logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्याम संकीर्तन एवं भव्य निशान यात्रा का आयोजन मोठ कस्बे में श्री श्याम संकीर्तन एवं भव्य निशान यात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुजन हाथों में केसरिया निशान लिए, “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। निशान यात्रा का शुभारंभ कस्बे के प्राचीन श्री मुरली मनोहर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया। मंदिर परिसर में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निशानों का पूजन किया गया, तत्पश्चात यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में सुसज्जित झांकियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और फूलों से सजा रथ आकर्षण का केंद्र रहे। रास्ते भर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई पूरे नगर का भ्रमण करती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुँची। जगह-जगह व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। भक्तजन नाचते-गाते हुए बाबा श्याम के भजनों पर झूमते नजर आए।कार्यक्रम स्थल पर सायंकाल भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंच को आकर्षक विद्युत सज्जा और पुष्पों से सजाया गया था। भजन संध्या में इटारसी से आई सुप्रसिद्ध भजन गायिका कृतिका ने अपने मधुर स्वर में बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके बाद कानपुर से पधारीं मानसी द्विवेदी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।इसके पश्चात केतन तिवारी ने अपनी सुमधुर आवाज और जोशीली प्रस्तुति से वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। “श्याम तेरी बंसी पुकारे” और “खाटू वाले श्याम” जैसे लोकप्रिय भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा पंडाल बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

8 hrs ago
user_Patrakaar Rishabh kankane
Patrakaar Rishabh kankane
पत्रकार Moth, Jhansi•
8 hrs ago
0c22a4e3-6c09-47d8-89bb-2451c468e766

श्याम संकीर्तन एवं भव्य निशान यात्रा का आयोजन मोठ कस्बे में श्री श्याम संकीर्तन एवं भव्य निशान यात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुजन हाथों में केसरिया निशान लिए, “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। निशान यात्रा का शुभारंभ कस्बे के प्राचीन श्री मुरली मनोहर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया। मंदिर परिसर में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निशानों का पूजन किया गया, तत्पश्चात यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में सुसज्जित झांकियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और फूलों से सजा रथ आकर्षण का केंद्र रहे। रास्ते भर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई पूरे नगर का भ्रमण करती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुँची। जगह-जगह व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। भक्तजन नाचते-गाते हुए बाबा

c9124daf-7b06-49ca-81dc-3b34340b7b04

श्याम के भजनों पर झूमते नजर आए।कार्यक्रम स्थल पर सायंकाल भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंच को आकर्षक विद्युत सज्जा और पुष्पों से सजाया गया था। भजन संध्या में इटारसी से आई सुप्रसिद्ध भजन गायिका कृतिका ने अपने मधुर स्वर में बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके बाद कानपुर से पधारीं मानसी द्विवेदी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।इसके पश्चात केतन तिवारी ने अपनी सुमधुर आवाज और जोशीली प्रस्तुति से वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। “श्याम तेरी बंसी पुकारे” और “खाटू वाले श्याम” जैसे लोकप्रिय भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा पंडाल बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More news from Jhansi and nearby areas
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor Moth, Jhansi•
    7 hrs ago
  • लुहरगांव के पास आपे चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल तहसील टहरौली क्षेत्र के लुहरगांव में आज मंगलवार को रात्रि के करीब 8 बजे आमने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाईक चालक सहित दो और घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव लेकर गए जहां पर सभी घायलों का उपचार किया गया मौके पर पहुंची टहरौली पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है
    1
    लुहरगांव के पास आपे चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल 
तहसील टहरौली क्षेत्र के लुहरगांव में आज मंगलवार को रात्रि के करीब 8 बजे आमने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाईक चालक सहित दो और घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव लेकर गए जहां पर सभी घायलों का उपचार किया गया मौके पर पहुंची टहरौली पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Ankit Gotam
    1
    Post by Ankit Gotam
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गुरसराय। नगर की एक महिला ने थाना गुरसराय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। पीड़िता के अनुसार घटना 6 मार्च 2026 को लगभग दोपहर 3 बजे की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करने गई थी और उसका पति गांव गया हुआ था। इसी दौरान उसकी करीब 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि झांसी जनपद के थाना टोडीफतेहपुर क्षेत्र के ग्राम तुर्का लहचूरा निवासी राजकुमार अहिरवार उर्फ लल्ला पुत्र वब्लू अहिरवार घर के पास आया और नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने घटना के बाद लड़की की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़िता ने थाना गुरसराय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसराय। नगर की एक महिला ने थाना गुरसराय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। पीड़िता के अनुसार घटना 6 मार्च 2026 को लगभग दोपहर 3 बजे की है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करने गई थी और उसका पति गांव गया हुआ था। इसी दौरान उसकी करीब 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि झांसी जनपद के थाना टोडीफतेहपुर क्षेत्र के ग्राम तुर्का लहचूरा निवासी राजकुमार अहिरवार उर्फ लल्ला पुत्र वब्लू अहिरवार घर के पास आया और नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
परिजनों ने घटना के बाद लड़की की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़िता ने थाना गुरसराय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा। 
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ललितपुर वालों ये तो फेमस हो गया है #shortsfeed #breakingnews #latestnews #hindinews #latestnews
    1
    ललितपुर वालों ये तो फेमस हो गया है #shortsfeed #breakingnews #latestnews #hindinews #latestnews
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by विकास वर्मा
    1
    Post by विकास वर्मा
    user_विकास वर्मा
    विकास वर्मा
    Court reporter दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by SK NEWS 91
    1
    Post by SK NEWS 91
    user_SK NEWS 91
    SK NEWS 91
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor Moth, Jhansi•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.