*नीम का सूखा पेड़ बना विवाद की जड़,दबंगों ने पति-पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; थाने में गुहार* *नीम का सूखा पेड़ बना विवाद की जड़,दबंगों ने पति-पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; थाने में गुहार* संवाददाता रामू राजपूत *फर्रुखाबाद* थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव गुडेरा में रविवार को दबंगई का मामला सामने आया, जहां एक सूखे नीम के पेड़ को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। गांव गुडेरा निवासी रमेश पुत्र जंगी सिंह ने बताया कि उनके घर के पास स्थित खेतों पर काफी समय से नीम का एक पेड़ कटा और सूखा पड़ा था। आरोप है कि गांव के ही श्याम बाबू पुत्र विश्राम, बबलू पुत्र जसराम और उपनेश पुत्र गुरदयाल जबरन उस पेड़ को उठाकर ले जाने लगे। पीड़ित के मुताबिक जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए पूछा कि पेड़ कहां ले जा रहे हो, तो आरोपी भड़क गए और खुन्नस में आकर लात-घूंसों, जूते-चप्पलों से उनकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, आरोप है कि दबंगों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारा और गाली-गलौज भी की। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी श्यामा देवी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित रमेश ने थाना अमृतपुर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इन आरोपियों पर क्या कार्रवाई करती है।

- ब्रेकिंग न्यूज बिना पानी के धो डाला1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by CITY NEWS1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- डीएम की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न* *जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की शिकायतों के स्पेशल क्लोज को लेकर दिए सख्त निर्देश* शाहजहांपुर।दिनांक 04 अप्रैल, 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के साथ जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा प्रात सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर 52 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियोंसे कहा कि आईजीआरएस की शिकायतोंको अगर यह स्पेशल क्लोज 40 प्रतिशत से ऊपर हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अफसर डिस्पोज करते समय इस बात को देख ले कि वह सही ढंग से डिस्पोज हो रहा है या नहीं। किसी भी शिकायत को गलत ढंग से क्लोज नहीं करना है, जो शिकायत का निस्तारण करना है, उसमें मौके पर जाना ज़रूरी है और शिकायतकर्ता के साथ फोटो अवश्य लिया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छे से निस्तारण की कार्रवाई कर लेंगे तो क्वालिटी बेहतर हो जाएगी और कोई भी प्रकरण ‘सी’ श्रेणी में वर्गीकृत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि समयबद्धता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण निस्तारित किया जाए। स्पेशल क्लोज अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। स्पेशल क्लोज केवल सीमित परिस्थितियों में ही किया जाए और साथ में साथ साक्ष्य भी लगाया जाए। न्यायालय से संबंधित मामला या कोई अत्यधिक विशेष मांग अन्य विशेष परिस्थितियों में ही सबूत के साथ स्पेशल क्लोज किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में न्यायालय के स्टे आदेश का उल्लेख किया जा रहा है, तो संबंधित आदेश की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि स्पेशल क्लोज गलत तरीके से किया गया, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से एल2 स्तर के अधिकारियों को इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार राय, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। _____1
- लोकेशन तहसील सवायजपुर पिहानी रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई ब्रेकिंग | नहर कोठी से सरकारी पंपिंग सेट चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार 🚨 📍 हरदोई दिहानी थाना क्षेत्र में नहर कोठी परिसर स्थित पौधशाला से सरकारी पंपिंग सेट चोरी का मामला सामने आया। 👮♂️ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया— 👉 अरुण पुत्र मिश्रीलाल 👉 सोनू पुत्र जुगुराज (दोनों निवासी कुल्लई) 🔍 आरोपियों के पास से चोरी किया गया पंपिंग सेट बरामद 📑 मामले में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज ⚠️ पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई जारी1
- हरदोई के शाहाबाद कोतवाली के ठीक सामने उस समय हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जब एक गाड़ी ने सरेआम नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ा दीं। वाहन तेज सायरन बजाते हुए सड़क से गुजरा और उसमें सवार व्यक्ति खुलेआम अपना रुतबा दिखाता नजर आया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गाड़ी पर लाल और नीली बत्ती का इस्तेमाल भी किया जा रहा था, जो आम नागरिकों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग इस ‘रुतबाज सवारी’ को देख हैरान रह गए। पुलिस कोतवाली के सामने ही इस तरह का प्रदर्शन होना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह वाहन बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि कोतवाली के सामने ही नियमों का उल्लंघन होता रहेगा, तो आम जनता में कानून का डर कैसे बना रहेगा। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और संबंधित वाहन चालक पर क्या कार्रवाई की जाती है।1
- *बाराबंकी में टावर पर चढ़ा युवक: लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा।* *पुलिस समझाने में जुटी* बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को नितिन रावत नाम का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुड़ गई। पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। यातायात प्रभारी राम यतन यादव ने युवक के मोबाइल पर संपर्क कर उससे बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन नितिन अपनी जिद पर अड़ा रहा। वह टावर के ऊपर बने पैनल पर बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। नितिन रावत जिले के देव थाना क्षेत्र का रहने वाला है और एक लड़की से प्रेम करता है बताया जा रहा है कि जिस लड़की को लेकर वह टावर पर चढ़ा है वह नाबालिक है इसी बात को लेकर मामला और संवेदनशील हो गया है।1