शनिदेव भगवान की पूजा-अर्चना कर भंडारा प्रसाद वितरित गोटेगांव। रेलवे स्टेशन परिसर में शनिदेव भगवान शनिदेव भगवान की पूजा-अर्चना कर भंडारा प्रसाद वितरित गोटेगांव। रेलवे स्टेशन परिसर में शनिदेव भगवान की पूजा-अर्चना के बाद जन एकता गौ सेवा समिति द्वारा भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों को भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। जन एकता गौ सेवा समिति लंबे समय से असहाय लोगों की सेवा एवं गौ माता की सेवा के कार्यों में सक्रिय है। समिति द्वारा समय-समय पर भंडारा एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। समिति ने धर्मप्रेमी लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपनी ओर से भंडारा प्रसाद वितरित करना चाहते हैं, वे समिति से संपर्क कर इस सेवा कार्य में सहभागी बन सकते हैं। समिति पदाधिकारी एवं सदस्य: प्रदेश अध्यक्ष राजेश राजू चौकसे, उपाध्यक्ष लालसाव पटेल, महामंत्री कैलाश जी, सलाहकार मंत्री केदार दुवे, संगठन मंत्री पार्वती सिलावट, प्रचार मंत्री बृजेश पटेल, गोली चौधरी, सहायता मंत्री कमल राजपूत, आनंद राजपूत, देवेंद्र प्रजापति, कैलाश झारिया, भोपाल अध्यक्ष प्रतिभा राय जी, मीडिया प्रभारी पप्पी, नीरज राय, अशोक दुवे, चेतन बिहारी, सरीफ, जिला अध्यक्ष बाबूलाल पटेल, सुमित राय, नरसिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु बाबा चणार जी, नीलेश सोनी, महामंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष दीपक ठाकुर, उपाध्यक्ष दशरथ सिलावट, महिला अध्यक्ष सुशीला ठाकुर, सुमता चेतराम, बगासपुर महिला अध्यक्ष रोशनी दुवे, अध्यक्ष शागिर खान, सुरेन्द्र, राजकुमार, संतोष ठाकुर सहित सभी साथीगण उपस्थित रहे।

- EXPRESS MP CG NEWS1
- नगरपालिका परिषद मे हुआ नेशनल लोक अदालत का आयोजन करेली।मप्र शासन के आदेशानुसार आज नगरपालिका परिषद करेली मे लोक अदालत का आयोजन किया गया इस लोक अदालत आयोजन मे बकाया सम्पत्ति कर जलकर दुकान, किराया आदि लगने वाले करो मे लगने वाले अधिभार मे शासन के नियमानुसार छूट प्रदान की गयी1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- ब्रह्मांड घाट नर्मदा उत्तर तट आज का दृश्य नर्मदे हर जिंदगी भर1
- नवनिर्मित कॉलेज भवन मिला, लेकिन कीचड़ में फंस रही विद्यार्थियों की राह एप्रोच रोड की बदहाली से घट रही छात्रों की उपस्थिति, ज्ञापन के बावजूद नहीं हुआ समाधान नवनिर्मित कॉलेज भवन मिला, लेकिन कीचड़ में फंस रही विद्यार्थियों की राह एप्रोच रोड की बदहाली से घट रही छात्रों की उपस्थिति, ज्ञापन के बावजूद नहीं हुआ समाधान साईंखेड़ा। शासकीय महाविद्यालय साईंखेड़ा के नवनिर्मित भवन को शासन द्वारा महाविद्यालय प्रशासन को सौंप दिया गया है। नए भवन के मिलने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है, लेकिन महाविद्यालय तक पहुंचने वाली एप्रोच रोड की बदहाली ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के मौसम में महाविद्यालय के सामने की एप्रोच रोड पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। महाविद्यालय आने वाले अधिकांश विद्यार्थी दोपहिया वाहनों से पहुंचते हैं, लेकिन सड़क पर जमा कीचड़ के कारण उन्हें आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई विद्यार्थी कीचड़ और फिसलन के चलते महाविद्यालय आने से भी बच रहे हैं, जिसके चलते विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। बताया गया है कि विद्यार्थियों ने एप्रोच रोड निर्माण की मांग को लेकर पूर्व में महाविद्यालय प्रशासन एवं क्षेत्रीय कार्यालय को ज्ञापन भी सौंपा था। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा भी क्षेत्रीय अधिकारियों से सड़क निर्माण के लिए कई बार आग्रह किया जा चुका है, इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। नवनिर्मित भवन के बावजूद कीचड़ भरे रास्ते से महाविद्यालय पहुंचने को मजबूर विद्यार्थियों का कहना है कि भवन के साथ मूलभूत पहुंच मार्ग भी जल्द तैयार किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों ने संबंधित अधिकारियों से बारिश के मौसम को देखते हुए तत्काल एप्रोच रोड का निर्माण अथवा अस्थायी रूप से मुरम-गिट्टी डालकर आवागमन सुचारू कराने की मांग की है।2
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल *करेली: गणेश उत्सव पर्व को लेकर करेली पुलिस थाने में हुई शांति समिति की बैठक*1
- सोमवार को श्रीधाम गोटेगांव में विराजेंगे प्रथम पूज्य गणेश, बाजार में सजीं आकर्षक प्रतिमाएं सोमवार को श्रीधाम गोटेगांव में विराजेंगे प्रथम पूज्य गणेश, बाजार में सजीं आकर्षक प्रतिमाएं गोटेगांव। गणेशोत्सव को लेकर श्रीधाम गोटेगांव में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। सोमवार को प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं विधि-विधान से विराजमान की जाएंगी। गणेश स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। गणेशोत्सव को लेकर नगर के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री गणेश की आकर्षक और मनमोहक प्रतिमाएं सजाकर रखी गई हैं, जिन्हें खरीदने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बच्चों से लेकर युवाओं और परिवारों में गणेश प्रतिमा घर लाने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिमा विक्रेताओं ने अलग-अलग आकार और आकर्षक स्वरूप वाली गणेश प्रतिमाएं सजाई हैं। सोमवार को शुभ मुहूर्त में घरों, पंडालों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रथम पूज्य भगवान गणेश की स्थापना के साथ गणेशोत्सव की शुरुआत होगी। नगर में गणेश पंडालों को सजाने की तैयारियां भी अंतिम दौर में हैं। भक्तों द्वारा गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ गणेशोत्सव मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।1
- ठेमी थाना क्षेत्र में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का फूटा गुस्सा, सौंपा ज्ञापन नरसिहपुर। गोटेगांव के ठेमी थाना अंतर्गत आने वाले कई ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही अवैध शराब की बिक्री और उसके दुष्प्रभावों से परेशान ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को सुबह 10 बजे ठेमी थाने पहुंचकर जोरदार विरोध दर्ज कराया. इस दौरान सात से आठ गांवों के ग्रामीण एकजुट होकर थाने पहुंचे और अवैध शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा.1