Shuru
Apke Nagar Ki App…
https://shuru.co.in/dl/F7M4rq मौत को मात देकर आई नन्हीं परी, खरगोन में 20 फीट गहरी पुलिया से गिरी गर्भवती महिला, कुछ ही देर बाद गूंजी किलकारी मध्य प्रद अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
Sheetal prajapat
https://shuru.co.in/dl/F7M4rq मौत को मात देकर आई नन्हीं परी, खरगोन में 20 फीट गहरी पुलिया से गिरी गर्भवती महिला, कुछ ही देर बाद गूंजी किलकारी मध्य प्रद अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
More news from राजस्थान and nearby areas
- रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में सड़कों पर बढ़ते जाम व अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई सिटी सिनेमा, स्टेशन रोड और पाली बाजार क्षेत्र में नगर परिषद व यातायात पुलिस की कार्रवाई, कई वाहनों के काटे चालान ब्यावर, शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को नगर परिषद और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। यह अभियान शहर के सिटी सिनेमा, स्टेशन रोड और पाली बाजार क्षेत्र में चलाया गया, जहां अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर खड़े हाथ ठेला व्यवसायियों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। कार्रवाई यातायात प्रभारी पूनमचंद बिश्नोई, हवलदार मेजर मंगलचंद तथा नगर परिषद के सुनील गोयर के नेतृत्व में की गई। टीम ने सड़क के बीच खड़े हाथ ठेला व्यवसायियों को हटाया तथा बेतरतीब तरीके से खड़े फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो फोर व्हीलर, 11 मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा के चालान बनाए गए। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह और नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी के निर्देश पर की गई। कार्रवाई के दौरान एएसआई प्रसन्न काठात सहित पुलिस और नगर परिषद की टीम मौजूद रही। इस दौरान कुछ स्थानों पर वाहन चालकों और यातायात पुलिस टीम के बीच कहासुनी भी देखने को मिली, हालांकि पुलिस ने समझाइश कर स्थिति को शांत करा दिया।1
- पाली रोड पर भीषण सड़क हादसा: साला-बहनोई की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर मंगलवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर मारवाड़। बर थाना क्षेत्र के पाली रोड स्थित सर्विस लाइन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में साला-बहनोई की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बर थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पाली रोड पर ब्यावर से पाली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चेतन बागड़ी पुत्र पुखराज बागड़ी माली निवासी बर और माणक लाल भाटी पुत्र केवलराम माली निवासी बर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। वहीं, दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।1
- 📍 ब्यावर जिले के पास झाला की चौकी चौराहे पर बड़ा हादसा AVA/RJ/BAR/260221/01 ब्यावर जिले के नज़दीक झाला की चौकी चौराहे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल की दुकान में घुस गया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। ट्रेलर के दुकान में घुसने से आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान होने की खबर है। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 🎙️ रिपोर्ट: राजू आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #ब्यावर #ब्यावर_समाचार #राजस्थान_न्यूज़ #झाला_की_चौकी #सड़क_हादसा #ट्रेलर_हादसा #ब्रेकिंग_न्यूज़ #लोकल_न्यूज़ #आज_की_खबर #राजस्थान_अपडेट #ब्यावर_अपडेट #आपकी_आवाज_लोकल_न्यूज़1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.1
- राजस्थान पाली जिला के बजरंगबली में बंजारा समाज का गैर का कार्यक्रम निकल गया1
- इंवेट्स कराने के नाम पर 5 लाख 66 हजार की ठगी का मामला आया सामने ,पीड़ित ने साइबर थाना में कराया मुदकमा दर्ज, साइबर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच,परिवादी ने साइबर थाना में कराया ठगी का मुकदमा दर्ज।।।1
- माइंस व्यापारी से मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती ब्यावर की रिको हाउसिंग कॉलोनी निवासी माइंस व्यापारी ओम भंसाली के साथ बुधवार सुबह जवाजा थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तारागढ़ के समीप कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल व्यापारी को पहले जवाजा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ब्यावर के राजकीय अमृत कौर अस्पताल रेफर किया गया। घायल व्यापारी ने बताया कि उनका जसवंत नाम के युवक से पहले से विवाद चल रहा है। वहीं भतीजे चंदू भंसाली ने आरोप लगाया कि जसवंत ने अन्य युवकों के साथ मिलकर उनके चाचा ओम भंसाली का रास्ता रोककर तारागढ़ के पास गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक राजेश कसाना अमृत कौर अस्पताल पहुंचे। व्यापारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है, वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।2
- न्यू सिंधी होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में लगी भीषण आग, 5 नई कारें जलकर राख सोमवार सुबह 9,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के,राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित न्यू सिंधी होटल के पास एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से कंटेनर में लदी नई कारों में से पांच कारें पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि एक कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद सोजत सिटी तथा ब्यावर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार कंटेनर चालक की पहचान महेश पुत्र सत्यनारायण जाट (35) निवासी रामपुर, तहसील उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। यह कंटेनर गुजरात के मेहसाणा से नई कारें लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु करवाया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।1
- अजमेर में गैस संकट के कारण होटल और रेस्टोरेंट पर मंडराया बंद का खतरा घरेलू सिलेंडर नहीं मिलने से भी आमजन परेशान।।1