इन्दौर: नंदा नगर में भाई बना 'जल्लाद', बहन के प्रेम प्रसंग के शक में गु*प्ती से उतारा मौ*त के घाट इन्दौर: नंदा नगर में भाई बना 'जल्लाद', बहन के प्रेम प्रसंग के शक में गु*प्ती से उतारा मौ*त के घाट इन्दौर। शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक भाई ने अपनी 18 वर्षीय बहन की बेरहमी से ह*त्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि ह*त्या के बाद आरोपी भाई खुद ही बहन को अस्पताल लेकर पहुँचा और पुलिस को गुमराह करने के लिए इसे एक हादसा बताया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की सख्ती ने इस 'झूठी कहानी' का पर्दाफाश कर दिया है। परदेशीपुरा टीआई आर.डी. कानवा के अनुसार, यह घटना रामनवमी के दिन की है। आरोपी शिवम राजपूत ने अपनी बहन पर धारदार हथियार (गु*प्ती) से हमला किया था। घटना के बाद आरोपी उसे ल*हूलुहान हालत में अस्पताल ले गया और डॉक्टरों को बताया कि उसकी बहन लोहे के सरिए पर गिर गई थी, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। इलाज के दौरान युवती की मौ*त हो गई। पीएम रिपोर्ट से खुला राज शुरुआत में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को पलट दिया। रिपोर्ट में घाव किसी सरिए के नहीं, बल्कि धारदार हथियार के पाए गए। शक होने पर जब पुलिस ने आरोपी भाई शिवम से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ह*त्या की वजह: प्रेम प्रसंग का शक और फोटो पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शिवम को अपनी बहन के किसी युवक से बातचीत करने का शक था। उसके हाथ बहन की कुछ तस्वीरें भी लगी थीं, जिसे लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर शिवम ने गु*प्ती से बहन पर हमला कर दिया। तड़पते हुए बोली- 'अब बात नहीं करूंगी' > आरोपी ने बताया कि हमले के बाद उसकी बहन घर में ही तड़प रही थी। मरते वक्त उसने अपने भाई से गुहार लगाई थी कि वह अब उस युवक से बात नहीं करेगी। बहन की हालत बिगड़ते देख भाई डर गया और उसे बचाने के बहाने अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी शिवम राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परदेशीपुरा पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। इन्दौर की ऐसी ही खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें indore

- Post by Ck_news1
- इंदौर में शर्मनाक घटना: युवती को सरेआम पीटा, सड़क पर घसीटा #videoviral #viralnews #indorenews sundaramexpress1
- Post by PM NEWS1
- Post by Vishal Jadhav1
- Post by Aarti Raikwar1
- Post by Sajid Pathan1
- Post by Ck_news1
- Post by PM NEWS1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में बड़ा गणपति मंदिर के पास परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इन्दौर के बड़ा गणपति पुलिस चौकी के पास परशुराम जयंती पर निकलने वाले चल समारोह के पहले एक सभा का आयोजन किया गया इस सभा को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी संबोधित किया और भगवान परशुराम के आदर्श पर चलने का आग्रह किया यहां उन्होंने ब्राम्हण समाज के अनुरोध पर संदीपनि संस्कृत विद्यालय के लिए भूमि आवंटन के लिए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा को निर्देश दिए।1