खोड़ में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से ग्राम पंचायत खोड़ में खोड़-बीरा सेक्टर के ग्रामों का संयुक्त जन समस्या निवारण शिविर एवं हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में विशेष रूप से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी गई। शिविर में 12 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर उनका निराकरण किया गया। कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। बालिका सशक्तिकरण के अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, वहीं पात्र हितग्राहियों को पेंशन एवं कल्याणी पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। स्थानीय विकास को प्रोत्साहित करते हुए ग्राम पंचायत खोड़ द्वारा भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र जारी किया गया। साथ ही राजस्व विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को खसरा एवं खतौनी की प्रतियां मौके पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान जिला परामर्शदाता द्वारा ग्रामीणों को जल, स्वच्छता एवं स्वास्थ (WASH) के संबंध में जागरूक किया गया। स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता की आदतों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु पिछोर विकासखंड में 1000 संस्थानों (पंचायत भवन, विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र) में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे भूजल स्तर में सुधार एवं जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में सरपंच डॉ. सीमा सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष सहदेव लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

- 🌿 क्या आप जानते हैं गौतम बुद्ध का सबसे स्वादिष्ट भोजन पक्षियों का माँस था? अवश्य देखिए डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की बड़ी भूल | भाग - 1 Factful Debates YouTube Channel पर #डॉBRअंबेडकरजी_की_बड़ीभूल #buddha #innerpeace #buddhism #buddhist #jaybhim #babasaheb #ambedkar #jaibhim #babasahebambedkar #dhamm #FactfulDebatesYtChannel #SantRampalJiMaharaj1
- शिवपुरी जिले के खोड़ चौकी क्षेत्र में दो चचेरी बहनों ने घर में रखी जहरीली दवा को कोल्डड्रिंक समझकर पी लिया। घटना के वक़्त घर पर कोई भी परिजन मौजूद नहीं था सभी काम पर गए थे दवा चखने के बाद दोनों को घबराहट और उल्टियां शुरू हो गईं। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को खोड़ के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद गंभीर हालत में शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।2
- नए सत्र में शराब की दुकान के ठेके क्या हुए दुकानदार की तो बल्ले बल्ले हो गई जिला अधिकारी से लेकर क्षेत्र के जिम्मेदार कर्मचारी के संरक्षण में शिवपुरी जिले के शहरी क्षेत्र में तो मूल्य से अधिक दाम ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा वसूले ही जा रहे हैं ग्रामीण अंचल में भी अछूता नहीं है,नरवर मगरौनी में भी धड़ल्ले से बेखौफ मूल्य से अधिक दाम वसूलने की कवायद तेज। देखें वीडियो में 800के10001
- शिवपुरी। 13% आरक्षण होल्ड हटाने सहित विभिन्न मांगों पर ओबीसी महासभा का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा1
- सिरसौद पेट्रोल पम्प के पास भीषण आग लगने से हो सकता था बड़ा हादसा मौके पर फायर बैगिट एवं ग्रामीणों ने पहुंच कर पा लिया था आग पर काबू....1
- खबर मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट नगर परिषद मगरौनी में आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों द्वारा रैली का स्वागत किया गया, साथ ही पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा राजेंद्र शर्मा, जनपद पंचायत करेरा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह जाटव, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष नरवर मुकेश खटीक, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शिशुपाल जाटव, युवा समाजसेवी दुष्यंत मौर्य तथा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मगरौनी सुल्तान जाटव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला, जिससे यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- नगर में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लेते हुए अंबेडकर जी के विचारों का प्रचार-प्रसार किया। इसके बाद मुख्य समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस दौरान पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं।1
- 🌿 गौतम बुद्ध राजा के बेटे थे या जमींदार के? झूठ होगा बेनकाब अवश्य देखिए डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की बड़ी भूल | भाग - 1 Factful Debates YouTube Channel पर #डॉBRअंबेडकरजी_की_बड़ीभूल #buddha #innerpeace #buddhism #buddhist #jaybhim #babasaheb #ambedkar #jaibhim #babasahebambedkar #dhamm #FactfulDebatesYtChannel #SantRampalJiMaharaj1