Shuru
Apke Nagar Ki App…
संतरे के पौधे खरीदने के लिए संपर्क करें कैलाश जी देवड़ा 9753008199
Arjun rathore2994
संतरे के पौधे खरीदने के लिए संपर्क करें कैलाश जी देवड़ा 9753008199
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़ोद 15 अगस्त गांधी चौक पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, नपा अध्यक्ष मंजू लववंशी ने किया ध्वजारोहण l बड़ोद(आगर ) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर स्थित गांधी चौक पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया। प्रातः 9 बजे नगर परिषद अध्यक्ष मंजू सचिन लववंशी ने पूजन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भर दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए नगर परिषद की ओर से बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार, थाना प्रभारी रूप सिंह बेस, सीएमओ शोभाराम परमार, विवेक शर्मा सहित समस्त पार्षदगण, पुलिस स्टाफ, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश जैन ने किया।4
- स्वतंत्रतआ दिवस पर आर्कषक विधुत साज सज्जा कि गई... सेल्फी पांईट.. शामगढ पुलिस थाना परिसर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आर्कषक विधुत साज सज्जा कि गई... प्रांगण मे सेल्फी पांईट भी बनाया गया....1
- 15 अगस्त 2026 राष्ट्रीय पर्व पर श्री सांवरिया भारत गैस एजेंसी ढोढर पर किया ध्वजारोहण।1
- 15 अगस्त के मौके पर नलखेड़ा के प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में देशभक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। आगर मालवा मध्यप्रदेश - जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माँ का विशेष और आकर्षक श्रृंगार किया गया। माँ बगलामुखी को तिरंगी चुनर ओढ़ाकर माँ भारती के स्वरूप में सजाया गया, वहीं मंदिर परिसर और माँ का आंगन भी तिरंगे के रंगों से सजा नजर आया। 15 अगस्त के मौके पर नलखेड़ा के प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में देशभक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। माँ बगलामुखी का विशेष श्रृंगार कर उन्हें तिरंगी चुनर ओढ़ाई गई और माँ भारती के स्वरूप में सजाया गया। मंदिर परिसर में भी तिरंगे रंगों की आकर्षक सजावट की गई, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। माँ के इस विशेष स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्तों के लिए यह दृश्य आस्था के साथ देशभक्ति की भावना से भी जुड़ा नजर आया। बाइट - दिनेश गुरु, पुजारी4
- सुसनेर नगर में स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर डॉ. मीना ने सुसनेर नवोदय विद्यालय का किया भ्रमण, सिक्किम एवं अन्य राज्यों से अध्यापन के लिए आए विद्यार्थियों से किया संवाद नवोदय विद्यालय, सुसनेर में कलेक्टर डॉ. मीना ने विद्यार्थियों के साथ किया भोजन1
- 🚨 कहीं पर व्यवस्थाओं में चूक, तो कहीं पर व्यवस्था ही नहीं! 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर सामने आई व्यवस्थाओं की तस्वीरें आगर में बड़ा हादसा होते-होते बचा, तो सुसनेर में बारिश के बीच स्कूली बच्चे परेशान होते नजर आए।1
- ग्राम पंचायत ढोढर में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। 👉 ग्राम पंचायत ढोढर रतलाम में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। संत श्री 1008 श्री श्याम सुंदरदास जी महाराज ने ध्वजारोहण किया। 🔥🔥🔥🔥🔥🔥 👉 आपके अपने लोकप्रिय भास्कर 24 न्यूज़ चैनल में खबरें व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। मुकेश मुछाल ढोढर जिला रतलाम मध्यप्रदेश। 9753171706 🔥🔥🔥🔥🔥🔥1
- स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों से सजा कुंडालिया बांध आगर मालवा मध्यप्रदेश- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगर मालवा जिले का कुंडालिया बांध तिरंगे के रंगों से सुसज्जित नजर आया। बांध पर की गई आकर्षक रोशनी और सजावट ने देशभक्ति का माहौल बना दिया। केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगाता कुंडालिया बांध लोगों के आकर्षण का केंद्र बना । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बांध का यह तिरंगा स्वरूप क्षेत्रवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत कर रहा है। बांध का मनमोहक नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुचे और तिरंगे के रंगों में सजे बांध की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर कुंडालिया बांध का यह दृश्य लोगों के लिए खास आकर्षण बना ।2
- 🇮🇳 तिरंगे की रोशनी में जगमगाया कुंडलिया डैम, खुले गेटों से बहते पानी का मनमोहक नजारा आगर मालवा जिले के कुंडलिया डैम से सामने आया यह खूबसूरत नजारा इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुंडलिया डैम के गेटों को तिरंगे के रंगों—केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से सजाया गया है। रात के अंधेरे में जब डैम के गेटों से पानी नीचे की ओर बहता दिखाई देता है और उस पर तिरंगे की रोशनी पड़ती है, तो पूरा दृश्य बेहद आकर्षक नजर आता है। खुले गेटों से निकलता पानी और उस पर पड़ती तिरंगे की रोशनी कुंडलिया डैम की खूबसूरती को और बढ़ा रही है। दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो पानी की धाराएं भी तिरंगे के रंगों में रंग गई हों। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुंडलिया डैम का यह अनोखा नजारा देशभक्ति का संदेश देने के साथ-साथ लोगों के लिए भी आकर्षण का खास केंद्र बना हुआ है। कुंडलिया डैम का यह खूबसूरत नजारा आप भी देखिए… जहां पानी, रोशनी और तिरंगे के रंग मिलकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना रहे हैं।1