Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुझे विधायक बना मैं दतिया का विकास करूंगा अभी तक चंबल क्षेत्र से कोई मुख्यमंत्री नहीं बना है
Lakshya News
मुझे विधायक बना मैं दतिया का विकास करूंगा अभी तक चंबल क्षेत्र से कोई मुख्यमंत्री नहीं बना है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भाण्डेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, बिजली तार, मोटर, पंखे सहित चोरी का माल बरामद, निकाला जुलूस भाण्डेर थाना पुलिस ने चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को एमपीईबी कार्यालय भाण्डेर से बिजली के तार चोरी होने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 133/26 धारा 305(ई) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर भाण्डेर-चिरगांव रोड हाईवे बायपास स्थित कोक सिंह के ढाबे के पास दो संदिग्धों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान राज पुत्र अकरम अली उम्र 20 वर्ष एवं शहबाज पुत्र लतीफ उम्र 19 वर्ष, निवासी काजीपाठा भाण्डेर के रूप में हुई। उनके कब्जे से चोरी किए गए बिजली के तार के चार बंडल बरामद किए गए। वहीं, 12 अगस्त 2026 को बागपुरा निवासी जीतेन्द्र कुशवाहा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 145/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। 1 सितंबर को सूचना पर बाईपास सरसई तिराहा से आजाद उर्फ भूरे पुत्र अन्नु उर्फ अनवर खान उम्र 26 वर्ष और निक्कू खान पुत्र राजू खान उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से कॉपर तार, पंखे, पानी की मोटरें, मोटरों के कॉपर तार एवं अन्य सामान बरामद हुआ। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।1
- उरई कोर्ट के सामने दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो में पुलिस वाले में भी लगा थप्पड़1
- दतिया महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने निभाया अपना वादा, तिरुपति में किया केशदान,उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद वादा किया पूरा, दतिया में सुंदरकांड और पूजन-पाठ कर कराया शुद्धिकरण कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह पर साधा निशाना, बोले—अब उन्हें मुझसे माफी मांगनी चाहिए दतिया उपचुनाव के दौरान दतिया राजघराने के महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने बीजेपी की जीत का दावा किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर उपचुनाव में बीजेपी की हार होती है, तो वह तिरुपति जाकर केशदान करेंगे। उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने अपना वादा पूरा किया। वह तिरुपति पहुंचे और वहां केशदान किया। इसके बाद दतिया में सुंदरकांड और पूजन-पाठ का आयोजन कर शुद्धिकरण कराया गया। दरअसल, उपचुनाव के दौरान महाराज के बयान को लेकर कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने उन्हें ‘बहरूपिया राजा’ बताया था। अब महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने विधायक घनश्याम सिंह पर पलटवार किया है। महाराज ने कहा कि उन्होंने उपचुनाव के दौरान किया अपना वादा पूरा कर दिया है। अब कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को उनसे माफी मांगनी चाहिए।1
- दतिया ब्रेकिंग: *पीताम्बरा पीठ पहुंचीं बॉलीबुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, माई के दर्शन कर ग्वालियर रवाना* बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर दतिया स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां पीताम्बरा मंदिर पहुंचीं। *मंदिर में उन्होंने मां बगलामुखी (पीताम्बरा माई) की विशेष पूजा-अर्चना की* और इसके बाद मंदिर प्रांगण में स्थित *महाभारत कालीन सिद्ध श्री वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।* भूमि पेडनेकर के अचानक मंदिर आगमन की खबर फैलते ही *बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और स्थानीय नागरिक पीताम्बरा पीठ पहुंच गए।* इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में पर्याप्त *पुलिस बल तैनात रहा। धार्मिक अनुष्ठान और दर्शन पूजन संपन्न करने के पश्चात अभिनेत्री* सड़क मार्ग से ग्वालियर के लिए रवाना हो गईं। दतिया ब्रेकिंग: *पीताम्बरा पीठ पहुंचीं बॉलीबुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, माई के दर्शन कर ग्वालियर रवाना* बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर दतिया स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां पीताम्बरा मंदिर पहुंचीं। *मंदिर में उन्होंने मां बगलामुखी (पीताम्बरा माई) की विशेष पूजा-अर्चना की* और इसके बाद मंदिर प्रांगण में स्थित *महाभारत कालीन सिद्ध श्री वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।* भूमि पेडनेकर के अचानक मंदिर आगमन की खबर फैलते ही *बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और स्थानीय नागरिक पीताम्बरा पीठ पहुंच गए।* इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में पर्याप्त *पुलिस बल तैनात रहा। धार्मिक अनुष्ठान और दर्शन पूजन संपन्न करने के पश्चात अभिनेत्री* सड़क मार्ग से ग्वालियर के लिए रवाना हो गईं।1
- दतिया पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना दतिया बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर बुधवार को दतिया के प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचीं। करीब सुबह 11:00 बजे उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।इसके बाद उन्होंने स्वामी जी की समाधि, अमृतेश्वर महादेव के दर्शन किए और मंदिर परिसर में ध्यान लगाया। इसके बाद भूमि पेडनेकर प्राचीन महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री का यह दौरा काफी गोपनीय रहा। इस दौरान वह आम लोगों और मीडिया से दूरी बनाए रखती नजर आईं। दतिया पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना दतिया बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर बुधवार को दतिया के प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचीं। करीब सुबह 11:00 बजे उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।इसके बाद उन्होंने स्वामी जी की समाधि, अमृतेश्वर महादेव के दर्शन किए और मंदिर परिसर में ध्यान लगाया। इसके बाद भूमि पेडनेकर प्राचीन महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री का यह दौरा काफी गोपनीय रहा। इस दौरान वह आम लोगों और मीडिया से दूरी बनाए रखती नजर आईं।1
- कार्रवाई: अतिक्रमण हटाओ मुहिम से जाम की समस्या से मिलेगी राहत कार्रवाई: अतिक्रमण हटाओ मुहिम से जाम की समस्या से मिलेगी राहत मध्य प्रदेश की तमाम खबरों के लिए अधिक से अधिक फॉलो करें शेयर करें दतिया (इंदरगढ़): नगर की जनता को लंबे समय से परेशान कर रही ट्रैफिक और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के कुशल निर्देशन में इंदरगढ़ नगर में एक व्यापक अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। पुलिस प्रशासन और नगर परिषद इंदरगढ़ की संयुक्त टीम ने शहर के मुख्य मार्गों पर औचक कार्रवाई करते हुए रास्तों को सुगम बनाया। कार्रवाई के मुख्य बिंदु: संयुक्त दल की मौजूदगी: इस कार्रवाई के दौरान दतिया पुलिस विभाग के आरआई अजय वर्मा और नगर परिषद सीएमओ विजय बहादुर सिंह अपनी पूरी टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। समझाइश और चेतावनी: प्रशासन ने हाथ ठेला चालकों और दुकान के बाहर अवैध रूप से सामान रखकर रास्ता घेरने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। भविष्य की चेतावनी: अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि इसके बाद भी दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो संबंधितों के खिलाफ सीधे चालानी कार्रवाई और जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों ने इस कदम की सराहना करते हुए राहत की सांस ली है।1
- दतिया पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना दतिया। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर बुधवार को दतिया के प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचीं। करीब सुबह 11:00 बजे उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।इसके बाद उन्होंने स्वामी जी की समाधि, अमृतेश्वर महादेव के दर्शन किए और मंदिर परिसर में ध्यान लगाया। इसके बाद भूमि पेडनेकर प्राचीन महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री का यह दौरा काफी गोपनीय रहा। इस दौरान वह आम लोगों और मीडिया से दूरी बनाए रखती नजर आईं।1
- दबोह-भांडेर रोड स्थित खेरापति हनुमान मंदिर के पास 2.5 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन चोरी, अज्ञात चोरों ने काटे विद्युत तार दबोह-भांडेर रोड स्थित खेरापति हनुमानजी मंदिर के पास मौजा धौंड में अज्ञात आरोपियों द्वारा किसानों की करीब 2.5 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। बताया गया कि चोरों ने विद्युत लाइन के तार काटकर उन्हें चोरी कर लिया, जिससे किसानों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। मामले में म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. वितरण केंद्र सालौन के सहायक प्रबंधक राहुल कुमार गौड़, पिता राजेंद्र गौड़, उम्र 35 वर्ष, ने घटना की सूचना दी। घटना खेरापति हनुमानजी मंदिर के पास, दबोह-भांडेर रोड पर बताई गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी हुए विद्युत तार की कीमत का आकलन विभाग द्वारा किया जा रहा है।1