Shuru
Apke Nagar Ki App…
देहरादून अपने तो अपने होते है, भाजपा की सरकार, बगैर किसी डिप्लोमा के भाजपाई ठेकेदार! देहरादून में पुल की एप्रोच रोड गिरने की घटना का दिल्ली तक मीडिया ट्रायल हुआ, 16 करोड़ खर्च, 16 दिन का पुल, सबने सिस्टम को गालियां दी, लेकिन किसी ने ये जानकारी नहीं की, कि पुल निर्माण करने वाली हिमालयन कंस्ट्रक्शन फ़र्म किसकी है। चौकिएगा मत, लेकिन इस फर्म का रास्ता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के घर जाता है। कागजों में फर्म का हेड ऑफिस इसी पते पर है और उनके पति अरविंद भट्ट कंपनी मे निदेशक है। निजी कार्यक्रम का एक निमंत्रण पत्र भी अटैच किया है ताकि एड्रेस को लेकर कोई भ्रम न रहे। देहरादून की इस घटना को टाइम्स ऑफ इंडिया और अमर उजाला जैसे अख़बारों ने संपादकीय पेज पर जगह दी है। देखते है राज्य सरकार इस कंपनी पर क्या कार्रवाई करती है।
Rajkumar mehra press reporter
देहरादून अपने तो अपने होते है, भाजपा की सरकार, बगैर किसी डिप्लोमा के भाजपाई ठेकेदार! देहरादून में पुल की एप्रोच रोड गिरने की घटना का दिल्ली तक मीडिया ट्रायल हुआ, 16 करोड़ खर्च, 16 दिन का पुल, सबने सिस्टम को गालियां दी, लेकिन किसी ने ये जानकारी नहीं की, कि पुल निर्माण करने वाली हिमालयन कंस्ट्रक्शन फ़र्म किसकी है। चौकिएगा मत, लेकिन इस फर्म का रास्ता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के घर जाता है। कागजों में फर्म का हेड ऑफिस इसी पते पर है और उनके पति अरविंद भट्ट कंपनी मे निदेशक है। निजी कार्यक्रम का एक निमंत्रण पत्र भी अटैच किया है ताकि एड्रेस को लेकर कोई भ्रम न रहे। देहरादून की इस घटना को टाइम्स ऑफ इंडिया और अमर उजाला जैसे अख़बारों ने संपादकीय पेज पर जगह दी है। देखते है राज्य सरकार इस कंपनी पर क्या कार्रवाई करती है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने रोड का किया शिलान्यास हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने रोड का किया शिलान्यास लगातार विकास कार्यों में जुटी है हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत1
- हर पल दिन हो या रात राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट लगातार प्रशासन के कंधे से कंधा मिला कर कर रहा है कार्य राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित कांवड़ सेवा एवं चलित मेडिकल सेवा शिविरों में संगठन के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में" के संकल्प के साथ की टीम हरिद्वार से रुड़की तक शिवभक्तों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है। 1. डॉ. सतपाल सैनी जिला संरक्षक, रुड़की 2. डॉ. सुरेश सैनी जिला संरक्षक, हरिद्वार एवं जिला चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार 3. श्री चेतन चौधरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार 4. श्रीमती अलका सैनी राष्ट्रीय सचिव, 5. श्री प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, 6. श्री पंकज सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी अपनी टीम के साथ चलित कांवड़ सेवा कर रहे हैं। शिविरों में निशुल्क जल, विश्राम, मार्गदर्शन एवं डॉ. दीपमाला के नेतृत्व में 11 डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं। रुड़की और हरिद्वार के संरक्षकों व युवा मोर्चा के सहयोग से हजारों कांवड़ियों को राहत मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और कहा कि आगे भी इसी तरह मानव सेवा में लगा रहेगा।4
- मंशादेवी मंदिर प्रबंधन द्वारा पिछले दिनों दावा किया गया था कि मंदिर में चढाए गये फूल, चुनरी, नारियल आदि सामग्री फिर से मंदिर में नहीं चढ़ने के लिए नहीं आएंगे लेकिन यह दावा कोरा दावा ही रहा! मंदिर में चढ़ने वाली यह सामग्री फिर से बिकने के लिए चोर रास्तों से मंदिर मार्ग पर बनी प्रसाद की दुकानों तक पहुंचाई जा रही है। जहां फिर से दुकानदार श्रद्धालुओं को इसे बेच देते हैं और फिर यह सभी सामग्री फिर वहीं पहुंच जाती है जहां पहले चढा़ई गई थी। दरअसल श्रद्धालुओं की आस्था का स्थल मंशादेवी मंदिर कुछ लोगों के लिए मोटी कमाई का स्थान है। चढ़ावे को फिर से चढ़ाने में सौ फीसदी का टर्नओवर है, जिससे इस काम में माफिया टाईप के लोगों का इनवाल्वमेंट है,जिनकी मंदिर प्रबंधन में पैठ है, जिसके कारण मंदिर प्रबंधन के दावे एक तरफ और सच्चाई दूसरी तरफ बनी हुई है। (_कुमार दुष्यंत_)1
- निरंतर प्रयास में है राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के कार्यकर्ता कोई भी चूक न हो कांवड़ मेले में राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित *कांवड़ सेवा एवं चलित मेडिकल सेवा* शिविरों में संगठन के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में"* के संकल्प के साथ की टीम *हरिद्वार से रुड़की तक* शिवभक्तों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है। *सेवा में मुख्य योगदानकर्ता:* 1. *डॉ. सतपाल सैनी* - जिला संरक्षक, रुड़की 2. *डॉ. सुरेश सैनी* - जिला संरक्षक, हरिद्वार एवं जिला चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार 3. *श्री चेतन चौधरी* - युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार 4. *श्रीमती अलका सैनी* - राष्ट्रीय सचिव, 5. *श्री प्रदीप शर्मा* - प्रदेश अध्यक्ष, 6. *श्री पंकज सैनी* - राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी अपनी टीम के साथ चलित कांवड़ सेवा कर रहे हैं। शिविरों में निशुल्क जल, विश्राम, मार्गदर्शन एवं डॉ. दीपमाला के नेतृत्व में 11 डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं। रुड़की और हरिद्वार के संरक्षकों व युवा मोर्चा के सहयोग से हजारों कांवड़ियों को राहत मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और कहा कि R.S.T. आगे भी इसी तरह मानव सेवा में लगा रहेगा।4
- करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार 🚨 The Aman Times | देहरादून 🚔 ऑपरेशन प्रहार: करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार एसएसपी देहरादून के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की भूमि हड़पने की साजिश में शामिल फरार आरोपी राजकमल को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 10 वर्ष पहले मृत व्यक्ति के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर कूटरचित पावर ऑफ अटॉर्नी/दस्तावेज तैयार किए और उन्हीं के आधार पर वादी की करोड़ों की संपत्ति पर स्टे लेने का प्रयास किया। इस मामले में मुख्य अभियुक्ता बबीता देवी को दून पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब फरार चल रहे दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।1