नगीना में अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार नगीना — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष जिला बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने और तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार शहर नगीना में हुए डॉ. राजकुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर विकास उर्फ छोटू को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। जांच के दौरान यह सवाल उठा कि हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा विकास के पास कहां से आया। इस मामले में नगीना के सीओ अंजनी कुमार के निर्देशन में आगे जांच शुरू की गई। जांच के दौरान धामपुर, सिवारा और नूरपुर पुलिस ने विकास से पूछताछ के आधार पर राजन को गिरफ्तार किया। राजन ने बताया कि वह तमंचे बेचता है और ये तमंचे वह नौगांव निवासी आरिफ से खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर राजन के जरिए आरिफ को तमंचा खरीदने के बहाने नूरपुर बुलाया और उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरिफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नौगांव स्थित उसके घर पर छापा मारकर अवैध तमंचे बनाने के उपकरण और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। पुलिस ने मौके से 11 तमंचे, 3 कारतूस 15 बोर, 5 कारतूस 32 बोर, 2 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के ललित, सिवान, शमीम, नबील, विनीत, शादमान, जुल्फिकार और आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह अवैध रूप से तमंचे बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इस खुलासे को बिजनौर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

- जिला बिजनोर क्षेत्र नूरपुर में हुआ एक होटल में पार्टी का सम्मानित प्रोग्राम दिया गया नियुक्ति पत्र जिसके बाद सभी ने एक दूसरे के मुह मीठा कराया वही पदाधिकारियों को मुबारक बाद दी गई।1
- Post by नीरज कुमार2
- #सत्यवचन रोटी कहा se आती है जरा सुने..🤔🙄😔🙏🙏 *जय श्रीराम🚩🙏*1
- बिजनौर में एक युवक से कथित तौर पर जबरन नारे लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। 👉 पूरी खबर जानने के लिए पेज को फॉलो करें।1
- Post by तापेन सैनी1
- Post by Mohit Kumar1
- मुरादाबाद , उत्तरप्रदेश रियाद में ईरान के मिसाइल हमले में भारतीय घायल 23 वर्षीय डीजल मैकेनिक की हालत गंभीर1
- जिला बिजनोर क्षेत्र नूरपुर में फ़िरोज़ मंसूरी को नूरपुर विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिसके बाद फ़िरोज़ ने कहा इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसको जिसको हमेशा निभानुगा पार्टी को और भी आगे बढ़ाऊंगा1