Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली में पुलिस मुठभेड़, गौकशी केस में 3 आरोपी गिरफ्तार Bareilly Police ने Izzatnagar क्षेत्र के Faridapur Chaudhary में गौकशी मामले का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 23 मार्च की रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक सिपाही घायल हुआ। जवाबी कार्रवाई में असलम, जीशान और नासिर पैर में गोली लगने से पकड़े गए। आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस, गौकशी के उपकरण, बाइक और मोबाइल बरामद हुए। असलम पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
King
बरेली में पुलिस मुठभेड़, गौकशी केस में 3 आरोपी गिरफ्तार Bareilly Police ने Izzatnagar क्षेत्र के Faridapur Chaudhary में गौकशी मामले का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 23 मार्च की रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक सिपाही घायल हुआ। जवाबी कार्रवाई में असलम, जीशान और नासिर पैर में गोली लगने से पकड़े गए। आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस, गौकशी के उपकरण, बाइक और मोबाइल बरामद हुए। असलम पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 383 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशु और सर्वेश के रूप में हुई है, जो लंबे समय से अफीम तस्करी में सक्रिय थे। पुलिस के अनुसार, दोनों बदायूँ से अफीम लाकर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सप्लाई करते थे। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने टीम के साथ गुलजार नगर पीली मिट्टी के पास घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। बरामद अफीम की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।1
- बरेली। शहर में आयोजित जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव इस बार बेहद भव्य और आकर्षक रूप में देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को हाउसफुल बना दिया। आयोजन में हर वर्ग और समुदाय के लोग एक साथ नजर आए, जिसने गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल पेश की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर गायक सलमान अली रहे, जिनके सुरीले गीतों ने पूरे माहौल को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। संगीत के साथ-साथ रंगों और खुशियों का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी महोत्सव में महिलाओं के लिए खास इंतजाम किए गए थे। चूड़ी, मेहंदी और मेकअप के स्टॉल पर महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ उमड़ी। हाथों में सजी मेहंदी और रंग-बिरंगी चूड़ियों ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया। खान-पान की व्यवस्था भी कार्यक्रम की विशेषता रही। यहां होली की पारंपरिक गुजिया, ईद की सेवइयां और नवरात्रों के विशेष व्यंजन एक साथ उपलब्ध रहे। इस अनोखे संगम ने लोगों को हर त्योहार का स्वाद एक ही स्थान पर चखने का अवसर दिया। इस आयोजन के आयोजक डॉ. अनीस बेग की पहल की सभी ने सराहना की। लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं। यह महोत्सव एकता और सांस्कृतिक समरसता का सशक्त संदेश देने में सफल रहा कार्यक्रम में मेयर डॉ उमेश गौतम,सलीम सुहानी,खुसरो मिर्ज़ा,विनोद पगरानी,सैय्यद हैदर अली,नासिर ,बिलाल,सुमैया राणा ,बिलाल खान ,डॉ सैफ,सुलेमान, पूर्व मेयर डॉ आई एस तोमर,बेग,संदेश कन्नौजिया,हर्ष अग्रवाल,फहीम साबिर,ऋषि यादव, दिलीप यादव, कुलदीप बाल्मीकि,राजीव मौर्य, प्रमोद विष्ट आदि मौजूद थे।1
- Post by Avdhesh Kumar10
- बरेली के थाना बारादरी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 363 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी तृतीय के निर्देशन में बारादरी पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान सतीपुर चौराहे पर मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम गुलजार नगर पीली मिट्टी पहुंची, जहां दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से 363 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशू बजाज (36 वर्ष) निवासी फाल्तूनगंज और सर्वेश (37 वर्ष) निवासी सिकलापुर के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अफीम को विसौली क्षेत्र से खरीदकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में बेचने की योजना बना रहे थे, जिससे उन्हें मोटा मुनाफा होता। पुलिस के मुताबिक, सर्वेश पर पहले से चोरी, जालसाजी समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है। इस मामले में थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।1
- *भारत अमेरिका कृषि समझौते के खिलाफ किसान नेता डॉ रवि नागर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन*1
- बरेली मड़ी नाथ चौकी का विवाद काफी पुराना चल रहा है यह मामला कोर्ट में भी गया लेकिन विवाद फिर भी आगे बढ़ता ही जा रहा है इस मामले में गरीब शक्ति दल ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की1
- बरेली। गौ रक्षकों ने मथुरा के फरसा वाले बाबा की हत्या के संबंध में जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।1
- बरेली। किसान एकता संघ ने सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को नमन करते हुए भारत-अमेरिका द्विपक्षीय कृषि समझौते का विरोध जताया। संगठन ने इस समझौते को किसान एवं आम जनमानस के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग उठाई। इस दौरान किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि यह कृषि समझौता देश के किसानों के हितों के प्रतिकूल है, इसलिए इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी कानून लागू करने, सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने, बिजली अधिनियम 2025 और बीज अधिनियम 2025 को निरस्त करने तथा किसानों के पूर्ण कर्ज माफ करने की मांग शामिल की है। किसान एकता संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो संगठन किसान और जनहित में व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी । प्रदर्शन करने वालों में डॉक्टर हरिओम राठौर , ममता मौर्य , मीना सिंह , मोहिनी मौर्य ,विजय मौर्य , प्रकाश गंगवार , पप्पू गुर्जर , घनश्याम गुर्जर , भगवान दास , चंद्रपाल, लखपत सिंह यादव , अवधेश गुर्जर , लाला राम गुर्जर , नरेश आदि मौजूद रहे।1