logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली: जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन रायबरेली : जनपद के राही ब्लॉक स्थित ग्राम ताला गोपालपुर (पोस्ट मेजरगंज) की जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य संपर्क मार्ग, जिसका निर्माण जिला पंचायत द्वारा कराया गया था, वर्तमान समय में अत्यंत जर्जर और खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है। ग्राम निवासी कुलदीप सिंह ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे आम जनमानस, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और सड़क के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाए। साथ ही की गई कार्रवाई से शिकायतकर्ता को अवगत कराने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

2 hrs ago
user_Vijay Shukla
Vijay Shukla
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
a1d3d495-9911-419b-962e-2185b956527f

रायबरेली: जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन रायबरेली : जनपद के राही ब्लॉक स्थित ग्राम ताला गोपालपुर (पोस्ट मेजरगंज) की जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य संपर्क मार्ग, जिसका निर्माण जिला पंचायत द्वारा कराया गया था, वर्तमान समय में अत्यंत जर्जर और खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है। ग्राम निवासी कुलदीप सिंह ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे आम जनमानस, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और सड़क के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाए। साथ ही की गई कार्रवाई से शिकायतकर्ता को अवगत कराने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ऊंचाहार (रायबरेली) । क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज पुनः जमुनापुर चौराहे पर क्रिटिकल कोऑर्डिनेशन टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना कागजात, हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान 15 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई और लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया। इस मौके पर ऊंचाहार पुलिस भी मौजूद रही और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।
    1
    ऊंचाहार (रायबरेली) । क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज पुनः जमुनापुर चौराहे पर क्रिटिकल कोऑर्डिनेशन टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना कागजात, हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान 15 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई और लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया।
इस मौके पर ऊंचाहार पुलिस भी मौजूद रही और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कौशाम्बी - संदीपन घाट थाना क्षेत्र उड़ान कम्पनी गेट के सामने शनिवार को टाटा मैजिक ने साइकिल सवार परीक्षार्थी को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल पीड़ित के पिता राममिलन पुत्र स्वा. केदारनाथ निवासी रसूलाबाद उर्फ कोइलहा ने रविवार को संदीपन घाट थाना जाकर तहरीर दी है। तहरीर पाकर पुलिस जांच में जुटी
    2
    कौशाम्बी - संदीपन घाट थाना क्षेत्र उड़ान कम्पनी गेट के सामने शनिवार को टाटा मैजिक ने साइकिल सवार परीक्षार्थी को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल पीड़ित के पिता राममिलन पुत्र स्वा. केदारनाथ निवासी रसूलाबाद उर्फ कोइलहा ने रविवार को संदीपन घाट थाना जाकर तहरीर दी है। तहरीर पाकर पुलिस जांच में जुटी
    user_Mohd zunaid पत्रकार
    Mohd zunaid पत्रकार
    Newspaper publisher सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Kattar ambedkarvadi satyam cha
    2
    Post by Kattar ambedkarvadi satyam cha
    user_Kattar ambedkarvadi satyam cha
    Kattar ambedkarvadi satyam cha
    Army barracks खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar
    1
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Interior designer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रायबरेली: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला जिला अस्पताल में आयोजित “कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूताओं और उनके परिजनों के साथ केक काटकर नवजात बच्चियों के जन्म की खुशियां मनाईं। उन्होंने कहा कि बेटियों का जन्म समाज के लिए गर्व और खुशी का विषय है, और सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, खासकर सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को बेटियों की पढ़ाई और भविष्य के लिए बचत करने के लिए प्रेरित किया। दौरे के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूता वार्ड का निरीक्षण भी किया और वहां भर्ती महिलाओं से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के बाद वह आगे की समीक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर के लिए रवाना हो गईं, जहां महिला सुरक्षा और सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला जिला अस्पताल में आयोजित “कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूताओं और उनके परिजनों के साथ केक काटकर नवजात बच्चियों के जन्म की खुशियां मनाईं। उन्होंने कहा कि बेटियों का जन्म समाज के लिए गर्व और खुशी का विषय है, और सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है।
इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, खासकर सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को बेटियों की पढ़ाई और भविष्य के लिए बचत करने के लिए प्रेरित किया।
दौरे के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूता वार्ड का निरीक्षण भी किया और वहां भर्ती महिलाओं से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के बाद वह आगे की समीक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर के लिए रवाना हो गईं, जहां महिला सुरक्षा और सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के नगर की सीमा से जुड़े एक गांव निवासी युवती ने जगतपुर थाना क्षेत्र के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है। प्रेम जाल और धोखे की कहानी पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार आरोपी युवक पिछले चार सालों से उसके साथ फोन पर बातचीत कर रहा था। इस दौरान युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का अटूट वादा करके उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने इस दौरान उसके कुछ बेहद निजी और आपत्तिजनक वीडियो भी गुपचुप तरीके से बना लिए। शादी से इनकार और जान से मारने की धमकी मामले में मोड़ तब आया जब पीड़िता ने युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है कि अब युवक शादी के वादे से पूरी तरह मुकर गया है। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को जातिसूचक गालियां दीं और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है, जिससे वह और उसका परिवार गहरे खौफ में है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वीडियो बयान में युवती ने स्पष्ट किया कि आरोपी ने उसे भावनात्मक रूप से तोड़ दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। पूर्व में दोनों के मध्य सुलह समझौता हो चुका है। मामले की गहनता से जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
    1
    रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के नगर की सीमा से जुड़े एक गांव निवासी युवती ने जगतपुर थाना क्षेत्र के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
प्रेम जाल और धोखे की कहानी
पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार आरोपी युवक पिछले चार सालों से उसके साथ फोन पर बातचीत कर रहा था। इस दौरान युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का अटूट वादा करके उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने इस दौरान उसके कुछ बेहद निजी और आपत्तिजनक वीडियो भी गुपचुप तरीके से बना लिए।
शादी से इनकार और जान से मारने की धमकी
मामले में मोड़ तब आया जब पीड़िता ने युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है कि अब युवक शादी के वादे से पूरी तरह मुकर गया है। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को जातिसूचक गालियां दीं और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है, जिससे वह और उसका परिवार गहरे खौफ में है।
पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वीडियो बयान में युवती ने स्पष्ट किया कि आरोपी ने उसे भावनात्मक रूप से तोड़ दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। पूर्व में दोनों के मध्य सुलह समझौता हो चुका है। मामले की गहनता से जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.