Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर औरैया से जहाँ पर पुलिस कार्यालय मे की गई जन सुनवाई *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई एवं समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से जुडे जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी मौजूद रही ।
आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
खबर औरैया से जहाँ पर पुलिस कार्यालय मे की गई जन सुनवाई *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई एवं समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से जुडे जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी मौजूद रही ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *इटावा। जनपद में बिजली विभाग से जुड़े दो अभियंताओं का कथित तौर पर शराब पीते हुए एवं अभद्र भाषा के प्रयोग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि वीडियो में काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) दिखाई दे रहे हैं, जो पेग से पेग मिलाकर बियर पीते हुए नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग विभागीय अनुशासन पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कब और कहां का है। हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल यह जानकारी सामने आई है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे संबंधित विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल इस मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।1
- औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में औरैया सदर तहसील के फफूँद-अछल्दा रोड स्थित ग्राम फतेहपुर बेनी में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। गाटा संख्या 353, 354, 355, 359, 360, 361 व 384 पर “गोविन्द नगर” के नाम से करीब छह एकड़ में की गई प्लाटिंग को फफूँद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्लाटिंग करने वालों को पहले ही नोटिस दी गई थी, लेकिन न तो कोई जवाब दिया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराने की प्रक्रिया अपनाई गई। कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी, नगर पंचायत फफूँद का स्टाफ व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।3
- *जरूरतमंद अंजली के विवाह हेतु परिवारीजनों के सामने थी आर्थिक समस्या* *अंजली के विवाह में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम* औरैया --समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे बड़ी माता मंदिर के समीप मोहल्ला दयालपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर राजपूत समाज के दर्शन सिंह जोकि मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद अंजली का शुभ विवाह उम्मेद का नगला अछल्दा निवासी चि. अनुज के साथ दिनांक 11 मार्च-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण अंजली की मम्मी उमा देवी ने अपनी लाडली बेटी अंजली के विवाह में मदद हेतु समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी, समिति परिवार के सदस्यों ने वास्तविक जरूरतमंद अंजली के विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 10 मार्च मंगलवार को प्रातः 10 बजे अंजली के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई के साथ "सखी ग्रुप" की सदस्यों ने अंजली के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको 20 किलो गेहूं का आटा, साड़ियां, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, स्टील की बाल्टी, डिब्बा, परात, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, मिक्सी (मिक्सर ग्राइंडर), सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी, विछिया, कंगन सैट, पुडिंग सेट, दीवाल घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, ज्वेलरी सैट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री, आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी झलक रही थी, मौजूद लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद हेतु संस्था द्वारा संचालित पहल की सराहना की, मदद कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 69 बेसहारा व जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, आज जरूरतमंद अंजली की 70 वीं शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं, जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के वास्तविक जरूरतमंद बेटियों हेतु दान-दहेज रूपी सेवा आगे भी जारी रहेगी। मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति की विशेष सहयोगी समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, सखी ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष एकता गुप्ता, प्रभारी बबिता गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश, समिति के अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, पिंटू, संध्या देवी आदि मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।4
- औरैया। सक्षम संगठन द्वारा मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुबेर धाम गेस्ट हाउस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय बीरबल मेमोरियल स्कूल के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें दिव्यांग महिलाओं और बच्चों को सम्मानित किया गया तथा उनके उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, युग कवि सूरदास और श्री अष्टावक्र जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सीएमएस डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि सक्षम द्वारा दिव्यांग महिलाओं और बच्चों के साथ महिला दिवस मनाकर समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जिले के सभी दिव्यांगजनों के लिए हर संभव सहायता के लिए तैयार है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जूही यादव ने कहा कि दिव्यांग महिलाओं को रोजगारपरक बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। वहीं डॉ. प्रियंका साहू ने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति दया नहीं बल्कि कर्तव्य और मार्गदर्शन की भावना होनी चाहिए। डॉ. राकेश तिवारी ने शिक्षा को दिव्यांगजनों के जीवन में बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि खेल के माध्यम से दिव्यांग प्रतिभाएं जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं, जैसा कि पैरा ओलंपिक में देखने को मिला है। बाल संरक्षण अधिकारी रीना चौहान ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाकर दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाया जा सकता है। डॉ. प्रशांत मिश्रा ने सक्षम संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि जिला प्रचारक अनूप जी ने सक्षम के सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 11 दिव्यांग महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। सक्षम की दृष्टिकोण परिकल्पना सुमन चतुर्वेदी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत अवस्थी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव पंकज तिवारी ने दिया। इस अवसर पर विजय चतुर्वेदी, मोहित परमार, मंजू यादव, सुनीता, ममता, हर्षित यादव, विकास त्रिपाठी, अरुण कुमार, कैलाश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- सेंगुर नदी में नहाते समय दो युवक लापता, देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। देर रात तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर निवासी रवि गुप्ता और अभिषेक मंगलवार शाम करीब चार बजे मांवर पुल के नीचे सेंगुर नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह और चौकी प्रभारी एसआई अतेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। काफी देर तक तलाश के बाद भी दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचते ही नदी में सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी युवक के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं।1
- राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में सुशीला और उनके पति अनिल कुमार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक दंपति राजपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पैलावर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दंपति के बेटे नितिन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- औरैया के बिधूना में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान आचार्य अखिलेश दुबे (छिबरामऊ, जनपद कन्नौज) ने श्रोताओं को ज्ञान की गंगा में स्नान कराते हुए धर्म, भक्ति और सेवा का महत्व बताया।1
- औरैया। फफूंद क्षेत्र में मंगलवार सुबह । भाग्यनगर के पास एक ऑटो में पीछे से तीन बाइकें टकरा गईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच छात्रों को परीक्षा केंद्र भेजा गया, जबकि दो गंभीर छात्रों को रेफर कर दिया गया।1
- औरैया। जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर मंगलवार को सदर तहसील क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम ने फफूँद-अछल्दा रोड स्थित ग्राम फतेहपुर बेनी में लगभग छह एकड़ क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। यह प्लाटिंग गाटा संख्या 353, 354, 355, 359, 360, 361 और 384 पर गोविन्द नगर के नाम से की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान फफूँद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से सड़क, नालियां और अन्य अवैध निर्माणों को तोड़कर प्लाटिंग को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार इस प्लाटिंग के संबंध में पहले ही प्लाटिंग करने वालों को नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था लेकिन उनके द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराने के लिए कोई प्रक्रिया अपनाई गई। इसके चलते प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध भी किया गया जिसे उपजिलाधिकारी के निर्देश पर मौजूद पुलिस बल ने नियंत्रित कर लिया। कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी अपने सहयोगी स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पंचायत फफूँद का स्टाफ भी जेसीबी मशीनों के साथ अभियान में शामिल रहा। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने बताया कि बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध की जा रही प्लाटिंग के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसी अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी भूमि को खरीदने से पहले उसकी वैधता और प्रशासनिक अनुमति की पूरी जानकारी अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।1