सरकारी अस्पताल में रिश्वत का खुला खेल, नर्स का पैसे मांगते वीडियो वायरल, -प्रदेश सरकार जहां एक ओर सरकारी अस्पतालों में बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा कर रही है, वहीं मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल से भ्रष्टाचार की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो सिस्टम की पोल खोलती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अस्पताल की एक नर्स मरीज के तीमारदारों से खुलेआम पैसे मांगते और ऊपर तक बंदरबांट की बात स्वीकार करते हुए दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला जिला अस्पताल की इमरजेंसी के ऊपर बने वार्ड का बताया जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि स्टाफ रूम में मौजूद एक महिला स्वास्थ्य कर्मी (नर्स) मरीज को भर्ती करने और अन्य सुविधाओं के नाम पर तीमारदारों से मोलभाव कर रही है। वीडियो की सबसे हैरान करने वाली बात नर्स की बेबाकी है। जब तीमारदार पैसे देने की बात करते हैं, तो नर्स कहती है कि यह 200-300 रुपये अकेले मेरे नहीं हैं, यह सुबह से शाम तक की ड्यूटी वाले स्टाफ में बराबर बंटते हैं। किसी को 10 तो किसी को 20 रुपये मिलते हैं। यही नहीं, नर्स वीडियो में यह भी कहती सुनाई दे रही है कि उसने तो स्टाफ का मान रखते हुए सिर्फ 300 रुपये मांगे हैं, वरना वह सीधे 500 रुपये की मांग करती। स्थानीय लोगों और तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल के ऊपरी वार्डों में बेड दिलाने और मरीज की देखभाल के नाम पर यह वसूली आम बात हो गई है। गरीब मरीज, जो निजी अस्पतालों का खर्च नहीं उठा सकते, वे सरकारी अस्पताल में आकर भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान या नर्स के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।

- *(RY) लखनऊ-* *BJP की महिला जन आक्रोश रैली......!!* CM आवास से विधान भवन तक पदयात्रा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदयात्रा में शामिल। डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक शामिल। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रैली में मौजूद। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सभी मंत्री मौजूद। *बड़ी संख्या में महिलाएं पदयात्रा में मौजूद हैं।* महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP की रैली।1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- इटावा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9430 लीटर अवैध/देशी शराब का विनष्टिकरण किया। मा० न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख बताई गई है। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में थाना चौबिया पुलिस द्वारा अभियोजन व राजस्व विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से की गई। विनष्टिकरण की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सैफई रोहित कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी अजेय यादव और क्षेत्राधिकारी सैफई कुशलपाल सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। प्रक्रिया के दौरान पहले शराब के नमूने सुरक्षित किए गए, इसके बाद शेष अवैध शराब को जेसीबी मशीन के जरिए नष्ट कर दिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। पुलिस के अनुसार यह शराब थाना चौबिया में दर्ज तीन अभियोगों से संबंधित थी। इटावा पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आमजन से सूचना देने की अपील की गई है।2
- Post by PK Crime Story1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: जसवंतनगर में एक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी जसवंतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना नगला कन्हई के पास जसवंतनगर-सिविल लाइन बॉर्डर क्षेत्र में रात करीब 9:25 बजे हुई। पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि स्प्लेंडर प्लस बाइक (संख्या यूपी75 एएन 8621) पर सवार दो युवक जसवंतनगर से मानिकपुर मोड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मानिकपुर निवासी निग्नेश (मूल रूप से तुलारामपुर निवासी) की हालत गंभीर थी, जबकि उसके साथ सवार प्रिंस भी घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल मोतीझील पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने निग्नेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंस का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक निग्नेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- Post by Kanhaiya lal1
- *(RY) बर्फ की चादर के बीच 51 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, कपाट खुलने से पहले देखें दिव्य नजारा.......!!* 👉22 अप्रैल को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे।1