जल गंगा संवर्धन अभियान* जल संरक्षण का सामूहिक संदेश देते हुए गौरीहार में छोटे तालाब की हुई साफ-सफाई जिले में कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत लगातार विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनमें जल संरचनाओं की साफ-सफाई, संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसी क्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड गौरिहार द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत ग्राम गौरीहार में छोटे तालाब की साफ-सफाई कर सामूहिक श्रमदान किया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए जल बचाने एवं जन-जागरूकता फैलाने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में ग्रामीणों, जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने श्रमदान कर तालाब को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। इस पहल का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, संवर्धन एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

- Process of self enumeration (स्व जनगणना).👆1
- नौगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर पति की मौके पर ही मौत पत्नी और पुत्र बाल बाल बचे । नौगांव में बालू माफिया का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।1
- छतरपुर में कानून तोड़ने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन 🚨 कोतवाली थाना क्षेत्र के बेनीगंज में घर के अंदर चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से देशी कट्टे, अधबनी पिस्टल, सैकड़ों कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पिता-पुत्र मिलकर चला रहे थे ये खतरनाक खेल, अब दोनों सलाखों के पीछे हैं। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है। 👉 क्या आपके आसपास भी ऐसी गतिविधि हो रही है? तुरंत पुलिस को सूचना दें।1
- राजनगर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झमटुली के पंचायत सचिव राजेंद्र पाण्डेय एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका जुआ खेलते हुए वीडियो लगातार वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि अलग-अलग स्थानों के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पंचायत सचिव ड्यूटी समय के दौरान ही बड़े-बड़े दांव लगाते नजर आ रहे हैं। इससे उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि राजेंद्र पाण्डेय पिछले 6-7 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थ हैं और अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, उनके ऊपर स्थानीय विधायक का संरक्षण होने की बात भी सामने आ रही है, जिसके चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला और कार्रवाई शून्य रही। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और पंचायत कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। इस पूरे मामले में जनपद पंचायत सीईओ राकेश शुक्ला से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल सका। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और दोषी के खिलाफ कब तक कार्रवाई होती है।1
- पलेरा थाना तिराहे के कॉम्लेक्स के सामने स्थित प्याऊ में न तो मटके है न ही पानी है जिससे राहगीरों को गर्मी में पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा।1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- *★ब्रेकिंग न्यूज़ घुवारा छतरपुर।* *★पत्रकार चंद्रकांत भोले लोधी .✍🏻* *★मो.7566246632..* *★ठेकेदार की काले कलर की बुलोरो कार से गांव गांव भेजी जा रही अबैध शराब।* *★धड़ल्ले से गांव गांव बेची जा रही ठेकेदार की अबैध शराब।* *★नई शराब नीति में सरकार भले तमाम बदलाव की सोच बना कर छोटे छोटे ग्रुपों में शराब दुकान आवंटित की है लेकिन सरकार की इस शराब नीति का असर गांव के बच्चों सहित महिलाओं पर असर देखा जा रहा है।* *★👉🏻आपको बता दे ग्रुप में घुवारा बमनोरा रामटोरिया भगवां दुकान है जो करीब 27 करोड़ में शासन ने ठेकेदारों को दी है चूंकि दुकान इस बार 7 करोड़ महंगी है इस मंहगाई को लेकर ठेकेदार की मनमर्जी पर उतारू हो गए है ठेकेदार अपनी 15लाख रुपया दिन की विक्री को लेकर गुणा भाग लगा रहे है जिससे अब शासकीय दुकानों के अलावा गांव गांव में बेचने का फैसला ले लिया है।* *★बात अगर घुवारा की कहे तो नगर घुवारा में 15 वार्ड है लेकिन यहां करीब 15 जगहों पर अबैध रूप से शराब बेची जा रही है।* *★ऐसे ही समूचे क्षेत्र के ग्रामों में अब एक जगह बल्कि कई जगहों पर शराब की कमिशनदारों के द्वारा ठेकेदार शराब का विक्रय कर रहे है।* *★हाल ही में एक शासकीय दुकान शराब के अबैध परिवहन की तैयारी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में स्पस्ट दिखाई दे रहा है कि शराब दुकान भगवां रोड पर काले कलर की बगैर नंम्बर की बुलोरो कार से अबैध शराब उतारी जा रही है।* *★मजे की बात तो यह कि स्थानीय प्रशासन का ठेकेदार को निश्चित ही भरपूर सहयोग दिखाई दे रहा है।*1
- कोतवाली पुलिस ने अवैध कट्टा फैक्ट्री पकड़ी छतरपुर एसपी ने किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार । उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह एवं टीम के द्वारा की गई ।1