*डिजिटल स्वास्थ्य में एमसीबी की बड़ी उपलब्धि, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता सीडिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान* *एमसीबी/20 मार्च 2026/* मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी प्रभावी कार्यप्रणाली के कारण चर्चा में है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत संचालित आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता अभियान में जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता का उदाहरण है, बल्कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जिले की मजबूत पकड़ को भी दर्शाती है। *एनसीडी मरीजों की डिजिटल पहचान से मजबूत हुई स्वास्थ्य व्यवस्था* NCD पोर्टल के आंकड़ों (अप्रैल 2025 से फरवरी 2026) के अनुसार जिले में अब तक 81,762 एबीएचए कार्ड बनाए जा चुके हैं। खास बात यह है कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसे गैर-संचारी रोगों से ग्रसित 68,249 मरीजों को एबीएचए से जोड़ा गया है, जिससे कुल सीडिंग दर 47.8 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि जिले में डिजिटल हेल्थ को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। *एबीएचए कार्ड बना मरीजों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य पहचान* एबीएचए कार्ड एक ऐसी आधुनिक डिजिटल व्यवस्था है, जिसके माध्यम से नागरिकों का पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड-जांच रिपोर्ट, दवाइयां, डॉक्टर की सलाह और उपचार-एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहता है। इससे मरीजों को बार-बार दस्तावेज लेकर भटकने की जरूरत नहीं होती और डॉक्टरों को भी मरीज का सटीक मेडिकल इतिहास तुरंत मिल जाता है, जिससे उपचार की गुणवत्ता बेहतर होती है। *स्वास्थ्य टीम की मेहनत और मजबूत नेतृत्व का परिणाम* जिले में सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे के नेतृत्व में इस अभियान को विशेष गति दी गई है। गैर-संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों को प्राथमिकता देते हुए एनसीडी क्लीनिक में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का एबीएचए पंजीयन सुनिश्चित किया जा रहा है और उनकी जांच रिपोर्ट को डिजिटल रूप से जोड़ा जा रहा है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में पूरी स्वास्थ्य टीमकृ एएनएम, एएसएचए, मितानिन और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताकृघर-घर जाकर नागरिकों का पंजीयन कर रहे हैं, जिससे अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। *जागरूकता अभियान और हेल्प डेस्क से बढ़ी भागीदारी* जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में एबीएचए हेल्प डेस्क की स्थापना के साथ-साथ ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस और हाट-बाजारों में भी जागरूकता गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा सकें। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर आधार कार्ड के साथ एबीएचए पंजीयन अवश्य कराएं। विशेष रूप से 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक, जो मधुमेह, उच्च रक्तचाप या अन्य दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित हैं, इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित करें।
*डिजिटल स्वास्थ्य में एमसीबी की बड़ी उपलब्धि, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता सीडिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान* *एमसीबी/20 मार्च 2026/* मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी प्रभावी कार्यप्रणाली के कारण चर्चा में है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत संचालित आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता अभियान में जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता का उदाहरण है, बल्कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जिले की मजबूत पकड़ को भी दर्शाती है। *एनसीडी मरीजों की डिजिटल पहचान से मजबूत हुई स्वास्थ्य व्यवस्था* NCD पोर्टल के आंकड़ों (अप्रैल 2025 से फरवरी 2026) के अनुसार जिले में अब तक 81,762 एबीएचए कार्ड बनाए जा चुके हैं। खास बात यह है कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसे गैर-संचारी रोगों से ग्रसित 68,249 मरीजों को एबीएचए से जोड़ा गया है, जिससे कुल सीडिंग दर 47.8 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा इस
बात का प्रमाण है कि जिले में डिजिटल हेल्थ को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। *एबीएचए कार्ड बना मरीजों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य पहचान* एबीएचए कार्ड एक ऐसी आधुनिक डिजिटल व्यवस्था है, जिसके माध्यम से नागरिकों का पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड-जांच रिपोर्ट, दवाइयां, डॉक्टर की सलाह और उपचार-एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहता है। इससे मरीजों को बार-बार दस्तावेज लेकर भटकने की जरूरत नहीं होती और डॉक्टरों को भी मरीज का सटीक मेडिकल इतिहास तुरंत मिल जाता है, जिससे उपचार की गुणवत्ता बेहतर होती है। *स्वास्थ्य टीम की मेहनत और मजबूत नेतृत्व का परिणाम* जिले में सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे के नेतृत्व में इस अभियान को विशेष गति दी गई है। गैर-संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों को प्राथमिकता देते हुए एनसीडी क्लीनिक में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का एबीएचए पंजीयन सुनिश्चित किया जा रहा है और उनकी जांच रिपोर्ट को डिजिटल रूप से जोड़ा जा रहा है। जिला नोडल अधिकारी डॉ.
नम्रता चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में पूरी स्वास्थ्य टीमकृ एएनएम, एएसएचए, मितानिन और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताकृघर-घर जाकर नागरिकों का पंजीयन कर रहे हैं, जिससे अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। *जागरूकता अभियान और हेल्प डेस्क से बढ़ी भागीदारी* जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में एबीएचए हेल्प डेस्क की स्थापना के साथ-साथ ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस और हाट-बाजारों में भी जागरूकता गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा सकें। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर आधार कार्ड के साथ एबीएचए पंजीयन अवश्य कराएं। विशेष रूप से 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक, जो मधुमेह, उच्च रक्तचाप या अन्य दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित हैं, इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित करें।
- Post by Ashok Sondhiya1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार (दैनिक संवाद ज्योति स्थानीय संपादक)1
- कोतमा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई, जैसे ताश के पत्तों का महल ढह गया हो। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोरदार आवाज के साथ इमारत गिरी और आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए। हादसे के वक्त कई लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे घायलों और फंसे लोगों की आशंका बढ़ गई है। 🚨 मौके पर प्रशासन और राहत टीम पहुंच चुकी है 🚑 मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी ⚠️ इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया 👉 हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती अंदेशा कमजोर निर्माण या जर्जर हालत की ओर इशारा कर रहा है। 📢 वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं1
- शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के जय स्तंभ चौक के पास तीसरे दिन भी सीवर लाइन के निर्माण कार्य के कारण मार्ग वन वे किया गया मार्ग वन वे होने की वजह से लोगों को आवागवन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- शहडोल। समाज में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी सादगी, संस्कार और सेवा भाव उन्हें विशेष बना देते हैं। स्वर्गीय कुंवरानी श्रीमती ज्योति प्रभा सिंह जी भी ऐसी ही एक गरिमामयी, स्नेहमयी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व थीं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज में आदर्शों की मिसाल कायम की। 14 मई 1940 को जन्मी कुंवरानी ज्योति प्रभा सिंह जी ने अपने जीवन को सदैव परिवार, समाज और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रखा। वे स्वर्गीय कुंवर मृगेन्द्र सिंह जी (पूर्व विधायक, इलाकेदार – सोहागपुर) की धर्मपत्नी थीं और अपने व्यक्तित्व से उन्होंने हर किसी के दिल में विशेष स्थान बनाया। 21 मार्च 2026 को उनके स्वर्गवास के साथ समाज ने एक सशक्त, स्नेहिल और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया। उनका जाना केवल एक परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी स्मृति में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा का उद्देश्य उनके जीवन, उनके आदर्शों और उनके द्वारा दिए गए संस्कारों को याद करना और उन्हें नमन करना है। यह अवसर हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को सायं 6 बजे, अशोका पैलेस, राजेन्द्र टंकीज, शहडोल में किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें।1
- NTPC मटवई गेट पर मजदूरों का गुस्सा फूटा, 12 घंटे काम–8 घंटे का वेतन! गेट किया लॉक सिंगरौली में NTPC Limited के मटवई गेट पर मजदूरों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। बड़ी संख्या में वर्करों ने एकजुट होकर गेट को लॉक कर दिया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूरों का आरोप है कि उनसे रोजाना 12 घंटे तक काम कराया जाता है, लेकिन भुगतान सिर्फ 8 घंटे का ही दिया जाता है—वह भी पूरा नहीं। उनका कहना है कि यह सीधे तौर पर श्रम कानूनों का उल्लंघन है और लंबे समय से उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे वर्करों ने साफ मांग रखी है कि उन्हें केवल 8 घंटे की ड्यूटी करवाई जाए। यदि उससे अधिक काम लिया जाता है तो ओवरटाइम (OT) का भुगतान दिया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में मिलने वाला वेतन बेहद कम है, जबकि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उन्हें उचित और पूरा भुगतान मिलना चाहिए। मजदूरों ने NTPC अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर यह पूरा खेल चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। आक्रोशित मजदूरों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो NTPC के अधिकारी भी गेट के अंदर-बाहर नहीं आ-जा पाएंगे। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और अब सबकी नजर प्रशासन व NTPC प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।1
- Post by Ashok Sondhiya1
- Post by Sumit Singh Chandel1
- स्कूल चले अभियान के तहत आयोजित भविष्य से भेट कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी पहुचे विद्यालय ली बच्चो की क्लास। सिंगरौली 4 अप्रैल 2026/ 1 अप्रैल से लेकर 4 अप्रैल तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व मे आयोजित प्रदेशव्यापी स्कूल चले अभियान के तहत आज आयोजित भविष्य भेट कार्यक्रम तहत जिले के सभी शासकीय विद्यालयो में जिलाधिकारियो ने पहुचकर बच्चो से भेट कर उनकी क्लास ली। कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विन्ध्यनगर, एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे ने मॉडल स्कूल तथा नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जयंत में पहुचकर बच्चो की क्लास ली गई। इसी तरह से जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारियो ने भी आवंटित विद्यालयो मे पहुचकर कर बच्चो की क्लास लेकर उन्हे पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया । इस दौरान शा. उ.मा.वि विन्ध्यनगर पर सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, समाजसेवी अरविंद द्विवेदी सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।6