Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाटपार रानी, भाभी विधायक प्रत्याशी से मिले व्यापारी नेता बताइए अपनी समस्याएं दिया गयापन
पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
भाटपार रानी, भाभी विधायक प्रत्याशी से मिले व्यापारी नेता बताइए अपनी समस्याएं दिया गयापन
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- जंतर मंतर पोरटेस्ट के बाद मोदी जी पहली बार अपने फोन से रिल बनाए हैं छात्रों ने रिल बनाने पर मजबूर कर दिया जंतर मंतर पोरटेस्ट के बाद मोदी जी पहली बार अपने फोन से रिल बनाए हैं छात्रों ने रिल बनाने पर मजबूर कर दिया1
- गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर देवरिया में निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश संत रविदास मंदिर से शुरू होकर सोमनाथ मंदिर तक पहुंची यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत देवरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा बुधवार को देवरिया नगर मंडल में पहुंची। संत रविदास की जन्मभूमि सिर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पावन मिट्टी से भरे कलश के साथ निकली यात्रा का नगर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। यात्रा की शुरुआत संत रविदास मंदिर एवं हनुमान मंदिर राघव नगर से हुई। इसके बाद यात्रा राम जानकी मंदिर सिविल लाइन, राधा कृष्ण मंदिर कसया रोड, देवरही मंदिर होते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मंदिर परिसर संत गुरु रविदास के जयकारों और धार्मिक भजनों से गूंज उठे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास ने अपने जीवनभर सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज में समरसता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक कृष्णानाथ राय ने कहा कि अभियान के माध्यम से संत गुरु रविदास के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा पूरे महीने जनपद के विभिन्न मंदिरों तक पहुंचेगी। भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रेम अग्रवाल, अजय उपाध्याय, अम्बिकेश पाण्डेय, रविशंकर नाथ त्रिपाठी, सुधीर मद्धेशिया, संजू सोनी, रविन्द्र राव, संजय पाण्डेय, अजय सिंह, बजरंगी मणि, अभिषेक मिश्रा, अनूप शर्मा, अमन वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, संतोष पाण्डेय, सुशील सिंह, हरेन्द्र पाल, आनंद शाही, राजन पाण्डेय, गोविंद चौरसिया, विजय पंडित, मारकंडेय गिरी, सरदार गगन सिंह, वीरू राजभर, आशीष सिन्हा, संतोष गुप्ता, पिंटू तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- हंगामे के बीच ‘खाकी’ का मानवीय चेहरा, पुलिसकर्मियों ने बचाई बिल्ली की जान कानून-व्यवस्था संभालने के साथ मानवता की मिसाल बने राहुल यादव, लालजी राव और राजेश कुमार देवरिया। पुलिस की ड्यूटी सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरत के वक्त इंसानियत और संवेदनशीलता का परिचय देना भी पुलिस के मानवीय चेहरे को सामने लाता है। देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा स्थित एक निजी अस्पताल में ऐसा ही एक भावुक और सराहनीय दृश्य देखने को मिला। अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद परिजन हंगामा कर रहे थे। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी स्थिति को संभालने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे थे। इसी दौरान अस्पताल के बगल की छत से एक बिल्ली अचानक नीचे आ गिरी। ऊंचाई से गिरने के कारण बिल्ली बुरी तरह घायल होकर अचेत हो गई। कुछ पल के लिए ऐसा लगा कि उसकी जान जा चुकी है। इसी बीच सदर कोतवाली में तैनात सिपाही राहुल यादव, लालजी राव और एसएचओ के गनर राजेश कुमार की नजर उस नन्हीं जान पर पड़ी। हंगामे और तनावपूर्ण माहौल के बावजूद तीनों पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के साथ मानवता को भी प्राथमिकता दी और तत्काल बिल्ली के पास पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने बिल्ली को संभालते हुए उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से कुछ ही देर में अचेत पड़ी बिल्ली में हरकत दिखाई देने लगी। लगातार प्रयास के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ और उसकी जान बच गई। जिस समय पुलिसकर्मी एक ओर लोगों के हंगामे के बीच कानून-व्यवस्था संभाल रहे थे, उसी समय दूसरी ओर एक बेजुबान जीव की जिंदगी बचाने के लिए भी पूरी संवेदनशीलता के साथ जुटे रहे। यह दृश्य बताता है कि वर्दी के पीछे भी एक संवेदनशील इंसान होता है, जो हर जिंदगी की कीमत समझता है। राहुल यादव, लालजी राव और राजेश कुमार की इस पहल ने पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय सोच का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसकी मौके पर मौजूद लोगों ने भी सराहना की। उनकी इस छोटी-सी कोशिश ने एक बेजुबान की जिंदगी बचा ली और पुलिस के मानवीय चेहरे की बड़ी तस्वीर सामने रख दी।1
- क्या आप ₹1.5 लाख में अपना GPS बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? GPS बिजनेस आज तेजी से बढ़ने वाला सेक्टर बन चुका है। अगर आप अपने जिले में एक प्रोफेशनल बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए है। 🎥 इस वीडियो में जानिए: ✅ सिर्फ ₹1.5 लाख में GPS डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें ✅ कंपनी की ओर से कस्टमर लीड सपोर्ट* ✅ आपको केवल अपना ऑफिस सेटअप करना है ✅ पूरी ट्रेनिंग, टेक्निकल सपोर्ट और बिजनेस गाइडेंस ✅ GPS बिजनेस से कमाई के अवसर 📌 वीडियो को अंत तक देखें और जानें कि यह अवसर आपके लिए कितना उपयोगी हो सकता है। 📞 अधिक जानकारी के लिए अभी संपर्क करें। #GPSBusiness #GPSDistributor #BusinessOpportunity #SearchPointTechnology #GPSTracker #VehicleTracking #BusinessIdea #StartupIndia क्या आप ₹1.5 लाख में अपना GPS बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? GPS बिजनेस आज तेजी से बढ़ने वाला सेक्टर बन चुका है। अगर आप अपने जिले में एक प्रोफेशनल बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए है। 🎥 इस वीडियो में जानिए: ✅ सिर्फ ₹1.5 लाख में GPS डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें ✅ कंपनी की ओर से कस्टमर लीड सपोर्ट* ✅ आपको केवल अपना ऑफिस सेटअप करना है ✅ पूरी ट्रेनिंग, टेक्निकल सपोर्ट और बिजनेस गाइडेंस ✅ GPS बिजनेस से कमाई के अवसर 📌 वीडियो को अंत तक देखें और जानें कि यह अवसर आपके लिए कितना उपयोगी हो सकता है। 📞 अधिक जानकारी के लिए अभी संपर्क करें। #GPSBusiness #GPSDistributor #BusinessOpportunity #SearchPointTechnology #GPSTracker #VehicleTracking #BusinessIdea #StartupIndia1
- अपने बगीचे में बैठा हूं गर्मियों में आनंद ले रहा हूं आप सभी का अपना भाई मनोज कुमार यादव अपने बगीचे में बैठा हूं गर्मियों में आनंद ले रहा हूं आप सभी का अपना भाई मनोज कुमार यादव1
- दहेज हत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार, रुद्रपुर पुलिस ने दबोचा शीतलमांझा गांव से हुई गिरफ्तारी, रिशु यादव की मौत के मामले में दर्ज था मुकदमा देवरिया। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को शीतलमांझा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सत्येंद्र राय के नेतृत्व में थाना रुद्रपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, थाना रुद्रपुर में 3 अगस्त 2026 को मु0अ0सं0 372/2026 के तहत धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त उपेन्द्र यादव (32) पुत्र रामजी यादव निवासी शीतलमांझा थाना रुद्रपुर को 5 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया। यह है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, सुरौली थाना क्षेत्र के जोकहा खास निवासी मनोज यादव ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी बहन रिशु यादव की शादी 6 दिसंबर 2020 को रुद्रपुर थाना क्षेत्र के शीतलमांझा निवासी उपेन्द्र यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया गया था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते 31 जुलाई 2026 को रिशु यादव की हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तार आरोपी: उपेन्द्र यादव पुत्र रामजी यादव, निवासी ग्राम शीतलमांझा, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक कृष्णकांत, हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा, महिला कांस्टेबल काजल गुप्ता, महिला कांस्टेबल गुंजा यादव और महिला कांस्टेबल कंचन यादव शामिल रहीं।2
- आंदर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जगह जगह कचरों लगा का लगा अंबा,गंदगी और दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीना दूभर आंदर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जगह जगह कचरों का अंबार लग गया है। गंदगी और दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है।नगर पंचायत में सफाईकर्मियों का हड़ताल पांचवा दिन भी जारी है इसका असर अब नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई रहा है गली-मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर कचरे का ढेर लग गया है।बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है,वहीं संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।नगर पंचायत के कई वार्डो में कूड़े के ढेर लग गए हैं और डोर-टू-डोर कचरा उठाव बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थिति यह है कि घरों से निकलने वाला कचरा जमा होता जा रहा है, जबकि बाजार और सड़कों पर भी गंदगी फैलती जा रही है।आम दिनों में जहां नियमित सफाई होती थी।वहां अब बदबू और गंदगी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है खासकर बाजार क्षेत्र में दुकानदारों और राहगीरों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।नगर पंचायत के सड़कों और बाजारों में विद्यालय के पास भी कचरे का अंबार लगा हुआ है इस समय मानसून का मौसम है और सावन का पावन माह के साथ साथ स्वतंत्रता दिवस आ रहा है ऐसे समय में सफाई व्यवस्था बाधित होने से संक्रमण और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। संक्रमण और बीमारी फैलने लगेगी।अगर हड़ताल लंबी चली तो मोहल्लों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरे का अंबार लग सकता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।1
- गुठनी पुलिस ने देशी कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार गुठनी पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार,कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपीत की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला बनकटा निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई हैं।पुलिस ने उसके पास एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा एक चोरी की बाइक जब्त की है।इसकी जानकारी थानाध्यक्ष ने गुरुवार की सुबह 11:30 बजे दी हैं।1