25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में उकलाना में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम मे शामिल होने का आह्वान किया उकलाना,,25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में उकलाना में ‘आशीर्वाद का दीया’ का उकलाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में उकलाना मंडी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य जन सेवा से देश सेवा के संकल्प को समर्पित भाव के साथ इस अवसर को मनाना है।कार्यक्रम 17 सितंबर 2026, गुरुवार को शाम 6 बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित गीता भवन, उकलाना मंडी में आयोजित होगा। आयोजकों द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल तथा जिला परिषद के सीईओ सुभाष चंद्र के विशेष रूप से उपस्थित रहने की जानकारी दी गई है।कार्यक्रम के आयोजक संदीप गोयल, जिला संयोजक ‘मन की बात’ कार्यक्रम एवं विधानसभा संयोजक ‘आशीर्वाद का दीया’ ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। आमंत्रण के अनुसार कार्यक्रम के दौरान सेवा के संकल्प के प्रतीक के रूप में दीया जलाने का आयोजन भी किया जाएगा।आयोजकों ने लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर सेवा के संकल्प के साथ एक दीया सेवा के नाम जलाने की अपील की है।
25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में उकलाना में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम मे शामिल होने का आह्वान किया उकलाना,,25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में उकलाना में ‘आशीर्वाद का दीया’ का उकलाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में उकलाना मंडी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य जन सेवा से देश सेवा के संकल्प को समर्पित भाव के साथ इस अवसर को मनाना है।कार्यक्रम 17 सितंबर 2026, गुरुवार को शाम 6 बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित गीता भवन, उकलाना मंडी में आयोजित होगा। आयोजकों द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल तथा जिला परिषद के सीईओ सुभाष चंद्र के विशेष रूप से उपस्थित रहने की जानकारी दी गई है।कार्यक्रम के आयोजक संदीप गोयल, जिला संयोजक ‘मन की बात’ कार्यक्रम एवं विधानसभा संयोजक ‘आशीर्वाद का दीया’ ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। आमंत्रण के अनुसार कार्यक्रम के दौरान सेवा के संकल्प के प्रतीक के रूप में दीया जलाने का आयोजन भी किया जाएगा।आयोजकों ने लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर सेवा के संकल्प के साथ एक दीया सेवा के नाम जलाने की अपील की है।
- ठेका प्रथा समाप्त होनी चाहिए।जो कर्मचारी दिन-रात मेहनत करता है सांसद कुमारी शैलजा यह बिल्कुल सही मांग है और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी स्पष्ट कहा है कि ठेका प्रथा समाप्त होनी चाहिए।जो कर्मचारी दिन-रात मेहनत करता है, उसके हिस्से में आखिर क्या आता है? भाजपा सरकार सफाई कर्मचारियों की गरीबी और मजबूरी का फायदा उठा रही है। उनसे संवाद नहीं किया जाता और यदि बातचीत होती भी है तो किए गए वादे पूरे नहीं किए जाते। किसी कर्मचारी का मन नहीं करता कि वह मजबूर होकर कूड़े के बीच बैठकर आंदोलन करे। परिस्थितियां उन्हें ऐसा करने के लिए विवश कर रही हैं। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करे और सफाई कर्मचारियों को नियमित कर उन्हें उचित वेतन, सम्मान और अधिकार दे।जो कर्मचारी हमारे शहरों को स्वच्छ रखने का सबसे कठिन कार्य करते हैं, यदि सरकार उन्हें ही सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा नहीं दे सकती, तो बड़ी-बड़ी बातें करने का क्या अर्थ है आज सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से जगह-जगह कचरा और गंदगी बढ़ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा। सरकार को जिद छोड़कर कर्मचारियों से सार्थक बातचीत करनी चाहिए और उनकी जायज मांगों का तत्काल समाधान करना चाहिए।1
- Hiring Job Title : Calling Work Digital Skill Company / Shop : LeadsGuru Affiliated Digital Marketing, Jaipur, Rajasthan Job Field : Work From Home Salary Offered : 35000,50000 Locality : All INDIA Job Type : Part Time Required Work Experience : Fresher कम्पनी आपको हर रोज 15 से 20 नंबर दिए जाएंगे उन पर कॉल करके कंपनी की जानकारी देना होगा।2
- टोहाना में सीआईए पुलिस ने लाखों का नशा सहित दो आरोपी काबू। सीआईए पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 269 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 54 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब से कार में हेरोइन लेकर आ रहे थे। डीएसपी टोहाना जय भगवान ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सीआईए की टीम मंगलवार को गांव जमालपुर शेखां से रतिया रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक कार में हेरोइन लेकर रतिया की तरफ से टोहाना की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुलां-टोहाना रोड पर गांव अकांवाली के पास गुरुद्वारा नानकसर के नजदीक नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद कुलां की तरफ से एक सफेद रंग की हुंडई वर्ना कार आती दिखाई दी, जिसका नंबर HR 26 CW 3737 था। पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार युवकों ने अपनी पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव सिलेविंड निवासी गुरमेल सिंह और सुखा सिंह के रूप में बताई। नियमानुसार पहले दोनों की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद कार के डैशबोर्ड की तलाशी लेने पर एक पारदर्शी पॉलीथिन में हेरोइन मिली। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर वजन करने पर यह 269 ग्राम पाई गई। पुलिस ने हेरोइन और कार को कब्जे में लेकर पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप से की है। इस संबंध में थाना सदर में धारा 21(C)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क खंगाल रही है कि वे हेरोइन कहां से लाए थे और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।1
- श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जनसेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष में स्थानीय श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा मंत्री ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्त की एक बूंद असहाय को नया जीवन प्रदान करती है। रक्तदान शिविर में 24 युवाओं ने रक्तदान किया। शिक्षा मंत्री ने आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने मंदिर परिसर में संचालित अपना घर में आश्रय ले रहे दिव्यांगजनों का भी हालचाल जाना और मिठाई भेंट की। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम सर्राफ, डीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम महेश कुमार, डीएमसी हरवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एडवोकेट शंकर लाल धुपड़ और पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री ढांडा ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सेवाभाव के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पित भावना से सेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना सबसे बड़ी जनसेवा है। इससे जरूरतमंद व्यक्ति को मदद मिलती है। सरकार का मुख्य उद्देश्य अंत्योदय की भावना से पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। कार्यक्रम में विधायक सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सकरार व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेष आयोजन से जनता को सीधा लाभ मिलता है। वहीं डीसी साहिल गुप्ता ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरा महीने जिलाभर में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। नागरिक इन विशेष शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग, बैंकिंग सेवाएं, मीकाढा़, परिवहन विभाग, कृषि विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, पशुपालन विभाग, खाद्य एवं पूर्ति विभाग, जिला बाल कल्याण परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर परिषद, जन स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, एमएसएमई, ग्रामीण विकास विभाग, मत्स्य विभाग, अग्रिशमन विभाग, नागरिक सूचना विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, बिजली निगम के अलावा महात्मा ज्योतिबा फूले धमार्थ ट्रस्ट द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मुरलीधर शास्त्री ने मंदिर की जनसेवा की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा मंत्री व सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया।1
- गुजरानी गांव में बड़ी वारदात: बेखौफ बदमाशों का तांडव, मारपीट के बाद फैली दहशत गुजरानी गांव में बड़ी वारदात: बेखौफ बदमाशों का तांडव, मारपीट के बाद फैली दहशत1
- अरब सागर में आमने-सामने आए भारत-पाक के नौसैनिक जहाज, टक्कर के बाद बढ़ा तनाव नई दिल्ली | FojiNews24 उत्तर अरब सागर में भारत और पाकिस्तान की नौसेनाओं से जुड़ी एक गंभीर समुद्री घटना सामने आई है। 15 सितंबर 2026 को एक पाकिस्तानी नौसैनिक पोत और भारतीय नौसेना के एक अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत के बीच टक्कर हुई। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर था। भारतीय पक्ष का कहना है कि पाकिस्तानी पोत तेज गति से भारतीय जहाज के करीब आया और असुरक्षित तरीके से करीब आने के दौरान दोनों जहाजों की टक्कर हुई। रिपोर्टों में पाकिस्तानी जहाज की पहचान PNS Hunain के रूप में की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद पाकिस्तानी पोत को नुकसान पहुंचा और वह मरम्मत के लिए बंदरगाह लौट गया, जबकि भारतीय युद्धपोत ने अपना मिशन जारी रखा। भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के Charge d’Affaires को तलब कर घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाइयों के आचरण को “अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर” बताया तथा 1991 के भारत-पाकिस्तान समझौते के प्रावधानों का पालन करने की बात कही। इस समझौते के अनुच्छेद 10 के तहत अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में दोनों देशों के नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों को एक-दूसरे से कम से कम 3 नॉटिकल मील की दूरी बनाए रखने का प्रावधान है। पाकिस्तान का अलग दावा पाकिस्तान ने घटना को लेकर अलग रुख अपनाया है। पाकिस्तानी पक्ष का कहना है कि घटना उसके Exclusive Economic Zone (EEZ) में नौसैनिक अभ्यास के दौरान हुई और उसने भारतीय पोत की गतिविधियों पर आपत्ति जताई है। इसलिए घटना की परिस्थितियों को लेकर दोनों देशों के दावे अलग-अलग हैं। FojiNews24 की पड़ताल: उपलब्ध विश्वसनीय रिपोर्टों से यह पुष्टि होती है कि 15 सितंबर को अरब सागर में भारत और पाकिस्तान के नौसैनिक पोतों के बीच टक्कर हुई थी। हालांकि, टक्कर की पूरी जिम्मेदारी और घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग हैं। इसलिए इसे सीधे “भारत-पाक युद्ध” या “समुद्री युद्ध” कहना अभी तथ्यात्मक रूप से उचित नहीं होगा।1
- अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल DC से मिला: सूखे से फसलें तबाह, 1 सप्ताह के भीतर 'क्रॉप कटिंग' की मांग अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल DC से मिला: सूखे से फसलें तबाह, 1 सप्ताह के भीतर 'क्रॉप कटिंग' की मांग1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, बिढाईखेड़ा में लगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर टोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गांव बिढाईखेड़ा में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के कार्यालय पर निशुल्क आंखों का जांच शिविर लगाया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और पूर्व मंत्री बबली ने शुरुआत की। इस दौरान पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा नहीं, बल्कि पूरा सेवा महीना है। पिछले साल 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कैंप लगाया गया था, लेकिन इस बार मांग बढ़ने पर इसे पूरे महीने चलाया जाएगा। उनका लक्ष्य हलके के हर परिवार, बुजुर्गों, माताओं और बच्चों की आंखों की जांच कराना है। जांच के बाद जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे, दवाइयां दी जा रही हैं और डॉक्टर की सलाह पर ऑपरेशन भी सुनिश्चित कराए जाएंगे। उन्होंने कहा- नर सेवा ही नारायण सेवा है। वहीं, टोहाना में मेडिकल कॉलेज के सवाल पर जिलाध्यक्ष परवीन जोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही टोहाना के गांव रसूलपुर में संत रविदास महाराज के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला लिया था। इसके लिए जमीन अधिग्रहित हो चुकी है और जल्द ही मुख्यमंत्री स्वयं आकर इसका शिलान्यास करेंगे। जिला अध्यक्ष प्रवीण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जिले भर में सेवा कार्य चल रहे हैं। बबली द्वारा लगाया गया यह शिविर अनुकरणीय है। इस मौके पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाओं और ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।1