logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना साइबर क्राइम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: OPERATION "CY-VAJRA" के तहत अन्तरजनपदीय साइबर ठग गिरोह के 08 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार भारी मात्रा में सिम कार्ड व उपकरण बरामद *थाना साइबर क्राइम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: OPERATION "CY-VAJRA" के तहत अन्तरजनपदीय साइबर ठग गिरोह के 08 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार भारी मात्रा में सिम कार्ड व उपकरण बरामद* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान OPERATION "CY-VAJRA" के अंतर्गत खीरी पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 01.08.2026 को थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत लखनऊ-बहराइच मुख्य मार्ग पर अमृतागंज नहर पुलिया के किनारे स्थित यात्री भवन से अन्तरजनपदीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 08 शातिर सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इनके पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में सिम कार्ड फिंगरप्रिंट स्कैनर और मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं। इस कार्यवाही के संबंध में थाना साइबर क्राइम खीरी पर मु.अ.सं. 37/2026 धारा 318 (4) 317 (2) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। इस सफल कार्यवाही से आम जनमानस में सुरक्षा का एक सकारात्मक संदेश गया है। *अपराध करने का तरीका (Modus Operandi):* • भोले-भाले लोगों को निशाना: यह गिरोह गरीब और भोले-भाले लोगों को सिम कार्ड पोर्ट करने का झांसा देता था। • फर्जी सिम कार्ड जारी करना: ग्राहकों का अंगूठा (बायोमेट्रिक) लगवाकर उनके नाम पर अन्य टेलीकॉम कम्पनियों से अवैध रूप से दूसरा सिम कार्ड जारी करवा लेते थे। • फर्जी यूपीआई (UPI) खाते: इन चोरी किये गए सिम कार्ड्स का उपयोग करके फर्जी यूपीआई आईडी बनाई जाती थी। • कमीशन का खेल: इन खातों को 'बिग विनर एप' पर अपलोड कर दिया जाता था। साइबर फ्रॉड से आने वाले पैसों का लेन-देन इन्हीं खातों के माध्यम से होता था जिसके एवज में अभियुक्तों को प्रत्येक खाते पर कमीशन मिलता था। • पुलिस की जांच से बचना: वारदात में ठग अपने खुद के सिम या बैंक खाते का इस्तेमाल नहीं करते थे जिससे यदि किसी राज्य की पुलिस शिकायत की जांच करे तो असली अपराधी तक आसानी से न पहुँच सके। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:* 1. अंकित पुत्र जगदीश प्रसाद नि० सरगडा थाना खमरिया जनपद खीरी। 2. विकास पुत्र आन्नद अवस्थी नि० भसड़िया थाना खमरिया जनपद खीरी। 3. सरोज कुमार पुत्र सीताराम नि० भसड़िया थाना खमरिया जनपद खीरी। 4. चन्द्रप्रताप पुत्र तुलसीराम नि० दलई पुरवा थाना खमरिया जनपद खीरी। 5. पप्पू पुत्र सियाराम नि० लालपुर थाना खमरिया जनपद खीरी। 6. आनन्द पुत्र दयाशंकर नि० जटपुरवा थाना शारदानगर जनपद खीरी। 7. रिंकू पुत्र रामानन्द नि० गुरैला थाना तौम्बर जनपद सीतापुर। 8. दिलीप यादव पुत्र छद्दूलाल नि० मटैहनी थाना खमरिया जनपद खीरी। *बरामदगी का विवरण:* • 121 विभिन्न कम्पनियों के सिम कार्ड • 09 एंड्रायड मोबाइल फोन • 02 फिंगर प्रिन्ट रीडर डिवाइस • 03 कॉपियां (जिसमें साइबर फ्रॉड का डाटा व अन्य विवरण लिखा था) • ₹1000 नकद धनराशि *सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:* 1. श्री राजू राव (प्रभारी निरीक्षक) 2. श्री अनिल कुमार तिवारी (निरीक्षक) 3. श्री सुनील पवार (उप-निरीक्षक) 4. श्री युवराज बाल्यान (उप-निरीक्षक) 5. श्री आशीष सहरावत (उप-निरीक्षक) 6. आरक्षी आजम अली 7. आरक्षी मयंक वर्मा 8. आरक्षी वतन त्यागी 9. आरक्षी राहुल चौधरी

3 hrs ago
user_खीरी न्यूज़ अपडेट
खीरी न्यूज़ अपडेट
रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
6276b119-e5d6-4491-bde4-980d976716f0

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।
    1
    जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये 
बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।
    user_Ajay  जोश सच का
    Ajay जोश सच का
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*
    1
    *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*
    user_Ram Jeevan Raj
    Ram Jeevan Raj
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पप्पू यादव के साधु वेश पर हरिद्वार के संतों की नाराजगी, धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल पर जताई आपत्ति हरिद्वार। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के रूप में किए गए प्रदर्शन पर हरिद्वार के संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए साधु-संतों की वेशभूषा और धार्मिक प्रतीकों का उपयोग उचित नहीं है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने अन्य धार्मिक मुद्दों, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों पर कभी मुखर विरोध नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका राम मंदिर निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा और वे इस विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रखते। संत समाज ने धार्मिक आस्था और संत परंपरा का सम्मान बनाए रखने की अपील की है।
    1
    पप्पू यादव के साधु वेश पर हरिद्वार के संतों की नाराजगी, धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल पर जताई आपत्ति
हरिद्वार। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के रूप में किए गए प्रदर्शन पर हरिद्वार के संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए साधु-संतों की वेशभूषा और धार्मिक प्रतीकों का उपयोग उचित नहीं है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने अन्य धार्मिक मुद्दों, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों पर कभी मुखर विरोध नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका राम मंदिर निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा और वे इस विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रखते। संत समाज ने धार्मिक आस्था और संत परंपरा का सम्मान बनाए रखने की अपील की है।
    user_संजय चौहान
    संजय चौहान
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सरकारी काम चल रहा है हापुर बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास यहां पर मजदूरों की मजदूरी ₹500 है इसको बढ़ाने के लिए कृपया करें सरकारी काम चल रहा है हापुड़ बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास में चल रहा है यहां पर लोगों की मजदूरी साडे ₹500 है यहां पर मजदूर की जरूरत है कोई हो तो बताना
    1
    सरकारी काम चल रहा है हापुर बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास यहां पर मजदूरों की मजदूरी ₹500 है इसको बढ़ाने के लिए कृपया करें
सरकारी काम चल रहा है हापुड़ बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास में चल रहा है यहां पर लोगों की मजदूरी साडे ₹500 है यहां पर मजदूर की जरूरत है कोई हो तो बताना
    user_Rohitsingh
    Rohitsingh
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है। इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है
    1
    लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है।
यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है।
इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.