logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री विजय ने बिहार में सत्ता संभालते ही कई बड़े फैसले किए हैं। उन्होंने 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिला सुरक्षा बल के गठन का ऐलान किया है। इन घोषणाओं से राज्य की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

8 hrs ago
user_Gaurav Kumar Mishra
Gaurav Kumar Mishra
Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
8 hrs ago
67c9eb02-4fa7-49a7-8000-b80a8949dc4c

मुख्यमंत्री विजय ने बिहार में सत्ता संभालते ही कई बड़े फैसले किए हैं। उन्होंने 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिला सुरक्षा बल के गठन का ऐलान किया है। इन घोषणाओं से राज्य की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • मुंगेर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य संजीव कृष्ण पाठक का निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन से विद्यालय परिवार सहित स्थानीय समुदाय में गहरा शोक है। फुलका शिशु मंदिर के प्राचार्य ने भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
    1
    मुंगेर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य संजीव कृष्ण पाठक का निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन से विद्यालय परिवार सहित स्थानीय समुदाय में गहरा शोक है। फुलका शिशु मंदिर के प्राचार्य ने भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में मातृत्व जांच शिविर, 210 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय ने बताया कि शिविर में कुल 210 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। इस दौरान महिलाओं की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, मधुमेह, पल्स, यूरिन, वजन, एचआईवी, वीडीआरएल तथा गर्भ में पल रहे शिशु की धड़कन (एफएचएस) की जांच की गई। जांच के बाद गर्भवतियों को आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड एवं ओआरएस की गोलियां उपलब्ध कराई गईं और नियमित सेवन के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के दौरान 10 महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामले पाए गए, जिन्हें विशेष सतर्कता और नियमित निगरानी की सलाह दी गई। हालांकि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के कारण अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी, जिससे कुछ उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान प्रभावित रही। स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षित प्रसव, संतुलित आहार और नियमित जांच के महत्व पर जोर देते हुए महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दिया
    1
    तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में मातृत्व जांच शिविर, 210 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय ने बताया कि शिविर में कुल 210 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। इस दौरान महिलाओं की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, मधुमेह, पल्स, यूरिन, वजन, एचआईवी, वीडीआरएल तथा गर्भ में पल रहे शिशु की धड़कन (एफएचएस) की जांच की गई।
जांच के बाद गर्भवतियों को आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड एवं ओआरएस की गोलियां उपलब्ध कराई गईं और नियमित सेवन के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के दौरान 10 महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामले पाए गए, जिन्हें विशेष सतर्कता और नियमित निगरानी की सलाह दी गई।
हालांकि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के कारण अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी, जिससे कुछ उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान प्रभावित रही। स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षित प्रसव, संतुलित आहार और नियमित जांच के महत्व पर जोर देते हुए महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दिया
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • भागलपुर में जन शिक्षा नीति 2026 पर मंथन, AISEC ने NEP 2020 को बताया शिक्षा-विरोधी* *भागलपुर में जन शिक्षा नीति 2026 पर मंथन, AISEC ने NEP 2020 को बताया शिक्षा-विरोधी* रिपोर्ट --साहिल राज भागलपुर भागलपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में रविवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में प्रस्तावित जन शिक्षा नीति 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण कन्वेंशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य, एनईपी 2020 और जन शिक्षा नीति 2026 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षकों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमिटी यानी AISEC के जिला संयोजक रवि कुमार सिंह ने कहा कि संगठन शुरू से ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विरोध करता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति जन-विरोधी और शिक्षा-विरोधी है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि एनईपी 2020 के खिलाफ देशभर में विचार-गोष्ठियां, सेमिनार, हस्ताक्षर अभियान और संसद मार्च जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। साथ ही जन शिक्षा नीति 2026 को देश के छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के हित में बेहतर विकल्प बताया गया। कन्वेंशन में मौजूद वक्ताओं ने शिक्षा को निजीकरण से बचाने और सभी वर्गों के लिए समान एवं सुलभ शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में जन शिक्षा नीति 2026 को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प भी लिया गया। बाइट - रवि कुमार सिंह, जिला संयोजक, AISEC
    4
    भागलपुर में जन शिक्षा नीति 2026 पर मंथन, AISEC ने NEP 2020 को बताया शिक्षा-विरोधी*
*भागलपुर में जन शिक्षा नीति 2026 पर मंथन, AISEC ने NEP 2020 को बताया शिक्षा-विरोधी*
रिपोर्ट --साहिल राज भागलपुर 
भागलपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में रविवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में प्रस्तावित जन शिक्षा नीति 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण कन्वेंशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य, एनईपी 2020 और जन शिक्षा नीति 2026 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षकों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर दिया।
कार्यक्रम में ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमिटी यानी AISEC के जिला संयोजक रवि कुमार सिंह ने कहा कि संगठन शुरू से ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विरोध करता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति जन-विरोधी और शिक्षा-विरोधी है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
उन्होंने बताया कि एनईपी 2020 के खिलाफ देशभर में विचार-गोष्ठियां, सेमिनार, हस्ताक्षर अभियान और संसद मार्च जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। साथ ही जन शिक्षा नीति 2026 को देश के छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के हित में बेहतर विकल्प बताया गया।
कन्वेंशन में मौजूद वक्ताओं ने शिक्षा को निजीकरण से बचाने और सभी वर्गों के लिए समान एवं सुलभ शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में जन शिक्षा नीति 2026 को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प भी लिया गया।
बाइट - रवि कुमार सिंह, जिला संयोजक, AISEC
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REPORT
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REPORT
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • जनता दल यूनाइटेड बेगूसराय कार्यकर्ता सम्मान समारोह*. जदयू जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल राय जी की अध्यक्षता में बाघ स्थित. नीतीश कुमार का सपना साकार करने के लिए कार्यकर्ता और पार्टी को मजबूत करने के लिए निशान के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी. जनता दल यूनाइटेड बेगूसराय कार्यकर्ता सम्मान समारोह*. जदयू जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल राय जी की अध्यक्षता में बाघ स्थित सामुदायिक भवन में रखा गया इस कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह में सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें उपस्थित जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष सभी नगर परिषद के अध्यक्ष नगर नगर के अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष तमाम साथी उपस्थित हुए जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल राय जी के अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मान समारोह किया गया सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया चादर एवं बुके देकर के एवं जदयू जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल राय जी ने कहा हमें जादू जिला अध्यक्ष बने मात्र दो महीना हुए और इसी दो महीना में जिले के सभी 18 प्रखंड एवं पांच नगर परिषद क्षेत्र में भ्रमण कर चुका हूं संगठन के मजबूती होने हेतु सभी कार्यकर्ता में चर्चा भी किया हूं इस कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उपस्थित पूर्व विधान परिषद श्री रुदल राय, नगर परिषद बरौनी अध्यक्ष बबीता देवी , पूर्व महापौर श्री संजय सिंह, प्रदेश नेत्री श्रीमती रीना चौधरी जी, नगर अध्यक्ष पंकज सिंह, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, क्रांति कुमारी, युवा अध्यक्ष पंकज कुमार, पूर्व जिला प्रवक्ता वीरेंद्र पटेल, महेश राय, अमरेश राय, अकील अख्तर, मुन्ना पटेल, राम आशीष राय, अशोक राय, संजीव सिंह, संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामराज महतो, नगर उपाध्यक्ष अजय पासवान, डॉ फुलेना , नाथों रजक एवं अनेकों कार्यकर्ता इस सम्मान समारोह में उपस्थित हुए
    3
    जनता दल यूनाइटेड बेगूसराय कार्यकर्ता सम्मान समारोह*. जदयू जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल राय जी की अध्यक्षता में बाघ स्थित. नीतीश कुमार का सपना साकार करने के लिए कार्यकर्ता और पार्टी को मजबूत करने के लिए निशान के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी.
जनता दल यूनाइटेड बेगूसराय कार्यकर्ता सम्मान समारोह*. जदयू जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल राय जी की अध्यक्षता में बाघ स्थित सामुदायिक भवन में रखा गया इस कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह में सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें उपस्थित जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष सभी नगर परिषद के अध्यक्ष नगर नगर के अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष तमाम साथी उपस्थित हुए जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल राय जी के अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मान समारोह किया गया सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया चादर एवं बुके देकर के एवं जदयू जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल राय जी ने कहा हमें जादू जिला अध्यक्ष बने मात्र दो महीना हुए और इसी दो महीना में जिले के सभी 18 प्रखंड एवं पांच नगर परिषद क्षेत्र में भ्रमण कर चुका हूं संगठन के मजबूती होने हेतु सभी कार्यकर्ता में चर्चा भी किया हूं इस कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उपस्थित पूर्व विधान परिषद श्री रुदल राय, नगर परिषद बरौनी अध्यक्ष बबीता देवी , पूर्व महापौर श्री संजय सिंह, प्रदेश नेत्री श्रीमती रीना चौधरी जी, नगर अध्यक्ष पंकज सिंह, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, क्रांति कुमारी, युवा अध्यक्ष पंकज कुमार, पूर्व जिला प्रवक्ता वीरेंद्र पटेल, महेश राय, अमरेश राय, अकील अख्तर, मुन्ना पटेल, राम आशीष राय, अशोक राय, संजीव सिंह, संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामराज महतो, नगर उपाध्यक्ष अजय पासवान, डॉ फुलेना , नाथों रजक एवं अनेकों कार्यकर्ता इस सम्मान समारोह में उपस्थित हुए
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • देश की राजनीति में उथल-पुथल जारी है। बंगाल में मुख्यमंत्री के खिलाफ 'चोर' के नारे गूंज रहे हैं, वहीं NDA में परिवारवाद को लेकर भी गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। सम्राट चौधरी इन ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों पर अपनी पड़ताल साझा कर रहे हैं।
    1
    देश की राजनीति में उथल-पुथल जारी है। बंगाल में मुख्यमंत्री के खिलाफ 'चोर' के नारे गूंज रहे हैं, वहीं NDA में परिवारवाद को लेकर भी गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। सम्राट चौधरी इन ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों पर अपनी पड़ताल साझा कर रहे हैं।
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कैबिनेट को आशीर्वाद दिया और बंगाल की जनता का 'दंडवत धन्यवाद' किया। शुभेंदु अधिकारी ने 'बंगाल तिलक' के बाद प्रसाद बांटा, लेकिन सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि जिस व्यक्ति को मोदी ने एक दशक पहले भ्रष्टाचारी कहा था, उसे ही अब मुख्यमंत्री बनाया गया है।
    1
    प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कैबिनेट को आशीर्वाद दिया और बंगाल की जनता का 'दंडवत धन्यवाद' किया। शुभेंदु अधिकारी ने 'बंगाल तिलक' के बाद प्रसाद बांटा, लेकिन सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि जिस व्यक्ति को मोदी ने एक दशक पहले भ्रष्टाचारी कहा था, उसे ही अब मुख्यमंत्री बनाया गया है।
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Begusarai, Bihar•
    11 hrs ago
  • फिल्मी पर्दे से CM कुर्सी तक पहुंचे विजय, बिहार के कलाकार मधुरेंद्र ने लीफ आर्ट बनाकर दी बधाई गौरव मिश्रा, मुंगेर फिल्मी पर्दे से CM कुर्सी तक पहुंचे विजय, बिहार के कलाकार मधुरेंद्र ने लीफ आर्ट बनाकर दी बधाई -तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बिहार से मिला खास सम्मान, पीपल के पत्ते पर मधुरेंद्र ने बनाई अद्भुत तस्वीर -पीपल के पत्ते पर उभरी तमिलनाडु के नए CM विजय की तस्वीर, मधुरेंद्र कुमार ने अनोखी लीफ आर्ट से दी बधाई तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और C. Joseph Vijay ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया। फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक पहुंचे TVK प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने पर देशभर में उनके समर्थकों और प्रशंसकों में खुशी की लहर है। इसी कड़ी में बिहार मुंगेर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड एवं लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपने अनोखे कला कौशल के जरिए विजय को खास अंदाज में बधाई दी है। रविवार को तमिलनाडु में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मधुरेंद्र कुमार ने लगभग पांच घंटे की कठिन मेहनत से मात्र 3 सेंटीमीटर के पीपल के हरे पत्ते पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की मनमोहक तस्वीर उकेरी। इस अद्भुत लीफ आर्ट में विजय को जनता का अभिवादन करते हुए दर्शाया गया है। साथ ही अंग्रेजी में संदेश लिखा गया— “Congrats First Minority Tamil CM TVK C. Joseph Vijay” मधुरेंद्र कुमार ने अपनी इस अनोखी कलाकृति के माध्यम से तमिलनाडु के इतिहास में पहली बार अल्पसंख्यक समुदाय से मुख्यमंत्री बनने पर विजय को शुभकामनाएं दीं। उनकी इस बेहतरीन कला को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। कला प्रेमियों का कहना है कि मधुरेंद्र कुमार हमेशा अपनी अनोखी सैंड और लीफ आर्ट के जरिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को सम्मान देने का काम करते रहे हैं और इस बार उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति के नए अध्याय को अपनी कला में जीवंत कर दिया है।
    1
    फिल्मी पर्दे से CM कुर्सी तक पहुंचे विजय, बिहार के कलाकार मधुरेंद्र ने लीफ आर्ट बनाकर दी बधाई
गौरव मिश्रा, मुंगेर
फिल्मी पर्दे से CM कुर्सी तक पहुंचे विजय, बिहार के कलाकार मधुरेंद्र ने लीफ आर्ट बनाकर दी बधाई
-तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बिहार से मिला खास सम्मान, पीपल के पत्ते पर मधुरेंद्र ने बनाई अद्भुत तस्वीर
-पीपल के पत्ते पर उभरी तमिलनाडु के नए CM विजय की तस्वीर, मधुरेंद्र कुमार ने अनोखी लीफ आर्ट से दी बधाई
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और C. Joseph Vijay ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया। फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक पहुंचे TVK प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने पर देशभर में उनके समर्थकों और प्रशंसकों में खुशी की लहर है।
इसी कड़ी में बिहार मुंगेर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड एवं लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपने अनोखे कला कौशल के जरिए विजय को खास अंदाज में बधाई दी है। रविवार को तमिलनाडु में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मधुरेंद्र कुमार ने लगभग पांच घंटे की कठिन मेहनत से मात्र 3 सेंटीमीटर के पीपल के हरे पत्ते पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की मनमोहक तस्वीर उकेरी।
इस अद्भुत लीफ आर्ट में विजय को जनता का अभिवादन करते हुए दर्शाया गया है। साथ ही अंग्रेजी में संदेश लिखा गया—
“Congrats First Minority Tamil CM TVK C. Joseph Vijay”
मधुरेंद्र कुमार ने अपनी इस अनोखी कलाकृति के माध्यम से तमिलनाडु के इतिहास में पहली बार अल्पसंख्यक समुदाय से मुख्यमंत्री बनने पर विजय को शुभकामनाएं दीं। उनकी इस बेहतरीन कला को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।
कला प्रेमियों का कहना है कि मधुरेंद्र कुमार हमेशा अपनी अनोखी सैंड और लीफ आर्ट के जरिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को सम्मान देने का काम करते रहे हैं और इस बार उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति के नए अध्याय को अपनी कला में जीवंत कर दिया है।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • हरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14.07 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार हरपुर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14.07 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर निवासी सीतश कुमार उर्फ छोटू कुमार के रूप में हुई है। हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर हरपुर थाना क्षेत्र की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने थाना के समीप सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में स्कूटी से छोटी एवं बड़ी अलग-अलग ब्रांड की कुल 33 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 14.07 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके से स्कूटी और शराब जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मुंगेर जेल भेजा गया
    1
    हरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14.07 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार
हरपुर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14.07 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर निवासी सीतश कुमार उर्फ छोटू कुमार के रूप में हुई है।
हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर हरपुर थाना क्षेत्र की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने थाना के समीप सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के क्रम में स्कूटी से छोटी एवं बड़ी अलग-अलग ब्रांड की कुल 33 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 14.07 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके से स्कूटी और शराब जब्त कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मुंगेर जेल भेजा गया
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को समर्पित 'आई लव यू' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके प्रति प्रशंसकों की दीवानगी और उनके व्यापक प्रभाव को दर्शाता है।
    1
    भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को समर्पित 'आई लव यू' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके प्रति प्रशंसकों की दीवानगी और उनके व्यापक प्रभाव को दर्शाता है।
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.