संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान सफलता के लिए जिला कांग्रेस कमेटी देहात ने ब्लॉक वाईज समन्वयक नियुक्त किये बीकानेर, 04.04.2026 ‘‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’’ अभियान के तहत दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार यह अभियान प्रदेशभर में मजबूती से चलाया जा रहा है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों को टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। इसके विरोध में ब्लॉक, मण्डल एवं ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी ब्लॉक समन्वयक अपने प्रभार क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल कांग्रेस कमेटीयों की बैठक लेकर अभियान के तहत ग्राम पंचायत वार्ड व मण्डल स्तर पर जनजागरण कार्यक्रम, विरोध प्रदर्शन तथा प्रभात फेरी इत्यादि कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करेंगें। इन्हीं कार्यक्रमों के साथ ही ग्राम पंचायत व वार्ड कांग्रेस कमेटीयों के अध्यक्ष हेतू नाम चयनित कर जिला कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगें। जिला कांग्रेस कमेटी देहात बीकानेर द्वारा राज. प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी परिपत्र क्रमांक 2126 दिनांक 01.04.2026 की अनुपालना में तिथि-वार कार्यक्रमों के सफल संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर पदाधिकारियों को विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों का समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियाँ जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की स्वीकृति से की गई हैं। नियुक्त समन्वयकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाना सुनिश्चित कर सभी गतिविधियों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रस्तुत करेंगें।

- जयपुर रोडवेज बस ड्राइवर की लापरवाही, सवारी को नहीं दी जगह – यात्री ने बस के आगे आकर रुकवाई जयपुर: रोडवेज विभाग की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है, जहां एक बस ड्राइवर ने सवारी को लेने के लिए बस नहीं रोकी। बताया जा रहा है कि यात्री काफी देर से बस का इंतजार कर रहा था, लेकिन बस आने के बावजूद ड्राइवर ने उसे नजरअंदाज कर दिया। स्थिति तब बिगड़ गई जब नाराज यात्री ने बस को रुकवाने के लिए उसके आगे खड़े होकर विरोध किया। इसके बाद बस को मजबूरन रोकना पड़ा। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य यात्रियों में भी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज बसों की इस तरह की लापरवाही आए दिन देखने को मिलती है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है #nes #news #bikamer #live1
- बीकानेर छतरगढ़ क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने परिवार में मौत का बहाना बनाकर लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, शादी के लिए 1 लाख 85 हजार रुपये नकद और गहने दिए गए थे। शादी की रस्मों के बीच दुल्हन ने अचानक परिवार में किसी की मौत का बहाना बनाया और मौका पाकर नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई।घटना के बाद जब पीड़ितों ने संपर्क करने की कोशिश की तो सभी मोबाइल नंबर बंद या ब्लॉक मिले। बाद में जब पीड़ित आरोपी के बताए पते पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने पहचान से ही इनकार कर दिया और पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी ठगी पहले से सुनियोजित थी। दुल्हन और उसके साथियों ने फर्जी पहचान और झूठे रिश्तेदार बनकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में दुल्हन समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।1
- अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- *सैय्यद हाजी पीर बलवान शाह बाबा की दरगाह पर* *सर्व समाज द्वारा चादर पेश* बीकानेर। बीकानेर शहर कोटगेट के अन्दर मार्ग पर स्थित हाजी सैय्यद बलवान शाह पीर बाबा की दरगाह पर सालाना उर्स के मुबारक मौके पर शनिवार की शाम को सर्व समाज मित्र एकता कमेटी द्वारा चादर चढ़ाई गई। सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने बताया कि बीकानेर गंगा जमुनी संस्कृति के तहत संत संतोषानंद जी महाराज , पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा , बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल के नेतृत्व में मखमली चादर एवं पुष्प चढ़ाकर शहर में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के पदाधिकारी कवि शिव दाधीच, दिलीप गुप्ता, सैय्यद अख्तर, रामकिशन महाराज उपाध्याय , जयनारायण मारू, भवानी आचार्य, शाकिर हुसैन चौपदार केदारनाथ खत्री, रामकिशोर यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर दरगाह के मुजाविर बुनियाद अली शाह,आदम हुसैन शाह , रफीक शाह एवं दरगाह कमेटी मेम्बरो ने संत संतोष जी महाराज, पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, एनडी कादरी,कवि शिव दाधीच, रामकिशन महाराज , दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य, केदारनाथ खत्री का माला पहनाकर दरगाह में स्वागत किया। दरगाह खादिम बुनियाद शाह ने बताया कि सालाना तीन दिवसीय उर्स का आगाज 5 अप्रैल रविवार होगा। उर्स के पहले दिन जायरिनों द्वारा सवा लाख दुरूदे पाक का प्रोग्राम रखा गया, दूसरे दिन 6 अप्रैल सोमवार को दरगाह कमेटी व जायरिनों की तरफ से बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी । उर्स के तीसरे दिन मंगलवार 7 अप्रैल की देर शाम बाहर से आये कवाल ज़ुबैर नीम अजमेरी एंड पार्टी के द्वारा बाबा की शान में कव्वालियां पेश की जायेगी ।1
- Post by SSSO News1
- ओलावृष्टि अंधड़ से हुए किसानों को नुकसान के बाद पूर्व विधायक द्वारा सरकार से मुआवजा की मांग की गई है पूर्व विधायक महिया ने कहा की सरकार पूरा सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दे।1
- नागौर,,सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से चोरी/गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2.10 लाख रूपये की कीमत के कुल 10 मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किये गये। आमजन से अपील की जाती है कि आपका मोबाईल गुम/चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर आईएमईआई का इन्द्राज करके, अपने मोबाईल फोन को ब्लाॅक करवायें।2
- पीबीएम अटेंडर ने लगाए अर्जुनराम जी, सिद्धि कुमारी और जेठानंद व्यास मुर्दाबाद के नारे - इनको न्याय दिलवाने कोन आगे आयेगा #news #bikaner #pbm1