Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज में NCERT की कक्षा 8 की किताब जब्त करने के आदेश | स्कूलों में पढ़ाने पर भी रोक महराजगंज जिले में कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब “Exploring Society: India and Beyond” को स्कूलों में पढ़ाने और बाजार में बेचने पर रोक लगा दी गई है। National Council of Educational Research and Training (NCERT) द्वारा प्रकाशित इस किताब को लेकर Supreme Court of India की कड़ी टिप्पणी के बाद यह फैसला लिया गया। जिले के बीएसए और डीआईओएस ने आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों को इसे तुरंत लागू करने को कहा है। बाजार और स्कूलों में निगरानी के लिए टीम भी बनाई गई है। #EducationNews #UPNews
Aapan Maharajganj
महराजगंज में NCERT की कक्षा 8 की किताब जब्त करने के आदेश | स्कूलों में पढ़ाने पर भी रोक महराजगंज जिले में कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब “Exploring Society: India and Beyond” को स्कूलों में पढ़ाने और बाजार में बेचने पर रोक लगा दी गई है। National Council of Educational Research and Training (NCERT) द्वारा प्रकाशित इस किताब को लेकर Supreme Court of India की कड़ी टिप्पणी के बाद यह फैसला लिया गया। जिले के बीएसए और डीआईओएस ने आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों को इसे तुरंत लागू करने को कहा है। बाजार और स्कूलों में निगरानी के लिए टीम भी बनाई गई है। #EducationNews #UPNews
More news from Siddharth Nagar and nearby areas
- H P Siddhartha service birdpur Siddharth Nagar1
- सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र में मंगलवार को गैस आपूर्ति बंद होने की अफवाह फैलने के बाद घोसियारी स्थित जय माता दी एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह अफवाह कुछ लोगों द्वारा फैलाई गई थी कि इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण आने वाले दिनों में गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इस खबर के तेजी से फैलने के बाद क्षेत्र के कई गांवों के उपभोक्ता जल्द से जल्द सिलेंडर प्राप्त करने के लिए एजेंसी पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने के कारण एजेंसी पर कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, एजेंसी संचालक ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्वक अपने निर्धारित समय पर ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें।1
- सावधान! कहीं आपके बच्चे भी तो नहीं खा रहे ये ₹5 वाला केक? बस्ती में एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती बस्ती से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके बाद दुकान से पैकेट बंद सामान खरीदकर खाने में कई बार सोचना पड़ेगा। यहां गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव में एक दुकान से खरीदे गए केक को खाने के बाद एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि एक 3 साल का बच्चा गंभीर है। जानकारी के अनुसार, महुआडाबर निवासी अमन सिंह ने शनिवार शाम को गांव की ही एक किराने की दुकान से 5-5 रुपये वाले दो केक खरीदे थे। अमन ने एक केक खुद खाया और दूसरा केक पड़ोस में रहने वाले 3 साल के मासूम ओंकार को दे दिया। केक खाने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक खराब होने लगी। दोनों के पेट में तेज दर्द होने लगा और उल्टी भी आने लगी। खराब हालत देखकर परिजनों ने दोनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई, जबकि ओंकार की हालत नाजुक बनी हुई है1
- Breaking कुशीनगर - प्राइवेट हॉस्पिटल में जच्चा बच्चा की मौत- घटना के बाद हॉस्पिटल संचालक फरार- परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप- नवजात के शव को डिब्बे में बंद कर लिफाफे में रख जनरेटर पर रखने का आरोप- अमानवीय व्यवहार को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश- स्थानीय लोगों ने कहा पहले भी अस्पताल पर लग चुके हैं लापरवाही के आरोप- स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर खड़े हो रहे बड़े सवाल- ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग- नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा कला स्थित खुशी हॉस्पिटल का मामला।1
- महाराजगंज न्यूज़1
- गोरखपुर में डॉ संपूर्णानंद मल्ल का सत्याग्रह: प्रशासन ने लखनऊ जाने से रोका, घर के बाहर धरना शुरू1
- महराजगंज जिले में बड़ी डिजिटल पहल शुरू हो गई है। अब जिले के 882 ग्राम सचिवालय पूरी तरह डिजिटल हो गए हैं और किसी भी सेवा के लिए नकद भुगतान नहीं लिया जाएगा। ग्रामीण अब QR Code स्कैन करके ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी होगी और सभी लेनदेन का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड सहित कुल 243 सेवाएं अब डिजिटल तरीके से उपलब्ध होंगी। #QRCodePayment #DigitalIndia1
- सिद्धार्थनगर के इटवा ब्लॉक में तैनात एक ग्राम पंचायत अधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अधिकारी को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर पैसे लेते हुए देखा जा रहा है। मामले को लेकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह वीडियो 7 मार्च को सामने आया। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी को एक युवक से 500-500 रुपए के चार नोट कुल 2000 रुपए लेते हुए देखा जा सकता है। पैसे देते समय युवक कहता है- साहब आज लगा दीजिएगा1
- बंगाल में बदलाव की आहट, कमल खिलने को तैयार! — उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य1