरनगर से संवाददाता शफीक राजपूतकी रिपोर्ट
    1
    मवाना में पत्रकारों का प्रदर्शन, पुलिस के व्यवहार के खिलाफ सीओ को ज्ञापन
मवाना। संयुक्त पत्रकार महासभा के पदाधिकारियों के आगमन पर मवाना तहसील टीम ने उनका भव्य स्वागत करते हुए आभार जताया। इस दौरान पत्रकारों के हितों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई।
वहीं, मवाना थाना क्षेत्र में पत्रकारों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को पत्रकारों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
पत्रकारों ने बस स्टैंड चौकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर सरताज अहमद, मोनू कुमार, परविंदर जैन, रूपेश चौहान, प्रिंस रस्तोगी, अमित कंबोज, आरिफ कुरैशी, संचित अरोड़ा, रोहित दिलावर, रोहित, रामराज, अनस सैफी, जितेंद्र राठी, दीपक कुमार, डॉ. रईस अल्वी, पुनीत गोयल, सफीक, सत्येंद्र सैनी, नदीम मीरापुर, रविंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, शानू राजपूत सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।
मुजफ्फरनगर से
संवाददाता शफीक राजपूतकी रिपोर्ट
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण और लाखों की ठगी, विरोध करने पर पिस्टल की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप ​उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती ने 'सूरज त्यागी' नामक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, साढे़ पांच लाख रुपये ठगने और अपने साथियों के साथ मिलकर पिस्टल की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ​ ​पीड़िता के अनुसार, साल 2023 में उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए सूरज त्यागी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और सूरज ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि सूरज ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा, जिसके बाद उसने युवती का लगातार यौन शोषण किया। ​ ​शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सूरज ने घर दिलाने के नाम पर पीड़िता से साढे़ पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। जब युवती को पता चला कि सूरज पहले से शादीशुदा है और उसने उसे धोखा दिया है, तो उसने अपने पैसे वापस मांगे और विरोध शुरू किया। आरोप है कि इस पर सूरज ने उसे जान से मारने की धमकी दी ​घटना ने तब और भयानक रूप ले लिया जब बीती 18 अप्रैल 2024 की रात करीब 12 बजे सूरज त्यागी अपने साथियों दिवांश, सौरव गोस्वामी और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ युवती के कमरे पर पहुँचा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी कनपटी पर अवैध पिस्टल तान दी और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस घिनौनी करतूत की वीडियो भी बना ली और धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी। ​ ​पीड़िता का कहना है कि वह घटना के तुरंत बाद कोतवाली नगर थाने पहुँची थी, लेकिन वहाँ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी प्रार्थना पत्र लेने से मना कर दिया और कोई कार्रवाई नहीं की। हार मानकर अब पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई है। ओर मांग की है कि ​मुख्य आरोपी सूरज त्यागी और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज हो वह ​हड़पे गए साढे़ पांच लाख रुपये वापस दिलाए जाएं साथ ही ​दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ​फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
    1
    शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण और लाखों की ठगी, विरोध करने पर पिस्टल की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
​उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती ने 'सूरज त्यागी' नामक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, साढे़ पांच लाख रुपये ठगने और अपने साथियों के साथ मिलकर पिस्टल की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
​
​पीड़िता के अनुसार, साल 2023 में उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए सूरज त्यागी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और सूरज ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि सूरज ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा, जिसके बाद उसने युवती का लगातार यौन शोषण किया।
​
​शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सूरज ने घर दिलाने के नाम पर पीड़िता से साढे़ पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। जब युवती को पता चला कि सूरज पहले से शादीशुदा है और उसने उसे धोखा दिया है, तो उसने अपने पैसे वापस मांगे और विरोध शुरू किया। आरोप है कि इस पर सूरज ने उसे जान से मारने की धमकी दी ​घटना ने तब और भयानक रूप ले लिया जब बीती 18 अप्रैल 2024 की रात करीब 12 बजे सूरज त्यागी अपने साथियों दिवांश, सौरव गोस्वामी और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ युवती के कमरे पर पहुँचा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी कनपटी पर अवैध पिस्टल तान दी और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस घिनौनी करतूत की वीडियो भी बना ली और धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी।
​
​पीड़िता का कहना है कि वह घटना के तुरंत बाद कोतवाली नगर थाने पहुँची थी, लेकिन वहाँ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी प्रार्थना पत्र लेने से मना कर दिया और कोई कार्रवाई नहीं की। हार मानकर अब पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई है। ओर मांग की है कि ​मुख्य आरोपी सूरज त्यागी और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज हो वह ​हड़पे गए साढे़ पांच लाख रुपये वापस दिलाए जाएं साथ ही ​दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
​फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Vijay rathi
    1
    Post by Vijay rathi
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर में UIDAI का पहला आधार सेवा केंद्र शुरू हो गया है, जिससे अब लोगों को आधार बनवाने या उसमें सुधार कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यह केंद्र दीपक पैलेस, नानकी हॉस्पिटल के सामने रुड़की रोड पर स्थित है। सेंटर इंचार्ज के अनुसार यहां नई तकनीक से लैस सुविधाएं उपलब्ध हैं और रोजाना करीब 600 आवेदनों को निपटाने की क्षमता है। नया आधार बनवाने, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, फोटो, बायोमेट्रिक, नाम, लिंग व जन्म तिथि में संशोधन जैसे सभी कार्य यहां किए जा रहे हैं, वह भी UIDAI द्वारा निर्धारित शुल्क पर। सेंटर सप्ताह में सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा और नागरिक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर भी सेवाएं ले सकते हैं।
    1
    मुज़फ्फरनगर में UIDAI का पहला आधार सेवा केंद्र शुरू हो गया है, जिससे अब लोगों को आधार बनवाने या उसमें सुधार कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यह केंद्र दीपक पैलेस, नानकी हॉस्पिटल के सामने रुड़की रोड पर स्थित है।
सेंटर इंचार्ज के अनुसार यहां नई तकनीक से लैस सुविधाएं उपलब्ध हैं और रोजाना करीब 600 आवेदनों को निपटाने की क्षमता है। नया आधार बनवाने, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, फोटो, बायोमेट्रिक, नाम, लिंग व जन्म तिथि में संशोधन जैसे सभी कार्य यहां किए जा रहे हैं, वह भी UIDAI द्वारा निर्धारित शुल्क पर।
सेंटर सप्ताह में सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा और नागरिक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर भी सेवाएं ले सकते हैं।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Vijay rathi
    1
    Post by Vijay rathi
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • nagal ke pass ek gao he bseda vaha mere ghar ke samne roj pani ho jata he
    1
    nagal ke pass ek gao he bseda vaha mere ghar ke samne roj pani ho jata he
    user_Shahid salmani
    Shahid salmani
    देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.