बेतिया में 8 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई खबर: बेतिया के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी विवेक दीप ने गुरुवार 12 मार्च की शाम करीब 6 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड निमिया माई के समीप गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर 11 मार्च की शाम करीब 5 बजे एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कलमा खातून, जाकिर हुसैन और अभय कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से करीब 8 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

- बैरिया प्रखंड के ग्राम बेलबनवा में मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नौतन विधानसभा के प्रतिनिधि सह ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ बबलु कार्यक्रम में शामिल हुए और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श, समानता और अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सभी उनके विचारों को अपनाकर समाज में न्याय, समरसता और एकता को मजबूत करें। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।1
- मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से तीन कांडों के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या संख्या 215/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त छट्ठू माझी उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व. अकलू माझी साकिन जौकटिया।इनको शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया।उधर मझौलिया थाना कांड संख्या 377/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अर्जुन शर्मा उम्र करीब 36 वर्ष पिता चूमन शर्मा साकिन मझौलिया । इधर मझौलिया थाना कांड संख्या 523/25 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त नासिर मिया उम्र करीब 31 वर्ष पिता जलील मियां साकिन पारसा डुमरिया । इन तीनों अभियुक्तों में मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।2
- भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के शुभ अवसर पर बेतिया के समाहरणालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब को शत् शत् नमन किया।1
- पश्चिम चंपारण के बेतिया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में बाबा भीमराव अम्बेडकर एवं पार्टी के पूर्व महासचिव पी.सी. जोशी की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालते हुए बेतिया समाहरणालय गेट पहुंचकर डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और संविधान, लोकतंत्र, देश की एकता व अखंडता की रक्षा के साथ-साथ समाज में न्याय एवं भाईचारा स्थापित करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति सहित राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, कृष्ण नन्दन सिंह, चन्द्रिका प्रसाद, संजय सिंह, केदार चौधरी, पीताम्बर शर्मा, तारकेश्वर सहनी, मदन शर्मा, अंजारूल, आरती, गुलाब प्रसाद, तारिक अनवर, सुबोध मुखिया समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- सुगौली में बंगरा ओवरब्रिज के समीप दो गुटों में हुई तीखी झड़प,एक युवक ने दूसरे पर तानी हथियार। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ दोनों को किया गिरफ्तार। भेजा न्यायिक हिरासत में1
- मंगलवार की दोपहर बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद जैसे ही राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हुई, पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में हथुआ नगर के मछागर जगदीश गांव में भी देर शाम जश्न का माहौल देखने को मिला। गांव में निर्भय पुरी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक एकत्रित हुए और खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। समर्थकों ने पटाखों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। पूरे इलाके में देर तक आतिशबाजी होती रही, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।1
- 14 अप्रैल को सविधान के लिखने वाले डा भीम राव अंबेडकर शाहब् की जन्म दिन धूम धाम से मनाया गया1
- बैरिया प्रखंड क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चूड़ी हरवा टोला वार्ड नंबर 2 से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार को आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला प्रमाण शोभायात्रा चूड़ी हरवा टोला से निकलकर तधवानंदपुर होते हुए बलुआ रामपुरवा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल तक दोपहर करीब एक बजे पहुंची, जहां सभी अंबेडकरवादियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सामाजिक एकता और समानता के संदेश भी दिए गए। कार्यक्रम में कमेटी के चेयरमैन विंदेश्वरी राम, उप चेयरमैन सुजीत चमार, अध्यक्ष ओमप्रकाश राम सहित रंजीत राम, शैलेश राम, मंजीत राम, देवीलाल राम और गुड्डू राम समेत कई लोग शामिल रहे। मौके पर नारद मुखिया और धीरेंद्र कुमार ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1