logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ , जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मंत्री टंकराम वर्मा जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : मंत्री टंकराम वर्मा धमतरी/रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने धमतरी कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, स्वामित्व कार्ड और भूमि डायवर्सन जैसे महत्वपूर्ण मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आम नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता तभी मानी जाएगी, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचे। उन्होंने सभी अधिकारियों से जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। हितग्राहियों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र बैठक के दौरान मंत्री टंकराम वर्मा ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए पांच हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड तथा पांच हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्वामित्व कार्ड ग्रामीण नागरिकों को उनकी संपत्ति पर वैधानिक अधिकार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जबकि समय पर जाति प्रमाण पत्र मिलने से विद्यार्थियों एवं युवाओं को शिक्षा और रोजगार संबंधी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। मानसून और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए रहें पूरी तरह तैयार मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए मंत्री ने जिला प्रशासन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ संभावित संवेदनशील क्षेत्रों की चौबीसों घंटे निगरानी की जाए तथा राहत एवं बचाव दलों को हर समय अलर्ट मोड में रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक संसाधन, राहत सामग्री, बचाव उपकरण और त्वरित राहत व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। विद्यार्थियों को समय पर मिले किताबें, गणवेश और साइकिल बैठक में मंत्री वर्मा ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं साइकिल का वितरण समय पर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन आवश्यक सामग्रियों के वितरण में देरी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसानों को खाद-बीज की कमी न हो कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान में मानसून और बोआई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। ऐसे में किसानों को खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी किसान को आवश्यक कृषि सामग्री के लिए भटकना न पड़े और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। जिले में तेजी से चल रहे विकास कार्य बैठक में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 200 बिस्तरीय मातृ-शिशु अस्पताल, नेत्र एवं ट्रॉमा सेंटर, कुरूद में 100 बिस्तरीय अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज का निर्माण तेजी से जारी है। इसके अलावा सड़क निर्माण, ऑडिटोरियम, इनडोर स्टेडियम, नालंदा परिसर, रेलवे परियोजनाएं, औद्योगिक पार्क तथा पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों को आगामी दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने का आह्वान समीक्षा बैठक के समापन पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, वनमंडलाधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

13 hrs ago
user_Anil Bhatt
Anil Bhatt
टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
13 hrs ago
af62c1bc-e176-4efb-83dd-36080c9c0acf

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ , जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मंत्री टंकराम वर्मा जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : मंत्री टंकराम वर्मा धमतरी/रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने धमतरी कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, स्वामित्व कार्ड और भूमि डायवर्सन जैसे महत्वपूर्ण मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आम नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता तभी मानी जाएगी, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचे। उन्होंने सभी अधिकारियों से जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। हितग्राहियों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र बैठक के दौरान मंत्री टंकराम वर्मा ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए पांच हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड तथा पांच हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्वामित्व कार्ड ग्रामीण नागरिकों को उनकी संपत्ति पर वैधानिक अधिकार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जबकि समय पर जाति प्रमाण पत्र मिलने से विद्यार्थियों एवं युवाओं को शिक्षा और रोजगार संबंधी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। मानसून और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए रहें पूरी तरह तैयार मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए मंत्री ने जिला प्रशासन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ संभावित संवेदनशील क्षेत्रों की चौबीसों घंटे निगरानी की जाए तथा राहत एवं बचाव दलों को हर समय अलर्ट मोड में रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक संसाधन, राहत सामग्री, बचाव उपकरण और त्वरित राहत व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी

d1cf9127-ba40-4f4f-982e-7fa409c5b65f

अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। विद्यार्थियों को समय पर मिले किताबें, गणवेश और साइकिल बैठक में मंत्री वर्मा ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं साइकिल का वितरण समय पर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन आवश्यक सामग्रियों के वितरण में देरी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसानों को खाद-बीज की कमी न हो कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान में मानसून और बोआई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। ऐसे में किसानों को खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी किसान को आवश्यक कृषि सामग्री के लिए भटकना न पड़े और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। जिले में तेजी से चल रहे विकास कार्य बैठक में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 200 बिस्तरीय मातृ-शिशु अस्पताल, नेत्र एवं ट्रॉमा सेंटर, कुरूद में 100 बिस्तरीय अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज का निर्माण तेजी से जारी है। इसके अलावा सड़क निर्माण, ऑडिटोरियम, इनडोर स्टेडियम, नालंदा परिसर, रेलवे परियोजनाएं, औद्योगिक पार्क तथा पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों को आगामी दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने का आह्वान समीक्षा बैठक के समापन पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, वनमंडलाधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में ग्राम सभा संपन्न, विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव रखे गए। ग्राम सभा में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी। ग्राम सभा में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    2
    ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में ग्राम सभा संपन्न, विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव रखे गए।
ग्राम सभा में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी।
ग्राम सभा में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • *श्री सत्यनारायण मंदिर ( कंसारी समाज )में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा *श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा* नवापारा राजिम। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर नवापारा नगर के मूल वाशिंदे कंसारी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है, जो वर्षों से आस्था एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई गई तथा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कंसारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    1
    *श्री सत्यनारायण मंदिर ( कंसारी समाज )में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
*श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा*
नवापारा राजिम। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर नवापारा नगर के मूल वाशिंदे कंसारी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है, जो वर्षों से आस्था एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई गई तथा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कंसारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में  आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • 37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई 37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार ने शुक्रवार को विभाग में दशकों तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी। पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू और प्रधान आरक्षक (259) नारायण अवस्थी को पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) ने शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू एवं राजेश श्रीवास्तव सहित जिला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू वर्ष 1989 में आरक्षक के रूप में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। लगभग 37 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और यातायात शाखा बलौदाबाजार से सेवानिवृत्त हुए। वहीं प्रधान आरक्षक नारायण अवस्थी ने वर्ष 1984 में आरक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 42 वर्षों तक जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद वे थाना राजादेवरी से सेवानिवृत्त हुए। समारोह के दौरान सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया और उनके अनुकरणीय सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। पूरा माहौल सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से सराबोर रहा।
    1
    37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार ने शुक्रवार को विभाग में दशकों तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी। पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू और प्रधान आरक्षक (259) नारायण अवस्थी को पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) ने शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू एवं राजेश श्रीवास्तव सहित जिला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू वर्ष 1989 में आरक्षक के रूप में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। लगभग 37 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और यातायात शाखा बलौदाबाजार से सेवानिवृत्त हुए।
वहीं प्रधान आरक्षक नारायण अवस्थी ने वर्ष 1984 में आरक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 42 वर्षों तक जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद वे थाना राजादेवरी से सेवानिवृत्त हुए।
समारोह के दौरान सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया और उनके अनुकरणीय सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। पूरा माहौल सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से सराबोर रहा।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • problem pani bahut din se nikal raha h koi samadhan nai hua h
    4
    problem pani bahut din se nikal raha h koi samadhan nai hua h
    user_Ram ji
    Ram ji
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • ग्राम पंचायत कारी में 15वें वित्त आयोग की राशि के कथित गबन का आरोप, सरपंच-सचिव पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप बलौदाबाजार। ग्राम पंचायत कारी में 15वें वित्त आयोग की लगभग 5 लाख रुपये की राशि के कथित गबन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरपंच एवं सचिव पर विकास कार्य कराए बिना सरकारी राशि आहरित करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत में कई ऐसे विकास कार्यों का भुगतान कर दिया गया है, जो आज तक धरातल पर दिखाई नहीं देते। उनका कहना है कि सीसी रोड मरम्मत के नाम पर राशि निकाली गई, जबकि संबंधित स्थल पर कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। इसके अलावा ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में साफ-सफाई एवं कीटनाशक दवा के छिड़काव के लिए भी राशि आहरित की गई, लेकिन न तो व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया और न ही दवा का छिड़काव किया गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा यदि अनियमितता सिद्ध होती है तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
    4
    ग्राम पंचायत कारी में 15वें वित्त आयोग की राशि के कथित गबन का आरोप, सरपंच-सचिव पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
बलौदाबाजार। ग्राम पंचायत कारी में 15वें वित्त आयोग की लगभग 5 लाख रुपये की राशि के कथित गबन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरपंच एवं सचिव पर विकास कार्य कराए बिना सरकारी राशि आहरित करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत में कई ऐसे विकास कार्यों का भुगतान कर दिया गया है, जो आज तक धरातल पर दिखाई नहीं देते। उनका कहना है कि सीसी रोड मरम्मत के नाम पर राशि निकाली गई, जबकि संबंधित स्थल पर कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया।
इसके अलावा ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में साफ-सफाई एवं कीटनाशक दवा के छिड़काव के लिए भी राशि आहरित की गई, लेकिन न तो व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया और न ही दवा का छिड़काव किया गया।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा यदि अनियमितता सिद्ध होती है तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Kishor Banjare
    Kishor Banjare
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भुरसुदा में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी का मामला उजागर, 35 किलो के स्थान पर कई हितग्राहियों को मिला केवल 20 किलो राशन* ग्राम पंचायत भुरसुदा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन द्वारा निर्धारित 35 किलोग्राम खाद्यान्न दिए जाने के बजाय कई हितग्राहियों को सात महीनों तक मात्र 20 किलोग्राम ही राशन वितरित किया गया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन लेने पहुंचे अनेक हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा से काफी कम खाद्यान्न दिया गया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग उठाई। *मामले में सरपंच पुत्र सतीश वर्मा संदिग्ध* ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खाद्यान्न वितरण में हुई इस कथित गड़बड़ी के पीछे सरपंच के पुत्र की भूमिका है। उनका कहना है कि वितरण प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई, जिससे पात्र हितग्राहियों को उनका पूरा अधिकार नहीं मिल सका। *उप सरपंच राजेश नायक का आरोप* इस संबंध में ग्राम पंचायत के उप सरपंच ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूरी अनियमितता सरपंच के पुत्र द्वारा की गई है। उप सरपंच के अनुसार, सरपंच के पुत्र के नाम से राशन वितरण के लिए आईडी बनवाई गई थी और उसी आईडी के माध्यम से लगभग सात महीनों तक राशन का वितरण किया गया। उनका आरोप है कि इस अवधि में लगातार गड़बड़ियां हुईं, कई पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन नहीं मिला और कुछ लोगों को राशन से वंचित भी होना पड़ा। उप सरपंच ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। *सरपंच सरोज वर्मा एवं उसके पुत्र का पक्ष* सरपंच एवं उनके पुत्र ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि लगभग 15 से 20 हितग्राहियों को पिछले सात महीनों से 35 किलोग्राम के स्थान पर केवल 20 किलोग्राम राशन मिला है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होती है, तो जरूरत पड़ने पर वे अपने स्तर से प्रभावित हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराएंगे अथवा शासन से अतिरिक्त चावल उपलब्ध कराने की मांग करेंगे, ताकि किसी पात्र हितग्राही का नुकसान न हो। *खाद्य विभाग के अधिकारी का पक्ष* इस संबंध में खाद्य विभाग की अधिकारी से भी दूरभाष पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि पहले पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित की जाती है। ऐसे में यदि खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए तथा जिन हितग्राहियों को कम राशन मिला है, उन्हें उनका पूरा खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना चाहिए। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है। अब सभी की निगाहें खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट और प्रशासन द्वारा की जाने वाली आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
    4
    तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भुरसुदा में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी का मामला उजागर, 35 किलो के स्थान पर कई हितग्राहियों को मिला केवल 20 किलो राशन*
ग्राम पंचायत भुरसुदा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन द्वारा निर्धारित 35 किलोग्राम खाद्यान्न दिए जाने के बजाय कई हितग्राहियों को सात महीनों तक मात्र 20 किलोग्राम ही राशन वितरित किया गया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि राशन लेने पहुंचे अनेक हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा से काफी कम खाद्यान्न दिया गया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग उठाई।
*मामले में सरपंच पुत्र सतीश वर्मा  संदिग्ध*
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खाद्यान्न वितरण में हुई इस कथित गड़बड़ी के पीछे सरपंच के पुत्र की भूमिका है। उनका कहना है कि वितरण प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई, जिससे पात्र हितग्राहियों को उनका पूरा अधिकार नहीं मिल सका।
*उप सरपंच राजेश नायक का आरोप*
इस संबंध में ग्राम पंचायत के उप सरपंच ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूरी अनियमितता सरपंच के पुत्र द्वारा की गई है। उप सरपंच के अनुसार, सरपंच के पुत्र के नाम से राशन वितरण के लिए आईडी बनवाई गई थी और उसी आईडी के माध्यम से लगभग सात महीनों तक राशन का वितरण किया गया। उनका आरोप है कि इस अवधि में लगातार गड़बड़ियां हुईं, कई पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन नहीं मिला और कुछ लोगों को राशन से वंचित भी होना पड़ा। उप सरपंच ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
*सरपंच सरोज वर्मा एवं उसके पुत्र का पक्ष*
सरपंच एवं उनके पुत्र ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि लगभग 15 से 20 हितग्राहियों को पिछले सात महीनों से 35 किलोग्राम के स्थान पर केवल 20 किलोग्राम राशन मिला है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होती है, तो जरूरत पड़ने पर वे अपने स्तर से प्रभावित हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराएंगे अथवा शासन से अतिरिक्त चावल उपलब्ध कराने की मांग करेंगे, ताकि किसी पात्र हितग्राही का नुकसान न हो।
*खाद्य विभाग के अधिकारी का पक्ष*
इस संबंध में खाद्य विभाग की अधिकारी से भी दूरभाष पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि पहले पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित की जाती है। ऐसे में यदि खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए तथा जिन हितग्राहियों को कम राशन मिला है, उन्हें उनका पूरा खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
फिलहाल मामला जांच के दायरे में है। अब सभी की निगाहें खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट और प्रशासन द्वारा की जाने वाली आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • motilal sahu ji banjari mandir me kalsh yatara ke liye Motilal sahu ji banjari mandir me kalsa yatra ke kiye upsthit
    1
    motilal sahu ji banjari mandir me kalsh yatara ke liye 
Motilal sahu ji banjari mandir me kalsa yatra ke kiye upsthit
    user_Purushottam verma
    Purushottam verma
    Mechanic औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.