logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्राथमिक विद्यालय से चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। यह मामला 23 सितंबर को सामने आया था। प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर के सहायक अध्यापक विवेक कुमार ने जयसिंहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल में चोरी की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानू (20) पुत्र सुंदर निवासी निदुरा, सुनील (22) पुत्र जगलाल निवासी पटकौली भभोट और पूसू (28) पुत्र लोचन निवासी रामसिंह पूरेसमायन के रूप में हुई है। पूसू फिलहाल निदुरा गांव में रह रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर, एक लोहे का गैस चूल्हा, दो स्टील की बाल्टी और एक स्टील का ड्रम बरामद किया है। इसके अलावा, चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक प्रेमनारायन राजपूत, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल श्याम सुंदर और कांस्टेबल अभिषेक सेन की टीम ने अंजाम दिया।

8 hrs ago
user_BREAKINGNEWS
BREAKINGNEWS
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

प्राथमिक विद्यालय से चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। यह मामला 23 सितंबर को सामने आया था। प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर के सहायक अध्यापक विवेक कुमार ने जयसिंहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल में चोरी की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानू (20) पुत्र सुंदर निवासी निदुरा, सुनील (22) पुत्र जगलाल निवासी पटकौली भभोट और पूसू (28) पुत्र लोचन निवासी रामसिंह पूरेसमायन के रूप में हुई है। पूसू फिलहाल निदुरा गांव में रह रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर, एक लोहे का गैस चूल्हा, दो स्टील की बाल्टी और एक स्टील का ड्रम बरामद किया है। इसके अलावा, चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक प्रेमनारायन राजपूत, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल श्याम सुंदर और कांस्टेबल अभिषेक सेन की टीम ने अंजाम दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *सुल्तानपुर में तेज आवाज में DJ कम्पटीशन करने वाले 6 DJ संचालकों पर केस दर्ज* सुल्तानपुर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में माननीय सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं शासन के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर तेज आवाज में DJ बजाने और DJ कम्पटीशन कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि कुछ DJ संचालकों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मानकों के विपरीत तेज ध्वनि में ट्वीटर हॉर्न का इस्तेमाल करते हुए DJ प्रतियोगिताएं की गईं। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 6 चिन्हित DJ संचालकों एवं कुछ अज्ञात DJ संचालकों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी ने आम जनता और DJ संचालकों से अपील की है कि DJ का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
    1
    *सुल्तानपुर में तेज आवाज में DJ कम्पटीशन करने वाले 6 DJ संचालकों पर केस दर्ज*
सुल्तानपुर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में माननीय सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं शासन के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर तेज आवाज में DJ बजाने और DJ कम्पटीशन कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि कुछ DJ संचालकों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मानकों के विपरीत तेज ध्वनि में ट्वीटर हॉर्न का इस्तेमाल करते हुए DJ प्रतियोगिताएं की गईं।
घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 6 चिन्हित DJ संचालकों एवं कुछ अज्ञात DJ संचालकों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सीओ सिटी ने आम जनता और DJ संचालकों से अपील की है कि DJ का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सुल्तानपुर में भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा कई ग्रामीण इलाकों में खेत पानी से भर गए, रात से हो रही तेज बारिश सुल्तानपुर जिले में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। शहर और ग्रामीण इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी है। भदैया क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। ग्रामीण इलाकों में रात से ही तेज बारिश हुई है, जिससे धान के खेत पानी से भर गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिसके झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 90-93 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा सकती है। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की गति 25-29 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 91-95 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इस समय 16.6 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। कादीपुर क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। यहां पूरवा हवा चल रही है। हवा तेज होने पर बारिश रुक जाती है और हवा बंद होते ही फिर से शुरू हो जाती है। अखंडनगर में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। किसान संतोष कुमार ने बताया कि यह हल्की बारिश किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होगी। कूरेभार क्षेत्र में बुधवार आधी रात से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो गुरुवार सुबह तक जारी रही। पिछले एक घंटे से यहां बारिश हो रही है। भदैया क्षेत्र में बुधवार रात हल्की बारिश हुई थी। गुरुवार सुबह से यहां घने बादल छाए हैं और हल्की हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया है। किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन बारिश न होने से वे निराश हैं। जयसिंहपुर क्षेत्र में भी बुधवार रात रिमझिम बारिश हुई। गुरुवार सुबह से यहां घने बादलों के साथ तेज पूरवा हवा चल रही है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। लंभुआ में रात 9 बजे मौसम अचानक बदल गया। ठंडी पूर्वी हवा के साथ लंभुआ के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। रात भर बूंदाबांदी और पूरवा हवा चलती रही। सुबह करीब 3 बजे एक बार फिर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। दुबेपुर क्षेत्र में रात भर हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।
    1
    सुल्तानपुर में भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा
कई ग्रामीण इलाकों में खेत पानी से भर गए, रात से हो रही तेज बारिश
सुल्तानपुर जिले में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। शहर और ग्रामीण इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी है। भदैया क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। ग्रामीण इलाकों में रात से ही तेज बारिश हुई है, जिससे धान के खेत पानी से भर गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिसके झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 90-93 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा सकती है।
शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की गति 25-29 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 91-95 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इस समय 16.6 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है।
कादीपुर क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। यहां पूरवा हवा चल रही है। हवा तेज होने पर बारिश रुक जाती है और हवा बंद होते ही फिर से शुरू हो जाती है। अखंडनगर में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। किसान संतोष कुमार ने बताया कि यह हल्की बारिश किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होगी।
कूरेभार क्षेत्र में बुधवार आधी रात से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो गुरुवार सुबह तक जारी रही। पिछले एक घंटे से यहां बारिश हो रही है। भदैया क्षेत्र में बुधवार रात हल्की बारिश हुई थी। गुरुवार सुबह से यहां घने बादल छाए हैं और हल्की हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया है। किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन बारिश न होने से वे निराश हैं। जयसिंहपुर क्षेत्र में भी बुधवार रात रिमझिम बारिश हुई। गुरुवार सुबह से यहां घने बादलों के साथ तेज पूरवा हवा चल रही है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है।
लंभुआ में रात 9 बजे मौसम अचानक बदल गया। ठंडी पूर्वी हवा के साथ लंभुआ के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। रात भर बूंदाबांदी और पूरवा हवा चलती रही। सुबह करीब 3 बजे एक बार फिर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। दुबेपुर क्षेत्र में रात भर हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*
    1
    *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • शाहगंज चौराहे से दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे शिफ्ट हुये श्रमिक जोन का जिलाधिकारी महोदय ने किया निरीक्षण।* मुख्य चिकित्साधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को श्रमिक जोन में आधारभूत सुविधाओं पीएचसी, जिम, पानी, सीट आदि की व्यवस्था करने हेतु दिये निर्देश।* सुलतानपुर, 23 सितम्बर/मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम के तहत श्रमिकों के कल्याण एवं उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय की पहल पर श्रमिकों को एक निर्धारित स्थान पर एकत्रित कर उन्हें रोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे श्रमिक जोन की स्थापना की गई है। काम की तलाश में आने वाले श्रमिकों को एक ही स्थान पर रोजगार के अवसरों के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कल्याणकारी सुविधाओं से जोड़ा जा सके। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित श्रमिक जोन में पहुंचकर श्रमिकों से संवाद किया। श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। शिविर में टीबी, बुखार, आंखों की जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, साथ ही पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं तथा पात्र श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा तथा श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। श्रमिक जोन की व्यवस्थाओं की निरंतर मॉनीटरिंग के लिए टीम गठित की गई है। जिलाधिकारी महोदय ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित श्रमिक जोन में श्रमिकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, बिजली, पानी, जिम तथा सीएचसी सहित विभिन्न आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की जल्द उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि समय-समय पर स्वास्थय शिविरों का आयोजन किया जायेगा तथा प्रस्तावित स्वास्थ्य शिविरों में एक्स-रे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस एवं मोबाइल मेडिकल यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे श्रमिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उनके कार्यस्थल के निकट ही उपलब्ध हो सकें। ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। --------------------------- जिला सूचना कार्यालय द्वारा जनहित में प्रसारित।
    1
    शाहगंज चौराहे से दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे शिफ्ट हुये श्रमिक जोन का जिलाधिकारी महोदय ने किया निरीक्षण।*

मुख्य चिकित्साधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को श्रमिक जोन में आधारभूत सुविधाओं पीएचसी, जिम, पानी, सीट आदि की व्यवस्था करने हेतु दिये निर्देश।*
सुलतानपुर, 23 सितम्बर/मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम के तहत श्रमिकों के कल्याण एवं उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 
इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय की पहल पर श्रमिकों को एक निर्धारित स्थान पर एकत्रित कर उन्हें रोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे श्रमिक जोन की स्थापना की गई है। काम की तलाश में आने वाले श्रमिकों को एक ही स्थान पर रोजगार के अवसरों के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कल्याणकारी सुविधाओं से जोड़ा जा सके।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित श्रमिक जोन में पहुंचकर श्रमिकों से संवाद किया। श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। शिविर में टीबी, बुखार, आंखों की जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, साथ ही पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं तथा पात्र श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा तथा श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। श्रमिक जोन की व्यवस्थाओं की निरंतर मॉनीटरिंग के लिए टीम गठित की गई है।
जिलाधिकारी महोदय ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित श्रमिक जोन में श्रमिकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, बिजली, पानी, जिम तथा सीएचसी सहित विभिन्न आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की जल्द उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया। 
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि समय-समय पर स्वास्थय शिविरों का आयोजन किया जायेगा तथा प्रस्तावित स्वास्थ्य शिविरों में एक्स-रे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस एवं मोबाइल मेडिकल यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे श्रमिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उनके कार्यस्थल के निकट ही उपलब्ध हो सकें।
‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
---------------------------
जिला सूचना कार्यालय द्वारा जनहित में प्रसारित।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • संग्रामपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद अमेठी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, संग्रामपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खुशी और अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किंजल, सेजल और नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि खुशबू और लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय की प्राचार्या बिंदु मैम ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
    3
    संग्रामपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद अमेठी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, संग्रामपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खुशी और अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किंजल, सेजल और नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि खुशबू और लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय की प्राचार्या बिंदु मैम ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
    user_Db news amethi
    Db news amethi
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • तेज अज्ञात डीजे चलाने वाले पर दर्ज हुआ फिर FIR जल्द ही होगी गिरफ्तारी । *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*
    1
    तेज अज्ञात डीजे चलाने  वाले पर दर्ज हुआ फिर  FIR  जल्द ही होगी गिरफ्तारी ।
*थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*
    user_Raj Bahadur patrakar
    Raj Bahadur patrakar
    Accounting firm लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, गोवंशों की बेहतर देखभाल के दिए निर्देश। गौशालाओं का औचक निरीक्षण अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने गुरुवार को वृहद गो संरक्षण केंद्र रोहसी बुजुर्ग और कान्हा गौशाला चौहनापुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों की स्थिति, चारा, पेयजल, उपचार व्यवस्था और अभिलेखों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीके शुक्ला ने बताया कि रोहसी बुजुर्ग में 410 और चौहनापुर में 158 गोवंश संरक्षित हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गोवंशों के लिए हरा चारा, भूसा, पशु आहार और स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। बीमार गोवंशों के लिए अलग स्थान चिन्हित कर नियमित उपचार और निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मृत गोवंशों के निस्तारण के लिए पृथक भूमि चिन्हित करने तथा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही केयर टेकरों की उपस्थिति, मानदेय भुगतान और स्टॉक पंजिका सहित सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने को कहा। रोहसी बुजुर्ग गौशाला को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित करने के लिए ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सहभागिता योजना के तहत दुधारू गायों को कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को उपलब्ध कराने की प्रगति की भी समीक्षा की। वर्षा ऋतु को देखते हुए जिलाधिकारी ने गौशालाओं में विशेष साफ-सफाई, जलभराव से बचाव और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    3
    जिलाधिकारी ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, गोवंशों की बेहतर देखभाल के दिए निर्देश।
गौशालाओं का औचक निरीक्षण
अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने गुरुवार को वृहद गो संरक्षण केंद्र रोहसी बुजुर्ग और कान्हा गौशाला चौहनापुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों की स्थिति, चारा, पेयजल, उपचार व्यवस्था और अभिलेखों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीके शुक्ला ने बताया कि रोहसी बुजुर्ग में 410 और चौहनापुर में 158 गोवंश संरक्षित हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गोवंशों के लिए हरा चारा, भूसा, पशु आहार और स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। बीमार गोवंशों के लिए अलग स्थान चिन्हित कर नियमित उपचार और निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने मृत गोवंशों के निस्तारण के लिए पृथक भूमि चिन्हित करने तथा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही केयर टेकरों की उपस्थिति, मानदेय भुगतान और स्टॉक पंजिका सहित सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने को कहा।
रोहसी बुजुर्ग गौशाला को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित करने के लिए ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सहभागिता योजना के तहत दुधारू गायों को कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को उपलब्ध कराने की प्रगति की भी समीक्षा की।
वर्षा ऋतु को देखते हुए जिलाधिकारी ने गौशालाओं में विशेष साफ-सफाई, जलभराव से बचाव और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जिला बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, जिला जज की निगरानी में होगा चुनाव मतपत्र लेकर भागने वालों की होगी न्यायिक जांच, दोषियों को स्थायी रूप से निष्कासित करने का दिया निर्देश सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौखिक आदेश दिया है कि बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की निगरानी में बार की एल्डर्स कमेटी के सहयोग से कराया जाएगा। हाईकोर्ट ने पूर्व में चुनाव में मतगणना के दौरान हुए बवाल में मतपत्र लेकर भागने के मामले की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि न्यायिक जांच में जिन लोगों के नाम मतपत्र लेकर भागने में सामने आएगा, उन्हें स्थायी रूप से निष्कासित (डिबार) करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। साथ ही बार कार्यालय से सीसीटीवी का डीवीआर चोरी होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना की निगरानी पुलिस अधीक्षक को करने का निर्देश भी हाईकोर्ट ने दिया है।हाईकोर्ट ने पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव दिनेश दुबे को 24 घंटे के भीतर एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने (हैंडओवर) का आदेश दिया है। बता दें कि दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव तीन बार टाल दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी।
    1
    जिला बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, जिला जज की निगरानी में होगा चुनाव
मतपत्र लेकर भागने वालों की होगी न्यायिक जांच, दोषियों को स्थायी रूप से निष्कासित करने का दिया निर्देश
सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर  हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौखिक आदेश दिया है कि बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की निगरानी में बार की एल्डर्स कमेटी के सहयोग से कराया जाएगा। हाईकोर्ट ने पूर्व में चुनाव में मतगणना के दौरान हुए बवाल में मतपत्र लेकर भागने के मामले की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी देते हुए 
वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि न्यायिक जांच में जिन लोगों के नाम मतपत्र लेकर भागने में सामने आएगा, उन्हें स्थायी रूप से निष्कासित (डिबार) करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। साथ ही बार कार्यालय से सीसीटीवी का डीवीआर चोरी होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना की निगरानी पुलिस अधीक्षक को करने का निर्देश भी हाईकोर्ट ने दिया है।हाईकोर्ट ने पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव दिनेश दुबे को 24 घंटे के भीतर एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने (हैंडओवर) का आदेश दिया है।
बता दें कि दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव तीन बार टाल दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.