Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार से डेगाना विधायक अजयसिंह किलक ने की मुलाकात नागौर,,जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार से डेगाना विधायक अजयसिंह किलक ने की मुलाकात कर जिले और विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की, भीषण गर्मी को देखते हुए विधायक किलक ने डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान बनाकर तुरंत लागू करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जिले में पानी और बिजली की सप्लाई सुचारु रखी जाए, जहां कमी है, वहां टैंकरों से नियमित पेयजल व्यवस्था की जाए बिजली कटौती कम की जाए, अस्पतालों में गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम किए जाएं, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी और छाया की व्यवस्था हो, इसके साथ ही गौशालाओं और आवारा पशुओं के लिए भी गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने पर जोर दिया गया
प्रदीप कुमार डागा
जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार से डेगाना विधायक अजयसिंह किलक ने की मुलाकात नागौर,,जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार से डेगाना विधायक अजयसिंह किलक ने की मुलाकात कर जिले और विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की, भीषण गर्मी को देखते हुए विधायक किलक ने डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान बनाकर तुरंत लागू करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जिले में पानी और बिजली की सप्लाई सुचारु रखी जाए, जहां कमी है, वहां टैंकरों से नियमित पेयजल व्यवस्था की जाए बिजली कटौती कम की जाए, अस्पतालों में गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम किए जाएं, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी और छाया की व्यवस्था हो, इसके साथ ही गौशालाओं और आवारा पशुओं के लिए भी गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने पर जोर दिया गया
More news from राजस्थान and nearby areas
- नावां सिटी/मारोठ थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज नावां एसडीएम कार्यालय के बाहर जानलेवा हमले के आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष धरने पर बैठे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।ग्रामीणों के अनुसार घटना 4 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे की है। भीवपुरा निवासी शिशपाल अपने साथी के साथ स्विफ्ट कार से पचकोड़िया से लौट रहे थे। रास्ते में बोलेरो वाहन ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि वाहन से उतरे कुछ लोगों ने धारदार हथियारों व सरियों से शिशपाल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, पैर व कंधे पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए साथी के साथ भी मारपीट की गई। घायल शिशपाल को पहले रेनवाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में मारोठ थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धरना स्थल पर मारोठ पुलिस तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। गिरफ्तारी होने के बाद ही ग्रामीणो ने धरना उठाने की बात कही है और धरना अनवरत जारी है। कुचामन सीओ मुकेश चौधरी मौके पर पहुचे जहां पीड़ित परिवार से धरना समाप्त करने की समझाइस की लेकिन पीड़ित परिवार ने जब तक गिरफतारी नही होती तब तक धरना नही उठाने की बात पीड़ित परिवार द्वारा कही गई है। SDM कार्यालय के मुख्य गेट पर पीड़ित परिवार के महिला पुरुष दोपहर 1 बजे से बैठे हुए है।2
- मूंडवा तहसील के संखवास में अक्षय तृतीया के अवसर पर संखवास के देवासी मौहल्ला स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में भामाशाहों द्वारा बनाये जा रहे तीन कमरो की नींव का भूमिपूजन किया समाजसेवी महावीर जांगिङ ने बताया कि भामाशाह बंशीलाल देवासी ने विद्यालय परिसर के लिए अपना बेशकीमती 50×50 का भूखण्ड शिक्षार्थ दान में दिया इसी परिसर में भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल की तरफ से दो कमरे मय बरामदा तथा भामाशाह पूर्व सरपंच अर्जुनराम ईनाणियां की तरफ से एक कमरा मय बरामदा का निर्माण किया जायेगा शाला प्राचार्य भंवरलाल कासनियां ने बताया कि आज के आर्थिक युग में बंशीलाल देवासी द्वारा शिक्षार्थ दी गई भूमि एवं भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल द्वारा दो कमरे एवं अर्जुनराम ईनाणियां द्वारा एक कमरे का निर्माण करवाना प्रेरणादायक है भामाशाह श्रीनारायण अटल ने बताया कि महात्मा गांधी विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा एवं संस्कारो के उत्तम निर्माण के साथ उनमें अनुशासन भी अच्छा मिलता है जो कि जगसराहनीय है इस मौके पर दानाराम देवासी महावीर सिंह चौहान तुलसीराम व्यास महावीर जांगिङ हनुमानसिंह बङगुर्जर महिपाल कुंकणा जयसिंह हसन खान हरिराम रिछपाल कंकङावा मुकेश डूंगरराम बावरी भूटाराम देवासी निरमा पिंकी चारण सहित ग्रामीण एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा..1
- Post by रमेश सिंह1
- थांवला क्षेत्र मे निराश्रित गोवंशों को एक गाडी हरा चारा खिलाया गया .थांवला क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे मे. यह सेवा 121 दिन तक चलेगी यह सेवा आप सभी के सहयोग से चालु रहेगी गौरक्षादल टीम थांवला द्वारा निर्मित पानी खेलियां प्रतिदिन टैंकरों के माध्यम से भरवाई जा रही है2
- पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है ,,घटना में सभी की सलामती की दुआ करते हैं,,रिफाइनरी मारवाड़ क्षेत्र के लिए गर्व का प्रोजेक्ट है।1
- 😂😂😂#comedy video@laxman comedian 2221
- मकराना। कस्बे में रविवार को नए न्यायालय भवन का समारोहपूर्वक शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में जोधपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जस्टिस रवि चिरानिया और जस्टिस नाहर सिंह मीणा विशिष्ट अतिथि रहे। लंबे समय से लंबित इस मांग के पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं और आमजन में खुशी का माहौल नजर आया। पंडित विमल पारीक के सानिध्य में चीफ जस्टिस शर्मा, जस्टिस चिरानिया व जस्टिस मीणा सहित अन्य अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन की नींव रखी। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत पौधरोपण भी किया गया। मकराना बार संघ की ओर से अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि नया न्यायालय भवन न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली चार पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। न्यायालय भवन हम सभी की धरोहर हैं, भवन बनने से न्यायिक कार्यों में सुगमता आएगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से भवन निर्माण की मांग चल रही थी, लेकिन अब 12.50 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत होने से भव्य भवन का निर्माण संभव हो सका है, जिसे एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जस्टिस रवि चिरानिया ने कहा कि नए भवन से अधिवक्ताओं के साथ-साथ परिवादियों को भी काफी राहत मिलेगी। एडीजे आशा चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान न्यायालय परिसर में बारिश के दौरान चार फीट तक पानी भर जाता था, जिससे कार्य प्रभावित होता था। नए भवन से इन समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। इस मौके पर विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने अधिवक्ताओं के चेंबर निर्माण के लिए विधायक कोष से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर एसीजेएम रुपेंद्र चौहान, डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, एसडीएम अंशुल सिंह, अंजुमन सदर मौलाना गुलाम सय्यद अली, सुमिता भींचर, बार संघ अध्यक्ष शेख अकबर अली, सिकंदर खान सहित प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- Post by रमेश सिंह1