logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महुआडांड़ में बिजली व्यवस्था अधूरी, पोल और मीटर लगने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं लातेहार महुआडांड़ बाजार मुख्यालय से सटे फुलवार बगीचा स्थित लिपटस मैदान के आसपास के मोहल्लों में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली के पोल लगाए जा चुके हैं और विभाग की ओर से कई घरों में मीटर भी लगा दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक नियमित बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से बिजली का इंतजार किया जा रहा है। पोल और मीटर लगने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही उनके घरों में रोशनी पहुंचेगी, लेकिन अब तक बिजली चालू नहीं होने से लोगों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।स्थानीय ग्रामीण रवि कुमार, कवाल साय नागेसिया, सुरेंद्र नागेसिया, फुलमनी देवी, जागो किसान, मुकुंद नागेसिया, श्रीमान और प्रेम मिस्त्री सहित अन्य लोगों ने बताया कि जब पूरी व्यवस्था तैयार है तो बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होना विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू करने की मांग की है।

2 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
2 hrs ago

महुआडांड़ में बिजली व्यवस्था अधूरी, पोल और मीटर लगने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं लातेहार महुआडांड़ बाजार मुख्यालय से सटे फुलवार बगीचा स्थित लिपटस मैदान के आसपास के मोहल्लों में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली के पोल लगाए जा चुके हैं और विभाग की ओर से कई घरों में मीटर भी लगा दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक नियमित बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से बिजली का इंतजार किया जा रहा है। पोल और मीटर लगने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही उनके घरों में रोशनी पहुंचेगी, लेकिन अब तक बिजली चालू नहीं होने से लोगों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।स्थानीय ग्रामीण रवि कुमार, कवाल साय नागेसिया, सुरेंद्र नागेसिया, फुलमनी देवी, जागो किसान, मुकुंद नागेसिया, श्रीमान और प्रेम मिस्त्री सहित अन्य लोगों ने बताया कि जब पूरी व्यवस्था तैयार है तो बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होना विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू करने की मांग की है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • झारखंड विधानसभा सत्र में मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने अधूरे पड़े राष्ट्रीय मार्ग रांची डालटेनगंज के जोर कट स्थित टोल प्लाजा बनाकर वाहनों से टैक्स वसूले जाने के विरोध में विधानसभा में आवाज बुलंद किया।
    1
    झारखंड विधानसभा सत्र में मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने अधूरे पड़े राष्ट्रीय मार्ग रांची डालटेनगंज के जोर कट स्थित टोल प्लाजा बनाकर वाहनों से टैक्स वसूले जाने के विरोध में विधानसभा में आवाज बुलंद किया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • चंदवा। थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक स्थित रांची-डालटेनगंज मुख्य पथ राष्ट्रीय राजमार्ग 39, जिला परिषद बस स्टैंड के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान महेश्वर मुंडा उम्र लगभग 55 वर्ष खुटकट्टी हुटाप, चंदवा निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पर पैदल पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बस राजरथ की चपेट में आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और इसकी सूचना स्थानीय चंदवा पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे,और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं बताते चले कि चंदवा प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक चारों तरफ से यात्रियों के लिए गाड़ीयों का आना-जाना लगा रहता है,परंतु आने-जाने वाले बस हो, या छोटी गाड़ीयां बस स्टैंड रहने के बावजूद भी कोई भी यात्री बस रांची-डालटेनगंज मार्ग हो या रांची-चतरा मार्ग हो, अपने स्टैंड में जाकर खड़ी नहीं होती है। सभी बसें जल्दी बाजी में सड़क के किनारे ही खड़ी होकर यात्रियों को उतारती है और फिर यात्रियों को बस में भरकर रवाना हो जाती है । स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ परिवहन विभाग भी इस पर कोई ठोस पहल नहीं कर रही है, जिससे यह घटना आज घटीत हुआ है। और आने वाले दिनों में अगर यही स्थिति बनी रही तो कभी भी बड़ी घटना हो सकता है। राजरथ बस गाड़ी संख्या JH19A-8805 जो रांची से डालटेनगंज तक चलती है से दुर्घटना घटी है। राजरथ बस को चंदवा पुलिस अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    3
    चंदवा। थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक स्थित रांची-डालटेनगंज मुख्य पथ राष्ट्रीय राजमार्ग 39, जिला परिषद बस स्टैंड के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान महेश्वर मुंडा उम्र लगभग 55 वर्ष  खुटकट्टी हुटाप, चंदवा निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पर पैदल पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बस राजरथ की चपेट में आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और इसकी सूचना स्थानीय चंदवा पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे,और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु मामले की जांच में जुट गयी है।
वहीं बताते चले कि चंदवा प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक चारों तरफ से यात्रियों के लिए गाड़ीयों का आना-जाना लगा रहता है,परंतु आने-जाने वाले बस हो, या छोटी गाड़ीयां बस स्टैंड रहने के बावजूद भी कोई भी यात्री बस रांची-डालटेनगंज मार्ग हो या रांची-चतरा मार्ग हो, अपने स्टैंड में जाकर खड़ी नहीं होती है। सभी बसें जल्दी बाजी में सड़क के किनारे ही खड़ी होकर यात्रियों को उतारती है और फिर यात्रियों को बस में भरकर रवाना हो जाती है । स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ परिवहन विभाग भी इस पर कोई ठोस पहल नहीं कर रही है, जिससे यह घटना आज घटीत हुआ है। और आने वाले दिनों में अगर यही स्थिति बनी रही तो कभी भी बड़ी घटना हो सकता है। राजरथ बस गाड़ी संख्या JH19A-8805 जो रांची से डालटेनगंज तक चलती है से दुर्घटना घटी है। राजरथ बस को चंदवा पुलिस अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    user_देवसुंदर यादव (DS)
    देवसुंदर यादव (DS)
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं मिलने के कारण होली भी अच्छे से नहीं बना पाई दादी
    1
    मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं मिलने के कारण होली भी अच्छे से नहीं बना पाई दादी
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Jharkhand local news
    1
    Post by Jharkhand local news
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    Journalist Lohardaga, Jharkhand•
    3 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • छात्रों की मांगों को लेकर पांकी के डंडार कला स्थित मजदूर किसान इंटर कॉलेज में 11वीं के विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि परीक्षा और पंजीयन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। #Panki #Palamu #StudentProtest #MKInterCollege #EducationIssue #JharkhandNews #StudentVoice**
    1
    छात्रों की मांगों को लेकर पांकी के डंडार कला स्थित मजदूर किसान इंटर कॉलेज में 11वीं के विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि परीक्षा और पंजीयन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
#Panki #Palamu #StudentProtest #MKInterCollege #EducationIssue #JharkhandNews #StudentVoice**
    user_पंकज प्रसून
    पंकज प्रसून
    Local News Reporter पांकी, पलामू, झारखंड•
    19 hrs ago
  • Post by Vikram Dewang
    1
    Post by Vikram Dewang
    user_Vikram Dewang
    Vikram Dewang
    Local Politician लवालांग, चतरा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • लातेहार के भानपुर मोहल्ले में क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न हुई जहां यह निर्णय लिया गया कि आगामी 14 मार्च को रांची में क्षत्रिय समाज का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जहां झारखंड के 40000 क्षत्रिय 1 मंच पर एक साथ देखे जाएंगे। आयोजित कार्यक्रम को लेकर झारखंड के प्रत्येक जिले में जोड़ शोर तैयारी की जा रही है। यह जानकारी लोहरदगा निवासी प्रवीण सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान लातेहार में बताया।
    1
    लातेहार के भानपुर मोहल्ले में क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न हुई जहां यह निर्णय लिया गया कि आगामी 14 मार्च को रांची में क्षत्रिय समाज का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जहां झारखंड के 40000 क्षत्रिय 1 मंच पर एक साथ देखे जाएंगे। आयोजित कार्यक्रम को लेकर झारखंड के प्रत्येक जिले में जोड़ शोर तैयारी की जा रही है। यह जानकारी लोहरदगा निवासी प्रवीण सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान लातेहार में बताया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.