Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंगाही लखीमपुर खीरी -सिंगाही में जाली नोट गिरोह का नेटवर्क सक्रिय, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश। सिंगाही लखीमपुर खीरी -सिंगाही में जाली नोट गिरोह का नेटवर्क सक्रिय, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश।
Rajeev Khatri

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- MP: इंदौर में एक नाबालिग लड़की को मामूली कहासुनी में उसके ही परिचित ने एमआईजी इलाके के फ्लैट में बहला-फुसलाकर बुलाया, बाल खींचे, थप्पड़-लात-घूंसे और प्लास्टिक डंडे से बुरी तरह पीटा। पीड़िता 'अब नहीं बोलूंगी' कहकर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन ये गुंडे टाइप के लोग नहीं रुके। पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, बाद में हटा लिया गया पीड़िता अभी भी डर से चुप है, थाने में शिकायत तक नहीं की है⤵️1
- पलिया कलां खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व में इन दिनों वन्यजीव प्रेमियों के लिए गेंडा परिवार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । जिनकी वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसी वजह से पर्यटक बंगाल टाइगर के साथ-साथ खुले में विचरण करते एक सींग वाले गैंडे के दीदार भी कर रहे हैं । बताया जा रहा है बीते 15 अप्रैल को मुंबई से सफारी के लिए आए फोटोग्राफरों के एक दल के सामने उस वक्त रोमांचक पल आया,जब मादा गेंडा 'विजय श्री' अपने शावक के साथ मुख्य मार्ग को पार कर रही थी। इस दौरान दल के साथ मौजूद गाइड राजू और पर्यटकों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है मादा गेंडा और उसका बच्चा बेहद शांत भाव से जंगल की सड़क पार करते नजर आ रहे हैं। बता दें दुधवा के जंगलों में गेंडा संरक्षण क्षेत्र में गेंडों की साइटिंग काफी बढ़ गई है, जिससे यहां आने वाले पर्यटक उत्साहित हैं। पार्क प्रशासन का कहना है कि दुधवा में गेंडा पुनर्वास परियोजना के सफल होने से अब इनके कुनबे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अनुकूल वातावरण और सुरक्षा के चलते गेंडा परिवार अक्सर खुले मैदानों और रास्तों के करीब देखे जा रहे हैं, जो पर्यटन के लिहाज से बेहद सुखद संकेत है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, मादा गेंडा और शावक की इस तरह की बेखौफ आवाजाही जंगल के बेहतर स्वास्थ्य और वन्यजीवों की सुरक्षा को दर्शाती है। मुंबई से आए फोटोग्राफरों ने इस अनुभव को यादगार बताते हुए कहा कि दुधवा जैसा प्राकृतिक परिवेश गेंडों के लिए स्वर्ग जैसा है।1
- बांकेगंज/खीरी। बांकेगंज ब्लॉक के ग्राम मोतीपुर में अंबेडकर जयंती पर मूर्ति स्थापना को लेकर हुए बवाल के बाद उपजे तनाव के बीच भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई न की जाए। गांव पहुंचने पर महिलाओं ने पूर्व सांसद को घेर लिया और रो-रोकर पुलिसिया कार्रवाई की आपबीती सुनाई। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस बेवजह लोगों को परेशान कर रही है। इस पर जुगुल किशोर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने घरों में रहें और शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा, "दोषियों पर कार्रवाई हो, लेकिन किसी बेगुनाह को डराया न जाए।" इस दौरान मौके पर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, धौरहरा थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पूर्व सांसद के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।3
- पलिया कलां खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व में इन दिनों वन्यजीव प्रेमियों के लिए गेंडा परिवार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । जिनकी वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसी वजह से पर्यटक बंगाल टाइगर के साथ-साथ खुले में विचरण करते एक सींग वाले गैंडे के दीदार भी कर रहे हैं । बताया जा रहा है बीते 15 अप्रैल को मुंबई से सफारी के लिए आए फोटोग्राफरों के एक दल के सामने उस वक्त रोमांचक पल आया,जब मादा गेंडा 'विजय श्री' अपने शावक के साथ मुख्य मार्ग को पार कर रही थी। इस दौरान दल के साथ मौजूद गाइड राजू और पर्यटकों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है मादा गेंडा और उसका बच्चा बेहद शांत भाव से जंगल की सड़क पार करते नजर आ रहे हैं। बता दें दुधवा के जंगलों में गेंडा संरक्षण क्षेत्र में गेंडों की साइटिंग काफी बढ़ गई है, जिससे यहां आने वाले पर्यटक उत्साहित हैं। पार्क प्रशासन का कहना है कि दुधवा में गेंडा पुनर्वास परियोजना के सफल होने से अब इनके कुनबे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अनुकूल वातावरण और सुरक्षा के चलते गेंडा परिवार अक्सर खुले मैदानों और रास्तों के करीब देखे जा रहे हैं, जो पर्यटन के लिहाज से बेहद सुखद संकेत है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, मादा गेंडा और शावक की इस तरह की बेखौफ आवाजाही जंगल के बेहतर स्वास्थ्य और वन्यजीवों की सुरक्षा को दर्शाती है। मुंबई से आए फोटोग्राफरों ने इस अनुभव को यादगार बताते हुए कहा कि दुधवा जैसा प्राकृतिक परिवेश गेंडों के लिए स्वर्ग जैसा है।1
- Post by Firdosh journalist1
- शाहजहांपुर शाहजहांपुर फ़ैज़ से बने "सोनू चौहान ” शिवभक्ति की राह पर लिया बड़ा फैसला.. काली मंदिर में गूंजा सनातन का संकल्प यूपी के शाहजहांपुर में खिरनीबाग स्थित मां काली मंदिर में एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने पूरे जिले में चर्चाओं का तूफान खड़ा कर दिया। यहां फ़ैज़ नाम के युवक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर, माता के चरणों में शीश झुकाकर खुद को “सोनू चौहान” घोषित किया और सनातन धर्म को अपनाने का संकल्प लिया। घर वापसी के इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन हिंदू युवा नेता राजेश अवस्थी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जहां मंदिर परिसर में आस्था, गंभीरता और संकल्प का माहौल देखने को मिला।फैज से बने सोनू चौहान पेशे से एक शिक्षक हैं,उनका साफ कहना है कि — “मैं पहले से ही शिव भक्त हूं, वर्षों से पूजा करता आ रहा हूं… यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं, बल्कि मेरी आस्था की यह सच्चाई है।”मंदिर में मौजूद लोगों के अनुसार, उन्होंने पूरे विधि-विधान से मां काली की पूजा की, संकल्प लिया और अपने नए जीवन की शुरुआत की।इस दौरान माहौल बेहद भावुक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर नजर आया। दरअसल थाना तिलहर क्षेत्र के हिंदू पट्टी निवासी फैज खान से बने सोनू चौहान द्वारा की गई घर वापसी के इस फैसले के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कोई इसे व्यक्तिगत आस्था और स्वतंत्रता का निर्णय बता रहा है, तो कोई इसे एक बड़ा सामाजिक संदेश मान रहा है।यह घटना अब सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं— यह अपने विश्वास के लिए खड़े होने की एक मजबूत गूंज बन चुकी है।4
- *बहराइच: देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से की हत्या, इंश्योरेंस के पैसों के लालच में वारदात* बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की उसके ही देवर ने निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान आरती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरती के पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हाल ही में पति का इंश्योरेंस का पैसा आरती के बैंक खाते में आया था। आरोप है कि देवर उस पैसे को अपने कब्जे में लेना चाहता था। बताया जा रहा है कि जब आरती ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी देवर ने पहले उसके हाथ-पांव बांध दिए और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।1
- लखीमपुर- संपूर्णानगर के पत्रकार गोविन्द पर जानलेवा हमला, पुलिस ने साधारण धाराओं में दर्ज किया क्रॉस मुकदमा ******* बांकेगंज हिंसा मामले में मोतीपुर प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज किये गए, मुकदमे के प्रमुख आरोपी हैं प्रधान1
- लखीमपुर-खीरी, 17 अप्रैल 2026। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय कंपनी बाग से एक भव्य पैदल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीनगर विधायक श्रीमती मंजू त्यागी उपस्थित रहीं। रैली को रवाना करने से पूर्व मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति पर कार्य कर रही है और महिलाओं के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की मजबूती से पैरवी की है। इस अधिनियम के लागू होने से संसद में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी और उनकी आवाज और अधिक प्रभावी ढंग से उठेगी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर पैदल मार्च को रवाना किया। हाथों में तख्तियां लिए महिलाएं शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरीं और अधिनियम के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक संजय मिश्र, पारूल गुप्ता, अनुश्री जायसवाल व संध्या बाजपेयी सहित जिला मंत्री शरद मिश्र, महामंत्री मनोज वर्मा व राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष किरन अग्रवाल, संतोष कुमारी, रामजी मौर्य, आशू मिश्र, संजय मिश्र, विनोद लोधी, जितेंद्र साहनी, अनुराग मिश्र, राकेश अर्कवंशी, जिला कोषाध्यक्ष सुदीप निगम, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र, सह प्रभारी अंकित अवस्थी, राजीव मिश्रा, राजू अग्रवाल, सुमित मोदी, मुदित अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री अभिजात मिश्रा, सोशल मीडिया संयोजक निष्कर्ष मिश्र व आईटी संयोजक शौर्य सक्सेना सहित बड़ी संख्या में जिला व मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3