तहसील ग्राउंड में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने फहराया तिरंगा, परेड का किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन दमोह। देश के गौरवशाली 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शनिवार सुबह 9 बजे दमोह जिला मुख्यालय के तहसील ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद कार्यक्रम में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत कुमार मलैया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, एसपी आनंद कलादगी, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फूलपागरे सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का माहौल नजर आया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

- 🇮🇳 "पीएम श्री एम.एल.बी स्कूल में जनपद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण" हटा नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस1
- बमनी झरना बना आकर्षण का केंद्र, ध्वनि से मोह लेता राहगीरो का मन बमनी झरना बना आकर्षण का केंद्र, ध्वनि से मोह लेता राहगीरो का मन कुम्हारी। लगातार हो रही बारिश के चलते कुम्हारी से करीब 8 किलोमीटर दूर दमोह-कटनी हाईवे मार्ग पर स्थित बमनी झरना इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पहाड़ी से गिरते झरने का कल-कल करता पानी और उसकी मनमोहक ध्वनि राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। बारिश के मौसम में झरने का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बन रहा है। हाईवे से गुजरने वाले राहगीर यहां रुककर झरने की सुंदरता का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वहीं आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज से भी पर्यटक और लोग पिकनिक मनाने के लिए बमनी झरना पहुंच रहे हैं। हरियाली से घिरा यह प्राकृतिक स्थल बारिश के दौरान और भी खूबसूरत दिखाई दे रहा है। झरने की तेज धार, आसपास का प्राकृतिक वातावरण और पानी की मधुर ध्वनि लोगों को काफी आनंदित कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यहां पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाए तो बमनी झरना क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है।1
- दमोह पटेरा के गांधी चौक पर उत्साहपूर्वक हुआ ध्वजारोहण,,1
- श्री राधे श्याम गौशाला बघवार कला में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील दिखाइए अध्यक्ष रैपुरा लखन साहू द्वारा किया गया ध्वजारोहण श्री राधे श्याम गौशाला बघवार कला में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील दिखाइए अध्यक्ष रैपुरा लखन साहू द्वारा किया गया ध्वजारोहण1
- इस देश के लिए शर्मनायक की बात हो नहीं सकती स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा नहीं फिर बीजेपी का झंडा फहराया फहरा के बीजेपी का झंडा फहराया पश्चिम बंगाल में1
- शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय नाहर मऊ के पूर्व प्रधानाचार्य ने ग्राम पंचायत पर फहराया तिरंगा ग्राम पंचायत सरपंच श्री मुकेश कुमार यादव ने सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री पूरन सिंह ठाकुर का सम्मान करते हुए तिरंगा फहराने का आमंत्रण दिया ग्राम पंचायत में आयोजित एक गरिमामय समारोह में शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्री पूरन सिंह ठाकुर ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्री मुकेश कुमार ने सेवानिवृत्त प्राचार्य का विशेष सम्मान करते हुए उन्हें तिरंगा फहराने के लिए आमंत्रित किया। सरपंच मुकेश कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक समर्पित सेवा देने वाले श्री ठाकुर जैसे व्यक्तित्व का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने पूर्व प्राचार्य के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय ध्वज फहराने का गौरव प्रदान किया। इस मौके पर गांव के गणमान्य नागरिक, पंचायत सदस्य और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री पूरन सिंह ठाकुर ने इस सम्मान के लिए सरपंच और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया तथा युवाओं से देश के प्रति समर्पण की भावना बनाए रखने की अपील की।1
- हर घर तिरंगा अभियान के चलते जुझार में हरियाली यात्रा और तिरंगा रैली का हुआ आयोजन, विभिन्न ग्रामीण हुए शामिल दमोह। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जुझार के सहयोग एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था द्वारा नवांकुर सखी के अंतर्गत आज शुक्रवार सुबह 11 बजे हरियाली यात्रा एवं तिरंगा रैली का आयोजन ग्राम जुझार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीपल के चबूतरे पर विराजमान भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक दिनेश उमरैया, जिला समन्वयक सुशील नामदेव, ब्लॉक समन्वयक वंदना जैन सहित प्रहलाद लोधी, कड़ोरी सेन, हेमेंद्र असाटी एवं राजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पौधों का वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद ग्राम के प्रमुख मार्गों से हरियाली यात्रा एवं तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।1
- स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं, आजादी में बलिदान दिया उन सभी शहीदों को नमन राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस की पर्व पर सभी विज्ञापन दाताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी,1
- मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू कर हम ‘एक देश, एक विधान, एक प्रधान, एक निशान’ के विचार को धरातल पर साकार कर रहे हैं।1