कटनी नगर//- 🔳जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु 7 मार्च तक किसान करा सकेंगे पंजीयन 🔳कटनी - जिले में गेहूं उपार्जन के लिये पंजीयन 7 फरवरी से आरंभ हो गया है, यह 7 मार्च तक जारी रहेगा। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर कटनी जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 55 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर ने किसान भाइयों से समयावधि में पंजीयन कराने का आग्रह किया है। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिये गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो गत वर्ष से 160 रूपये अधिक है। *पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था* पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर और सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर की गई है। *पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था* पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है। इन केन्द्रों पर पंजीयन के लिये शुल्क राशि प्राप्त करने के संबंध में कलेक्टर निर्देश जारी करेंगे। प्रति पंजीयन के लिये 50 रूपये से अधिक शुल्क निर्धारित नहीं किया जाएगा। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज़ एवं किसान के आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान-पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा। सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन सहकारी संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। इस श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा। पूर्व वर्षों की किसी अपात्र संस्था में केन्द्र प्रभारी एवं ऑपरेटर को किसी अन्य संस्था में पंजीयन के लिए नहीं रखा जायेगा। *उपार्जित फसल के भुगतान हेतु बैंक खाता* किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान करने में किसी कारण से समस्या उत्पन्न होने पर किसान द्वारा पंजीयन में उपलब्ध कराये गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा। किसान पंजीयन के समय किसान को बैंक का नाम खाता नंबर और आईएफएससी कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। अक्रियाशील बैंक खाते, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम, बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे। पंजीयन व्यवस्था में बेहतर सेवा प्राप्त करने के लिए यह जरूरी होगा कि किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाईल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें। जिला और तहसील स्तर पर स्थापित आधार पंजीयन केन्द्रों में भी किसान जाकर आसानी से अपना मोबाईल नंबर एवं बायोमेट्रिक अपडेट करा सकते हैं। इस कार्य के लिए पोस्ट ऑफिस में संचालित आधार सुविधा केन्द्र का भी उपयोग किया जा सकता है। आधार नंबर से बैंक खाता लिंक कराने के लिए बैंकों के साथ भी समन्वय आवश्यक होगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते के सत्यापन हेतु पंजीयन के दौरान ही 1 रूपये का ट्रांजेक्शन मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम द्वारा ई-उपार्जन जेईटी पोर्टल के माध्यम से कराया जाएगा। आधार नंबर का वेरिफिकेशन पंजीयन कराने और फसल बेचने के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। वेरीफिकेशन आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जा सकेगा। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा जबकि किसान के भू-अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। भू-अभिलेख और आधार कार्ड में दर्ज नाम में विसंगति होने पर पंजीयन का सत्यापन तहसील कार्यालय से कराया जाएगा। सत्यापन होने की स्थिति में ही उक्त पंजीयन मान्य होगा। किसानों को करें एसएमएस विगत रबी एवं खरीफ के पंजीयन में जिन किसानों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं, उन्हें एसएमएस से सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। गांव में डोंडी पिटवाकर ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर पंजीयन सूचना प्रदर्शित कराने तथा समिति,मंडी स्तर पर बैनर लगवाने के निर्देश भी दिये गये हैं। किसान पंजीयन की सभी प्रक्रियाएँ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

- कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार1
- छपडौर आश्रम के पीछे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ,मौके पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ छपडौर आश्रम के पीछे एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया है,जिसके बाद मौके पर हड़कम्प मच गया,देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तेंदुए को पेड़ पर बैठे देख लोगों में दहशत और उत्सुकता दोनों का माहौल बना है।घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का पार्क अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया। वन अमले द्वारा ग्रामीणों को तेंदुए से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है, साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ संभवतः भीड़ और शोरगुल के कारण पेड़ पर चढ़ गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो।वन विभाग का कहना है कि सुरक्षा के दृष्टिगत निर्देशों का पालन करें।1
- जिला सतना धवारी स्थित शराब दुकान के पास मारपीट, शराब दुकान का मैनेजर नीरज सिंह घायल।1
- Post by Jagtapal Yadav g1
- भारत के राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को गाने में आपको दिक्कत होती है, ये चीजें नहीं चल सकती हैं... ये 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी का अपमान है...1
- न्याय नहीं मिला तो इस घर में करूंगा आत्मदाह : पीड़ित पीड़ित का सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी मैहर । कहते है जब कही सुनवाई नहीं होती तो मृत्यु के अलावा कोई और रास्ता नजर नहीं आता ऐसा ही एक मामला मैहर जिले के अमरपाटन से सामने आया है जहां पीड़ित का घर दबंगों द्वारा गिराने के बाद जब कोई रास्ता नहीं बचा तो पीड़ित ने उसी घर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है आरोप है कि अमरपाटन के पुरानी बस्ती में ताम्रकार परिवार के कुछ लोगों के द्वारा एक अधेड़ के घर के जबरन नियम विरुद्ध तरीके से JCB ले जाकर तोड़फोड़ कर दिया गया जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा पर रसूख के चलते कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है सारी चीजों हार कर आज पीड़ित सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया जिसमें उसमें आत्मदाह की चेतावनी दी है पीड़ित का कहना है कि बिना किसी नोटिस के उसके घर को जमीदोज कर दिया गया बहरहाल अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले पर अब कोई कार्यवाही करेगा या फिर रसूख के आगे चुप्पी जारी रहेगी।2
- जिला सतना मझगवां वन परिक्षेत्र के खोडरी डेग़रहट में फिर दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत, आराम करता नजर आ रहा है बाघ। लेकिन इस इलाके के जंगलों को वन्य प्राणियों के लिए रिजर्व नहीं होने देंगे खनिज कारोबारी।1
- रईसजादे ने Scorpio-N से उड़ा दिया। ना उसके पास लाइसेंस था, ना कार चलाने आती थी। लेकिन 19 साल के लड़के के पास SUV थी, क्योंकि बाप का बड़ा बिजनेस है। पहले Sahil Dhaneshr की बाइक में टक्कर मारी, फिर Dzire में भी भिड़ा दिया। साहिल की on the spot डेथ हो गई। अब मां, न्याय मांग रही है।1
- दमोह। नरसिंहगढ़ में सुनार नदी के पुल से एक फोर-व्हीलर वाहन नदी में गिर गया। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति वाहन से बाहर निकल आया है, जबकि अन्य सवारों की संख्या और स्थिति की पुष्टि की जा रही है।मौके पर थाना प्रभारी, सीएसपी एचआर पांडे और एडिशनल एसपी सुजीत सिंह मौजूद हैं। SDRF टीम, क्रेन और स्थानीय गोताखोरों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैनात किया गया है।1