बिहार शरीफ में होली कार्यक्रम में गोलियां! वाटर पार्क बना जंग का मैदान एंकर, बिहार थाना क्षेत्र के उपरौरा मोड़ के समीप स्मार्ट सिटी वाटर पार्क में आयोजित रंग बरसे होली कार्यक्रम उस वक्त दहशत में बदल गया जब कुछ असामाजिक तत्वों और मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजद नेता यासिन इमाम एवं भोजपुरी गायक रौशन रोही के बाउंसरों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग किए जाने की सूचना है, जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घटना में एक युवक को गोली लगने और तीन से चार लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। घायलों में एक पत्रकार ऋषिकेश के भी शामिल होने की सूचना है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से चार हथियार जब्त किए हैं तथा रोशन रोही सहित 16 लोगों को हिरासत में लिया है। सदर-1 के पुलिस उपाधीक्षक नूरुल हक ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रशासन से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। प्रारंभिक जांच में आयोजन अवैध पाया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

- मैं होलिका हूं हर साल जलती हूं ✨🌺🔥😢😰1
- डॉक्टर सुनील के करप्शन वाले बयान पर सांसद का तीखा प्रहार बिहार शरीफ1
- Post by Amit Kumar1
- Post by Samachar City1
- Post by VN News Bihar1
- नालंदा जिला जदयू पार्टी के तरफ से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन के मौके पर होली मिलन का आयोजन, झूम कर नाचे कार्यकर्ता....1
- पनिया लाले लाल ये गौरा हमरो के चाही 🤗👿🥰1
- राजद के होली में नीतीश कुमार को दी शुभकामना...1
- Post by Amit Kumar1