logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*श्री बांके बिहारी सेवा ट्रस्ट जौनपुर का वृक्षारोपण अभियान, फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प* जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से शनिवार को श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, मीरगंज परिसर में श्री बांके बिहारी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व बच्चो ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधारोपण से हुई। इस दौरान आम, अमरूद, बादाम सहित कई उपयोगी एवं पर्यावरण के लिए लाभदायक पौधे लगाए गए। पौधारोपण के साथ ही उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया और कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखना और वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बांके बिहारी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक /अध्यक्ष श्री बिहारी लाल यादव ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते वातावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते वन क्षेत्र को देखते हुए वृक्षारोपण एक सामाजिक अभियान बन चुका है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट आगे भी समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। ट्रस्ट के (कोषाध्यक्ष) श्री अनुरुद्ध कुमार यादव, (प्रबंधक सचिव) श्री राकेश कुमार यादव एवं (सचिव) राजीव कुमार यादव ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। वृक्ष न केवल शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, भूजल संरक्षण, जैव विविधता बढ़ाने और प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपने घर, विद्यालय, खेत और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ईश्वर लाल यादव ने ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थीयों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की आवश्यकता है। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधे भविष्य में बच्चों को स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार इन पौधों की नियमित देखभाल करेगा ताकि यह अभियान सफल और स्थायी बन सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। हर व्यक्ति को अपने जीवन के किसी विशेष अवसर—जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ या अन्य सामाजिक अवसरों पर पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर संतोष कुमार प्रजापति, कुँवर अंकित सिंह, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ईश्वर लाल यादव, श्री रमापति, श्री रमेश चंद्र यादव, श्री यशवंत राम, श्री विजय कुमार यादव, श्री योगराज यादव, डॉ. सुनील कुमार सिंह, श्री महेश कुमार पाल, श्री राम शरण यादव, श्री अमित कुमार मौर्य, श्री विनोद कुमार यादव, श्री अरविंद कुमार यादव, श्रीमती नीलम यादव, श्री राज बहादुर यादव और बालक व बालिकाये सहित ट्रस्ट के सदस्य, एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

2 hrs ago
user_रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
343b036a-406c-4d40-9f35-04bd4f54a051

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मछली शहर आज मछली शहर तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के आने की सूचना पर फरियादियों की भीड़ रही। अति आवश्यक कार्यवश जिलाधिकारी नहीं पहुंच सके तो मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी और अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 200 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। दिव्यांग विभाग द्वारा आठ प्रार्थना पत्रों पर आठ दिव्यांग प्रमाण पत्र डॉ तपिश कुमार द्वारा लाभार्थियों को प्रदान किया गया तहसील दिवस में कुल 414 आवेदन आये।
    1
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
मछली शहर आज मछली शहर तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के आने की सूचना पर फरियादियों की भीड़ रही। अति आवश्यक कार्यवश जिलाधिकारी नहीं पहुंच सके तो मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी और अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 200 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। दिव्यांग विभाग द्वारा आठ प्रार्थना पत्रों पर आठ दिव्यांग प्रमाण पत्र डॉ तपिश कुमार द्वारा लाभार्थियों को प्रदान किया गया तहसील दिवस में कुल 414 आवेदन आये।
    user_Dharmendra Giri
    Dharmendra Giri
    मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रतापगढ़ कार्यालय में हुई स्नेहिल शिष्टाचार भेंट आज प्रतापगढ़ कार्यालय में माननीय विधायक डॉ. आर.के. वर्मा जी एवं भाजपा जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी जी से स्नेहिल एवं आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न जनहित एवं विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। सभी वरिष्ठजनों का आत्मीय स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। #प्रतापगढ़ #डॉआरकेवर्मा #अब्दुलकादिरजिलानी #शिष्टाचारभेंट #BJP #Pratapgarh #जनसेवा #उत्तरप्रदेश #NeerajPandey
    1
    प्रतापगढ़ कार्यालय में हुई स्नेहिल शिष्टाचार भेंट

आज प्रतापगढ़ कार्यालय में माननीय विधायक डॉ. आर.के. वर्मा जी एवं भाजपा जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी जी से स्नेहिल एवं आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न जनहित एवं विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। सभी वरिष्ठजनों का आत्मीय स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

#प्रतापगढ़ #डॉआरकेवर्मा #अब्दुलकादिरजिलानी #शिष्टाचारभेंट #BJP #Pratapgarh #जनसेवा #उत्तरप्रदेश #NeerajPandey
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शव रखकर सड़क जाम एवं विरोध-प्रदर्शन किए जाने के प्रकरण में थाना जेठवारा पर अभियोग पंजीकृत दिनांक 31.07.2026 को परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा शव रखकर सड़क जाम एवं विरोध-प्रदर्शन किए जाने के प्रकरण में थाना जेठवारा पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।
    1
    शव रखकर सड़क जाम एवं विरोध-प्रदर्शन किए जाने के प्रकरण में थाना जेठवारा पर अभियोग पंजीकृत
दिनांक 31.07.2026 को परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा शव रखकर सड़क जाम एवं विरोध-प्रदर्शन किए जाने के प्रकरण में थाना जेठवारा पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-
क्षेत्राधिकारी सदर  मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जौनपुर: मरकज़ी सीरत कमेटी के सदर पद के उम्मीदवार आरिफ खान ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों के बीच पौधों का वितरण किया। इस अभियान को उन्होंने "एक पेड़ इंसानियत के नाम" का नाम दिया और अधिक से अधिक लोगों से पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की अपील की। आरिफ खान ने कहा कि पेड़ लगाना केवल प्रकृति की सेवा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। #Jaunpur #ArifKhan #MarkaziSeeratCommittee #EkPedInsaniyatKeNaam #TreePlantation #Jaunpur #Congress #ArifKhan #DrPramodKumarSingh #PlantationDrive #TreePlantation #SaveEnvironment #GoGreen #PlantMoreTrees #EnvironmentProtection #GreenIndia #EkPedMaaKeNaam #Nature #ClimateAction #JaunpurNews #UttarPradesh #CongressParty #HaritAbhiyan #Vriksharopan #Rahat24News
    1
    जौनपुर: मरकज़ी सीरत कमेटी के सदर पद के उम्मीदवार आरिफ खान ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों के बीच पौधों का वितरण किया।
इस अभियान को उन्होंने "एक पेड़ इंसानियत के नाम" का नाम दिया और अधिक से अधिक लोगों से पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की अपील की।
आरिफ खान ने कहा कि पेड़ लगाना केवल प्रकृति की सेवा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

#Jaunpur #ArifKhan #MarkaziSeeratCommittee #EkPedInsaniyatKeNaam #TreePlantation           
#Jaunpur #Congress #ArifKhan #DrPramodKumarSingh #PlantationDrive #TreePlantation #SaveEnvironment #GoGreen #PlantMoreTrees #EnvironmentProtection #GreenIndia #EkPedMaaKeNaam #Nature #ClimateAction #JaunpurNews #UttarPradesh #CongressParty #HaritAbhiyan #Vriksharopan #Rahat24News
    user_Rahat time's
    Rahat time's
    Local News Reporter मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नेवढिया की इतनी जर्जर सड़क की आना जाना मुश्किल हो गया है सुबह के इतने स्कुल के बच्चे आते है जिन्हे बहुत तकलिक का सामना करना पड़ता है चुनाव के बहुत सारे नेता आते है अभी किशि का भी ध्यान नही जा रहा है
    1
    नेवढिया की इतनी जर्जर सड़क की आना जाना मुश्किल हो गया है सुबह के इतने स्कुल के बच्चे आते है जिन्हे बहुत तकलिक का सामना करना पड़ता है चुनाव के बहुत सारे नेता आते है अभी किशि का भी ध्यान नही जा रहा है
    user_Deepak chauhan
    Deepak chauhan
    मरियाहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लेखपाल अवधेश कुमार गुप्ता द्वारा पट्टे के नाम पर की गई अवैध धनउगाही मछली शहर मछली शहर तहसील दिवस में आज ग्राम रामपुर विकासखंड मुंगरा बादशाहपुर के लेखपाल अवधेश कुमार गुप्ता नें गरीब वंचित मुशहर व अन्य लोगों से आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर अवैध धन वसूली की और पट्टा नहीं दिलाया। जिस पर गांव के पीढ़ी पीड़ितों ने तहसील दिवस में आकर अपने पैसे के लिए लेखपाल पर आरोप लगाते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र संपूर्ण समाधान दिवस में देकर अपना पैसा वापस दिलवाने के लिए न्याय के गुहार लगाई।
    1
    लेखपाल अवधेश कुमार गुप्ता द्वारा पट्टे के नाम पर की गई अवैध धनउगाही 
मछली शहर मछली शहर तहसील दिवस में आज ग्राम रामपुर विकासखंड  मुंगरा बादशाहपुर के लेखपाल अवधेश कुमार गुप्ता नें गरीब वंचित मुशहर व अन्य लोगों से आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर अवैध धन वसूली की  और पट्टा नहीं दिलाया। जिस पर गांव के पीढ़ी पीड़ितों ने तहसील दिवस में आकर अपने पैसे  के लिए लेखपाल पर आरोप लगाते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र संपूर्ण समाधान दिवस में देकर अपना पैसा वापस दिलवाने के लिए न्याय के गुहार लगाई।
    user_Dharmendra Giri
    Dharmendra Giri
    मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 "शिक्षक का पद हुआ शर्मसार! छेड़छाड़ करने वाले टीचर को छात्रा ने सिखाया सबक!" 😱 सरेआम चप्पलों से कर दी पिटाई! पूरी रिपोर्ट👇 🚨 "शिक्षक का पद हुआ शर्मसार! छेड़छाड़ करने वाले टीचर को छात्रा ने सिखाया सबक!" 😱 सरेआम चप्पलों से कर दी पिटाई! पूरी रिपोर्ट👇 💔 'गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते पर दाग!': जहां गुरु को माता-पिता के बाद सबसे ऊंचा दर्जा दिया जाता है, वहीं एक टीचर की घिनौनी करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है! आरोप है कि टीचर ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जिसके बाद छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी टीचर की चप्पलों से धुनाई कर दी! 🚨 इस रिपोर्ट के मुख्य बिंदु: * **गंभीर आरोप**: टीचर पर छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप। * **छात्रा का करारा जवाब**: सहने के बजाय छात्रा ने तुरंत उठाया सख्त कदम और मौके पर ही सबक सिखाया। * **सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल**: घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। 'Tiger News' के माध्यम से रणजीत यादव (जनसेवक एवं सोशल एक्टिविस्ट) का स्पष्ट संदेश— "छात्राओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। ऐसे दरिंदों और मनचले शिक्षकों को तुरंत बर्खास्त कर सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए!" 🏫⚖️🚨 क्या आपको लगता है कि छात्रा ने हिम्मत दिखाकर बिल्कुल सही कदम उठाया? कमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर दें और पोस्ट को शेयर करें! 💬👇 #TigerNews #TigerNewsAapTak #RanjeetYadav #TeacherEveteasing #GirlPower #Bravery #StrictActionDemand #ViralVideo #FacebookViral #TrendingNewsHindi #PublicAwareness #MustWatch #ShareThisPost #HindiNews #CrimeAgainstWomen #JusticeForGirls
    1
    🚨 "शिक्षक का पद हुआ शर्मसार! छेड़छाड़ करने वाले टीचर को छात्रा ने सिखाया सबक!" 😱 सरेआम चप्पलों से कर दी पिटाई! पूरी रिपोर्ट👇
🚨 "शिक्षक का पद हुआ शर्मसार! छेड़छाड़ करने वाले टीचर को छात्रा ने सिखाया सबक!" 😱 सरेआम चप्पलों से कर दी पिटाई! पूरी रिपोर्ट👇
💔 'गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते पर दाग!': जहां गुरु को माता-पिता के बाद सबसे ऊंचा दर्जा दिया जाता है, वहीं एक टीचर की घिनौनी करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है!
आरोप है कि टीचर ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जिसके बाद छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी टीचर की चप्पलों से धुनाई कर दी!
🚨 इस रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:
* **गंभीर आरोप**: टीचर पर छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप।
* **छात्रा का करारा जवाब**: सहने के बजाय छात्रा ने तुरंत उठाया सख्त कदम और मौके पर ही सबक सिखाया।
* **सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल**: घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
'Tiger News' के माध्यम से रणजीत यादव (जनसेवक एवं सोशल एक्टिविस्ट) का स्पष्ट संदेश— "छात्राओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। ऐसे दरिंदों और मनचले शिक्षकों को तुरंत बर्खास्त कर सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए!" 🏫⚖️🚨
क्या आपको लगता है कि छात्रा ने हिम्मत दिखाकर बिल्कुल सही कदम उठाया? कमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर दें और पोस्ट को शेयर करें! 💬👇
#TigerNews #TigerNewsAapTak #RanjeetYadav #TeacherEveteasing #GirlPower #Bravery #StrictActionDemand #ViralVideo #FacebookViral #TrendingNewsHindi #PublicAwareness #MustWatch #ShareThisPost #HindiNews #CrimeAgainstWomen #JusticeForGirls
    user_Ranjeet Kumar Mo. 9670596030
    Ranjeet Kumar Mo. 9670596030
    Local News Reporter मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.