Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां थाना प्रभारी वरुण कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां थाना प्रभारी वरुण कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन जिले के ग्राम रेंडर में पेयजल व्यवस्था ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में पानी की टंकी तो बनी हुई है, लेकिन इसका लाभ पूरे गांव को नहीं मिल पा रहा है। आधे गांव में टंकी का पानी पहुंच रहा है, जबकि बाकी आधे गांव के लोगों को आज भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, मोहल्ले में पानी की टोटी (नल) लगाए हुए लगभग एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन आज तक उनमें पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई। इससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पेयजल योजना की जांच कर जल्द से जल्द पूरे गांव में नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि सभी ग्रामीणों को योजना का समान रूप से लाभ मिल सके।1
- जालौन, 27 जुलाई। महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को ग्राम कैथ में 'बहू-बेटी सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को महिला अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथ में आयोजित इस सम्मेलन में प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र उप निरीक्षक निसार अहमद ने 40 महिलाओं और 30 किशोरियों को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह निषेध, साइबर ठगी, सोशल मीडिया अपराध और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में जागरूक किया गया और जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। सम्मेलन के दौरान महिलाओं और किशोरियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। ग्राम लौना से कोई शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ। पुलिस ने उपस्थित सभी से महिला उत्पीड़न या आसपास की किसी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं और किशोरियों ने आयोजन की सराहना की और इसे उपयोगी बताया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान बृजमोहन, महिला उप निरीक्षक मधु देवी, महिला मुख्य आरक्षी प्रकांक्षा और महिला आरक्षी प्रिया मौजूद रहीं।3
- जालौन जिले के उरई नगर क्षेत्र में शराब पीने के बाद दो दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और मामले में शेष विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- 🎤मुड़िया पूर्णिमा मेला को देखते हुये श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बम निरोधक दस्ता हुआ सक्रिय🖥️ 📌ड्रोन कैमरों के माध्यम से मेला क्षेत्र की हो रही निगरानी 📌एसपी ग्रामीण ने बीडीएस के साथ परिक्रमा मार्ग पर चलाया अभियान मथुरा। गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गिरिराज महाराज की परिक्रमा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। इसी क्रम में बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) को भी सक्रिय कर दिया गया है और ड्रोन कैमरों के माध्यम से परिक्रमा मार्ग सहित मेला क्षेत्र की निगरानी रखी जा रही है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बम निरोधक दस्ते की टीम के साथ मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा किया और संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की। सार्वजनिक स्थलों, दुकानों तथा परिक्रमा मार्ग के आसपास रखे सामान की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस ने परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं और यात्रियों के बैगों की जांच की तथा उनसे आवश्यक जानकारी भी ली। ----- मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी की जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि मेले का आयोजन सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS गोवर्धन*2
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से हमारी मांग पूरी नहीं हुई है। हमारी मांग है👇 ⦿ NTA को बैन किया जाना चाहिए ⦿ देश में पारदर्शी तरीके से परीक्षा होनी चाहिए ⦿ परीक्षा कैलेंडर जारी हो और उसके अनुसार परीक्षा हो ⦿ देश में पेपर लीक के खिलाफ एक मजबूत कानून बने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री अमित शाह ने दिया है, इसलिए देश के छात्र अब अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हम छात्रों के साथ खड़े हैं और अमित शाह के इस्तीफे के लिए पूरे देश में आंदोलन करेंगे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से हमारी मांग पूरी नहीं हुई है। हमारी मांग है👇 ⦿ NTA को बैन किया जाना चाहिए ⦿ देश में पारदर्शी तरीके से परीक्षा होनी चाहिए ⦿ परीक्षा कैलेंडर जारी हो और उसके अनुसार परीक्षा हो ⦿ देश में पेपर लीक के खिलाफ एक मजबूत कानून बने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री अमित शाह ने दिया है, इसलिए देश के छात्र अब अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हम छात्रों के साथ खड़े हैं और अमित शाह के इस्तीफे के लिए पूरे देश में आंदोलन करेंगे।1
- माधौगढ़ ब्लॉक के मीटिंग हॉल के बाहर गंदगी का अंबार, वायरल वीडियो ने खोली स्वच्छता व्यवस्था की पोल जिला संवाददाता देवेंद्र सिंह जालौन माधौगढ़ (जालौन)। एक ओर केंद्र सरकार का स्वच्छ भारत मिशन और उत्तर प्रदेश सरकार का स्वच्छ एवं स्वस्थ प्रदेश बनाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर माधौगढ़ स्थित खंड विकास कार्यालय की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। विकासखंड परिसर में बने मीटिंग हॉल के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर कूड़े-कचरे का ढेर लगा हुआ है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इसी गंदगी में बंदर भोजन तलाशते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसका वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मीटिंग हॉल वह स्थान है जहां समय-समय पर विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं, ग्राम पंचायतों और स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित होती हैं। लेकिन उसी मीटिंग हॉल के बाहर फैली गंदगी जिम्मेदारों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकारी कार्यालयों के भीतर ही स्वच्छता का यह हाल है तो गांवों में चल रहे सफाई अभियान की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। गेट के बाहर पड़ा कूड़ा न केवल बदबू फैला रहा है, बल्कि संक्रमण और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ा रहा है। आवारा जानवर और बंदर उसी कचरे में भोजन तलाशते देखे जा रहे हैं, जिससे पूरे परिसर की छवि धूमिल हो रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस कार्यालय से पूरे विकासखंड की सफाई व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की निगरानी की जाती है, क्या वहां नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की नजर इस गंदगी पर नहीं पड़ती, या फिर इसे जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है? रोजाना इसी परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, फरियादी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी आते-जाते हैं। ऐसे में कार्यालय के मुख्य हिस्से में फैली गंदगी सरकारी कार्यालय की गरिमा पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। अब लोगों की निगाहें प्रशासन पर हैं। उम्मीद की जा रही है कि संबंधित अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल सफाई कराएंगे और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जनहित का सवाल यही है— जब विकासखंड कार्यालय के मीटिंग हॉल के बाहर स्वच्छता की यह स्थिति है, तो आखिर स्वच्छता अभियान की वास्तविक तस्वीर क्या है?1
- जालौन सिरसाकलार पुलिस का बड़ा खुलासा दो शातिर चोर गिरफ्तार चोरी की बाइक स्टार्टर समेत उपकरण बरामद /दो शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े* *सिरसाकलार पुलिस का बड़ा खुलासा दो शातिर चोर गिरफ्तार /चोरी की बाइक /स्टार्टर और अवैध चाकू बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन सिरसाकलार पुलिस का बड़ा खुलासा दो शातिर चोर गिरफ्तार चोरी की बाइक स्टार्टर समेत उपकरण बरामद /दो शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े* *सिरसाकलार पुलिस का बड़ा खुलासा दो शातिर चोर गिरफ्तार /चोरी की बाइक /स्टार्टर और अवैध चाकू बरामद* जनपद जालौन सिरसाकलार थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल स्टार्टर कूटरचित नंबर प्लेट चोरी में प्रयुक्त उपकरण और एक अवैध चाकू बरामद किया पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के समय दोनों आरोपी चोरी और राहगीरों से लूट की योजना बना रहे थे आप को बता दें पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी एवं क्षेत्राधिकारी जालौन के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में 27 जुलाई 2026 को यह कार्यवाही की गई पुलिस टीम ने बाबई रोड पर ग्राम दमरास की ओर झाड़ियों के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आशीष कुमार 23 पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम सहजादपुरा थाना कोतवाली जालौन तथा गौरव कुमार उर्फ बेटू 20 पुत्र गंगाप्रसाद निवासी ग्राम पड़ी थाना कालपी के रूप में हुई है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एलएंडटी कंपनी का MU-G20 स्टार्टर एक HF Deluxe मोटरसाइकिल जिस पर कूटरचित नंबर प्लेट लगी थी तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाले पेचकस लोहे की आरी ब्लेड छह एलएन की तार कटर प्लास लोहे की सब्बलनुमा रॉड और एक अवैध चाकू बरामद किया वहीं पुलिस के अनुसार बरामद स्टार्टर थाना जालौन में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है जबकि मोटरसाइकिल कोतवाली उरई क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले की है दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिरसाकलार में चोरी कूटरचना और आयुध अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है वहीं पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि उन्हें नशा और जुआ खेलने की लत है तथा इसी के लिए वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने उरई मेडिकल कॉलेज से मोटरसाइकिल और जालौन थाना क्षेत्र के ग्राम माड़री से स्टार्टर चोरी करने की बात स्वीकार की साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वारदात के दौरान बचाव और हमला करने के उद्देश्य से वे अपने पास अवैध चाकू रखते थे क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है बता दें गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी न्यामतपुर उपनिरीक्षक शिवमंगल सिंह उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र तथा चालक त्रिलोकीनाथ शामिल रहे4
- जालौन के गल्ला मंडी में लंबे समय से फैली अव्यवस्थाओं और गंदगी को लेकर मंडी प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडी सचिव के निर्देश पर जल निकासी की व्यवस्था कराई गई और सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर सफाई ठेकेदार पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया गया। मंडी परिसर में नालियों की सफाई, कूड़ा उठाने और नियमित साफ-सफाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शेष समस्याओं के समाधान के लिए भी जल्द कार्रवाई की जाएगी, ताकि मंडी परिसर पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित बन सके। इस कार्रवाई के बाद गल्ला मंडी में आने वाले किसानों और व्यापारियों को फैली बदबू, जलभराव और मच्छरों की समस्या से काफी राहत मिली है। किसानों और व्यापारियों ने मंडी प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए नियमित साफ-सफाई और निगरानी बनाए रखने की मांग की है।1
- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में बलिया सांसद सनातन पांडे का आगमन हुआ। यहाँ पहुंचकर उन्होंने सपा नेता दीप कुमार त्रिपाठी के स्वर्गीय पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।1