जालौन से बड़ी खबर जालौन से बंगरा मार्ग बना हादसों का घर जालौन–बंगरा मार्ग पर सड़क हादसा, दो गंभीर घायल जालौन। जालौन–बंगरा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के गोल चक्कर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में एक बुजुर्ग की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और मानवता का परिचय देते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन भिजवाया। सीएचसी जालौन के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कपिल गुप्ता ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि दूसरे घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों की पहचान हरि और उनके नाती रवि के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि जालौन–बंगरा मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण, चेतावनी संकेतक तथा सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
जालौन से बड़ी खबर जालौन से बंगरा मार्ग बना हादसों का घर जालौन–बंगरा मार्ग पर सड़क हादसा, दो गंभीर घायल जालौन। जालौन–बंगरा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के गोल चक्कर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में एक बुजुर्ग की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और मानवता का परिचय देते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन भिजवाया। सीएचसी जालौन के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कपिल गुप्ता ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि दूसरे घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों की पहचान हरि और उनके नाती रवि के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि जालौन–बंगरा मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण, चेतावनी संकेतक तथा सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
- जालौन में सपा कार्यकर्ताओं ने फॉर्म-7 को लेकर उठाए सवाल, भाजपा पर BLO पर दबाव बनाने का आरोप जालौन। गुरुवार को नगर जालौन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों (पोलिंग बूथों) पर पहुंचकर फॉर्म-7 (मतदाता सूची से नाम हटाने से संबंधित आवेदन) की स्थिति की जानकारी जुटाई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में फॉर्म-7 जमा करवा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किए जाने का गंभीर आरोप लगाया। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 40 से 50 तक फॉर्म-7 जमा किए जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पोलिंग बूथों से फॉर्म-7 से संबंधित जानकारी एकत्र की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख रूप से महेंद्र कटारिया, दीपू त्रिपाठी, जाकिर सिद्दीकी, नरसिंह यादव एवं इकबाल मंसूरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी एकत्र करने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी (एसडीएम) जालौन को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराई और निष्पक्ष जांच की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि यदि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी।1
- निर्बल वर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल जालौन : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा आमजन के विधिक सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री सौरभ श्रीवास्तव जी के साथ जनपद न्यायधीश श्री विरजेंद्र कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी प्रथम ने बताया कि प्रस्तावित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्बल एवं वंचित वर्गों दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है। प्रचार वाहन के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर से संबंधित सूचनाएं आम जनता तक पहुंचाई जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, निर्धन बीमा योजनाएं, असंगठित श्रम विभाग की योजनाएं, जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य लोकोपयोगी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आम नागरिकों की विधिक जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। शिविर के दौरान जिला चिकित्सालय द्वारा दंत, नेत्र एवं सामान्य चिकित्सीय जांच के लिए विशेष मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें। शिविर में पात्रता के आधार पर समाज के निर्बल वर्गों को विधिक लाभ संस्थागत रूप से प्रदान किए जाएंगे। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ दिलाने, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के वितरण तथा शासन के समस्त विभागों एवं बैंकों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं लाभ आम जनता तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा संचालित विधिक चेतना कार्यक्रमों के माध्यम से सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं में जनहित व लोककल्याणकारी दृष्टिकोण के विकास पर भी बल दिया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन संबंधित विभाग में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से पूर्व अथवा शिविर के दिन भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं। जिन व्यक्तियों ने पूर्व में आवेदन किया है, वे उससे संबंधित रसीद एवं आवश्यक प्रपत्र साथ अवश्य लाएं। शिविर में पहचान पत्र एवं योजना से संबंधित अन्य मान्य दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा, ताकि पात्र लाभार्थियों को त्वरित रूप से योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।1
- Post by Sugirv Kushwha1
- रामपुरा जालौन:- ग्राम पतराही में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत कलश स्थापना की गई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ जयघोष करती हुई चल रही थीं। वहीं ढोल-नगाड़ों, शंखनाद एवं धार्मिक भजनों की गूंज से पूरा ग्राम क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रंगू पांडेय ने भी कलश यात्रा में सहभागिता की और श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव, भाईचारा एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं तथा युवाओं को भी धर्म और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन ग्राम पतराही स्थित शिव मंदिर परिसर में किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन कथा प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। कथा श्रवण के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा आयोजन में रणवीर सिंह एवं कृपाल सिंह परीक्षित की भूमिका निभा रहे हैं। कलश यात्रा एवं कथा शुभारंभ कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, आयोजन समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे2
- शनिवार को सदर तहसील औरैया में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती भी उपस्थित रहे। समाधान दिवस के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कुल 152 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनसुनवाई के माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत किया जा रहा है। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, विद्युत, जल निगम सहित जिलास्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही कई मामलों का समाधान कर राहत प्रदान की। आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।1
- थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मौहारी में अज्ञात कारणों से आग लगने के उपरान्त एक बुजुर्ग की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गयी जानकारी ।1
- मामला जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में चल रहे बाराहीं देवी मेले से सामने आया है जहां दुकानदारों के वाहनों से वसूली करने को लेकर मेला बंद कर दिया गया है सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं3
- थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मौहारी में अज्ञात कारणों से आग लगने के उपरान्त एक बुजुर्ग की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।2
- थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मौहारी में अज्ञात कारणों से आग लगने के उपरान्त एक बुजुर्ग की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गयी बाईट1