logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा: कार नदी में गिरी, 3 शव बरामद, चौथे की तलाश जारी बिहार के मधेपुरा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। मामला मधेपुरा जिले के अरार पुल के पास का है, जहां शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग ग्वालपाड़ा से मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग रात करीब 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे और देर रात करीब 1 बजे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद अब तक तीन शवों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश लगातार जारी है। मृतकों की पहचान घनश्याम कुमार (28), अंकित कुमार (26) और वसंत कुमार (23) के रूप में की गई है। सभी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे और साथ में मेला देखकर लौट रहे थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नदी से बाहर निकाल लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, स्थानीय प्रशासन की टीम लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।

20 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
20 hrs ago

मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा: कार नदी में गिरी, 3 शव बरामद, चौथे की तलाश जारी बिहार के मधेपुरा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं,

जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। मामला मधेपुरा जिले के अरार पुल के पास का है, जहां शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग ग्वालपाड़ा से मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग रात करीब 9 बजे स्टेशन

चौक से निकले थे और देर रात करीब 1 बजे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद अब तक तीन शवों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश लगातार जारी है। मृतकों की पहचान घनश्याम कुमार (28), अंकित कुमार (26)

और वसंत कुमार (23) के रूप में की गई है। सभी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे और साथ में मेला देखकर लौट रहे थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नदी से बाहर निकाल लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, स्थानीय प्रशासन की टीम लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    22 hrs ago
  • सिटी स्कैन का स्वरूप,कैसे होता है ,देखे लाइव वीडियो रिपोर्ट:रंजीत कुमार जिला संवाददाता
    1
    सिटी स्कैन का स्वरूप,कैसे होता है ,देखे लाइव वीडियो 
रिपोर्ट:रंजीत कुमार जिला संवाददाता
    user_CRIME MADHEPURA NEWS
    CRIME MADHEPURA NEWS
    जिला संवाददाता रंजीत कुमार Murliganj, Madhepura•
    16 hrs ago
  • Post by Ayush Kumar
    1
    Post by Ayush Kumar
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    1 hr ago
  • सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड में गैस एजेंसी.....
    1
    सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड में गैस एजेंसी.....
    user_Live Saharsa news
    Live Saharsa news
    Nauhatta, Saharsa•
    11 hrs ago
  • Post by HTk Today
    1
    Post by HTk Today
    user_HTk Today
    HTk Today
    Video Creator Nauhatta, Saharsa•
    18 hrs ago
  • कर्नाटक के मनमोहक बेट्टाडा भैरवेश्वर मंदिर में प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान उस वक्त विवाद हो गया, जब फोटोग्राफर्स मंदिर परिसर में जूते-चप्पल पहनकर घुस गए. इस बात से नाराज़ भीड़ ने फोटोग्राफर्स पर हमला कर दिया. वीडियो वायरल #Karnataka #ViralVideo
    1
    कर्नाटक के मनमोहक बेट्टाडा भैरवेश्वर मंदिर में प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान उस वक्त विवाद हो गया, जब फोटोग्राफर्स मंदिर परिसर में जूते-चप्पल पहनकर घुस गए. इस बात से नाराज़ भीड़ ने फोटोग्राफर्स पर हमला कर दिया. वीडियो वायरल
#Karnataka #ViralVideo
    user_मो फिजाकत
    मो फिजाकत
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    22 hrs ago
  • आंधी-तूफान से बर्बाद फसलों का मुद्दा संसद में गूंजा, सुपौल सांसद दिलेश्वर कामैत ने किसानों के लिए मांगी राहत
    1
    आंधी-तूफान से बर्बाद फसलों का मुद्दा संसद में गूंजा, सुपौल सांसद दिलेश्वर कामैत ने किसानों के लिए मांगी राहत
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    22 hrs ago
  • ​नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत चन्द्रायण पंचायत में बुधवार को रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का विधिवत उद्घाटन महिषी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. गौतम कृष्णा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' के जयकारों से गुंजायमान रहा। ​उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. गौतम कृष्णा ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, "प्रभु श्री राम का जीवन हमें मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समरसता का संचार होता है।" उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्रवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। ​श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ ​मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का तांता लगा रहा। चन्द्रायण पंचायत के इस ऐतिहासिक मेले में बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें और खाने-पीने के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति पूरी तरह मुस्तैद दिखी, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ​कार्यक्रम के दौरान पंचायत के मुखिया, आयोजन समिति के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और मेले के सफल आयोजन के लिए खुशी जाहिर की।
    1
    ​नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत चन्द्रायण पंचायत में बुधवार को रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का विधिवत उद्घाटन महिषी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. गौतम कृष्णा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' के जयकारों से गुंजायमान रहा। ​उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. गौतम कृष्णा ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, "प्रभु श्री राम का जीवन हमें मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समरसता का संचार होता है।" उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्रवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
​श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
​मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का तांता लगा रहा। चन्द्रायण पंचायत के इस ऐतिहासिक मेले में बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें और खाने-पीने के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति पूरी तरह मुस्तैद दिखी, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ​कार्यक्रम के दौरान पंचायत के मुखिया, आयोजन समिति के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और मेले के सफल आयोजन के लिए खुशी जाहिर की।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.