बाबई जोड़ की स्टार वेब एंटरप्राइज नर्मदा राइस मिल पर नियमों के गंभीर उल्लंघन के आरोप तेज। बिना दस्तावेज संचालन और प्रदूषण के मुद्दों ने खड़े किए बड़े सवाल। स्कूल के करीब गतिविधियों से बच्चों की सेहत को लेकर चिंता गहरी। अब देखना—क्या होगी सख्त कार्रवाई या जारी रहेगी अनदेखी। अब देखते रहे रायसेन (बाड़ी) की खबरें TNP न्यूज़ के साथ रितिक जैन रिपोर्टर –बाडी रायसेन एवं संभागीय अध्यक्ष अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति भोपाल 📺 अब देशभर में देखिए TNP न्यूज़ — हर प्लेटफॉर्म पर, हर वक्त 📡 Tata Play – 541 | Airtel Digital TV – 367 | Free Dish – 98 | Dish TV Smart+ – 4001 | Jio TV+ – 541 | Jio – 3008 📱 YouTube | Facebook | Instagram | OTT TNP न्यूज़ — जहां खबर सिर्फ दिखाई नहीं जाती, असर भी छोड़ती है मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | समय 3:00 से 4:00 बजे तक
बाबई जोड़ की स्टार वेब एंटरप्राइज नर्मदा राइस मिल पर नियमों के गंभीर उल्लंघन के आरोप तेज। बिना दस्तावेज संचालन और प्रदूषण के मुद्दों ने खड़े किए बड़े सवाल। स्कूल के करीब गतिविधियों से बच्चों की सेहत को लेकर चिंता गहरी। अब देखना—क्या होगी सख्त कार्रवाई या जारी रहेगी अनदेखी। अब देखते रहे रायसेन (बाड़ी) की खबरें TNP न्यूज़ के साथ रितिक जैन रिपोर्टर –बाडी रायसेन एवं संभागीय अध्यक्ष अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति भोपाल 📺 अब देशभर में देखिए TNP न्यूज़ — हर प्लेटफॉर्म पर, हर वक्त 📡 Tata Play – 541 | Airtel Digital TV – 367 | Free Dish – 98 | Dish TV Smart+ – 4001 | Jio TV+ – 541 | Jio – 3008 📱 YouTube | Facebook | Instagram | OTT TNP न्यूज़ — जहां खबर सिर्फ दिखाई नहीं जाती, असर भी छोड़ती है मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | समय 3:00 से 4:00 बजे तक
- बंगाल से बड़ी खबर! EVM में BJP का बटन मिला ब्लॉक! डायमंड हार्बर के एक बूथ पर BJP के बटन को टेप से ब्लॉक कर दिया गया था ताकि वोट ही न पड़े। भाजपा प्रत्याशी देबानशु पांडा ने खुद ये गलती पकड़ी है। ये वही सीट है जहां से जहांगीर खान TMC उम्मीदवार है।1
- सम्मिलित हुए। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर उन्हें स्वगणना की प्रक्रिया में जानकारी देते हुए अंतिम तिथि के पहले मोबाईल द्वारा स्वगणना के लिए प्रेरित किया।2
- रायसेन/बरेली। जनगणना–2027 को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बरेली में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर स्वगणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और सभी से निर्धारित अंतिम तिथि से पहले मोबाइल के माध्यम से स्वगणना पूर्ण करने की अपील की। कार्यक्रम में राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की योजनाओं और विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने नागरिकों को बताया कि अब डिजिटल माध्यम से स्वगणना की सुविधा उपलब्ध है, जिससे लोग घर बैठे ही आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिक स्वयं आगे आकर इस प्रक्रिया में भाग लें, ताकि सटीक और पारदर्शी डेटा तैयार हो सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जनगणना–2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया।3
- सुल्तानगंज लूटकांड का खुलासा: चाकू से हमला कर बाइक-मोबाइल लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार1
- इस नई ट्रेनों से क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। बनारस से हड़पसर (पुणे) जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर और झांसी, रानिकमलपति ,नर्मदापुरम ,इटारसी ,हरदा ,खंडवा स्टेशन पर रुकेगी इससे लंबी दूरी की यात्रा में यात्रियों को बेहतर सुविधा और समय की बचत होगी।3
- मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां उदयपुरा नगर परिषद से जुड़ा रिश्वत का मामला भोपाल में जाकर फूट पड़ा। यह पूरा घटनाक्रम दिखाता है कि फाइलें चाहे उदयपुरा में अटकें, लेकिन खेल कहीं भी खुल सकता है। आवेदक जयंत चतुर्वेदी, ‘नवीन बिल्डकॉम’ फर्म के संचालक, ने उदयपुरा क्षेत्र में बस स्टैंड और मेन रोड का सी.सी. निर्माण कार्य पूरा किया था। काम पूरा होने के बावजूद उनकी सिक्योरिटी डिपॉजिट (SD) और अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे थे। आरोप है कि इसके एवज में ₹5 लाख की रिश्वत मांगी जा रही थी। मामले से परेशान होकर आवेदक ने भोपाल लोकायुक्त से शिकायत की। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने रणनीति बनाकर 28 अप्रैल 2026 को भोपाल के 6 नंबर हॉकर्स कॉर्नर के पास ट्रैप लगाया। जैसे ही उपयंत्री दीपांशु पटेरिया ने ₹2 लाख की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई में यह भी सामने आया कि सहायक ग्रेड-2 शंकर साहू भी इस पूरे मामले में शामिल था। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) और भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला साफ दिखाता है कि उदयपुरा में बैठे अधिकारी कैसे आम लोगों के काम रोककर रिश्वत मांगते हैं, और भोपाल में आकर वही खेल बेनकाब हो जाता है। लोकायुक्त की यह कार्रवाई एक बड़ा संदेश है कि भ्रष्टाचार चाहे कहीं भी हो, पकड़ से बचना आसान नहीं। अब सवाल यह है कि क्या ऐसी कार्रवाई के बाद सिस्टम सुधरेगा, या फिर कुछ दिनों बाद सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा? केके का सवाल: “उदयपुरा में फाइल अटकी और भोपाल में पैसा पकड़ा गया—आखिर सिस्टम चलता कहां से है?”1
- *घटना का विवरण :* दिनांक 12.04.2026 को फरियादी चन्द्रेश यादव पिता रामसिंह यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पिपलिया खुर्द द्वारा थाना सुल्तानगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह बेगमगंज से हम्माली का कार्य कर अपने घर वापस जा रहा था। बेगमगंज-सुल्तानगंज रोड पर मोदकपुर के पास दो अज्ञात युवकों द्वारा उसे रोक लिया गया। एक आरोपी द्वारा फरियादी पर छुरी से हमला कर चोट पहुंचाई गई तथा दूसरे आरोपी द्वारा उसका मोबाइल, नगदी 1100/- रुपये एवं मोटर साईकिल लूट ली गई। घटना के पश्चात दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना सुल्तानगंज में अपराध क्रमांक XX/26 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *कार्यवाही :* प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन *श्री आशुतोष गुप्ता* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कमलेश कुमार खरपूसे* के मार्गदर्शन में, एसडीओपी सिलवानी *श्रीअनिल कुमार मोर्य* के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा सतत प्रयास, मुखबिर तंत्र से समन्वय के आधार पर दिनांक 29.04.2026 को मामले का सफल खुलासा किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी दीपेश पिता बलराम जाटव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम गड़र थाना बंडा जिला सागर एवं एक 17 वर्षीय विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक *देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस* (कीमती लगभग 15,000/- रुपये), लूटी गई *हीरो डीलक्स मोटर साईकिल* (कीमती लगभग 90,000/- रुपये), एक *मोबाइल फोन* (कीमती लगभग 15,000/- रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त *लोहे की छुरी* (कीमती 400/- रुपये) बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी एवं विधि विरुद्ध बालक को माननीय न्यायालय पेश किया गया। *गिरफ्तार आरोपी :* • *दीपेश पिता बलराम जाटव* , उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम गड़र थाना बंडा जिला सागर • 01 *विधि विरुद्ध बालक* (उम्र 17 वर्ष) *सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्रवाई में थाना सुल्तानगंज थाना प्रभारी उनि श्यामराज सिंह, सउनि अमृतलाल मालवीय, सउनि महेश अग्निहोत्री, सउनि सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक 726 गजेन्द्र सिंह, आरक्षक 810 आकाश, आरक्षक 612 मनोज, आरक्षक चालक 727 ब्रजेन्द्र सिंह एवं सैनिक 134 सचेन्द्र की विशेष सराहनीय भूमिका रही।3
- बेगमगंज में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, नगर में शोक की लहर1
- रायसेन। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई लूट एवं हमले की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया माल और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को ग्राम पिपलिया खुर्द निवासी चन्द्रेश यादव ने थाना सुल्तानगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बेगमगंज से हम्माली का कार्य कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बेगमगंज-सुल्तानगंज मार्ग पर मोदकपुर के पास दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। एक आरोपी ने उस पर छुरी से हमला कर घायल कर दिया, जबकि दूसरे आरोपी ने उसका मोबाइल, 1100 रुपये नगद तथा मोटरसाइकिल लूट ली और दोनों मौके से फरार हो गए। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी सिलवानी अनिल कुमार मोर्य के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र की सहायता से 29 अप्रैल 2026 को मामले का खुलासा करते हुए आरोपी दीपेश जाटव (27 वर्ष), निवासी ग्राम गड़र थाना बंडा जिला सागर तथा एक 17 वर्षीय विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस, लूटी गई हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की छुरी बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्यामराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य अमृतलाल मालवीय, महेश अग्निहोत्री, सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक गजेन्द्र सिंह, आकाश, मनोज, चालक ब्रजेन्द्र सिंह एवं सैनिक सचेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।3