रामनगर के भीटी में गांजा बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी इलाके में कथित रूप से गांजा बेचे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मादक पदार्थों की बिक्री केवल भीटी क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि वाराणसी कमिश्नरेट के अलग-अलग इलाकों में भी इस तरह की गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। वायरल वीडियो को लेकर जब स्थानीय पुलिस से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो मामले की जानकारी होने से इनकार किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस की सूचना तंत्र और क्षेत्र में गश्त को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि क्षेत्र में खुले तौर पर इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तो स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो सकी? हालांकि, जनता न्यूज़ टीवी वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही गतिविधियों की जांच संबंधित पुलिस एवं जांच एजेंसियों द्वारा किया जाना आवश्यक है। मामले में पुलिस द्वारा जांच कर वायरल वीडियो की वास्तविकता, गांजा बिक्री में शामिल लोगों तथा पूरे नेटवर्क के संबंध में कार्रवाई की जाती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। वहीं स्थानीय लोगों ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
रामनगर के भीटी में गांजा बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी इलाके में कथित रूप से गांजा बेचे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मादक पदार्थों की बिक्री केवल भीटी क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि वाराणसी कमिश्नरेट के अलग-अलग इलाकों में भी इस तरह की गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। वायरल वीडियो को लेकर जब स्थानीय पुलिस से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो मामले की जानकारी होने से इनकार किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस की सूचना तंत्र और क्षेत्र में गश्त को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि क्षेत्र में खुले तौर पर इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तो स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो सकी? हालांकि, जनता न्यूज़ टीवी वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही गतिविधियों की जांच संबंधित पुलिस एवं जांच एजेंसियों द्वारा किया जाना आवश्यक है। मामले में पुलिस द्वारा जांच कर वायरल वीडियो की वास्तविकता, गांजा बिक्री में शामिल लोगों तथा पूरे नेटवर्क के संबंध में कार्रवाई की जाती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। वहीं स्थानीय लोगों ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
- क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर युवाओं ने किया भव्य स्वागत सर्वेश कुशवाहा के कैथी आवास पर माला पहनाकर स्वागत करते डॉ. अखिलेश आग्रहरी और अन्य न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां,भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चंदौली सर्वेश कुशवाहा का गुरुवार को उनके आवास कैथी में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया भाजपा नेता डॉ.अखिलेश आग्रहरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं से श्री सर्वेश कुशवाहा का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी का स्नेह स्वीकार करते हुए अपना स्नेहाशीष एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। भारतीय जनता पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर निरंतर मजबूत हो रही है। काशी क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा । भाजपा नेता डॉ. अखिलेश अग्रहरी ने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण, सरल व्यवहार और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता सदैव प्रेरणादायी रही है। उन्हें काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी इस अवसर पर रविकांत मौर्य, सूर्यकांत अजय गुप्ता, विष्णु मोदनवाल, अभिषेक, अखिलेश यादव, सत्यपाल, विजय, दुलारे, रिंकू मिश्रा, दिनेश चौरसिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- चंदौली:बाढ़ पीड़ितों से मिले डीएम,चूरमूली गांव का निरीक्षण न्यूज़ तो इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट चंदौली। दिनांक 3 सितंबर 2026 जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग बाढ़ प्रभावित चूरमूली गांव के दौरे पर पहुंचे।डीएम सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय चूरमूली पहुंचे, जहां बाढ़ पीड़ितों ने शरण ली हुई है।निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने जलभराव से फसलों के नुकसान और भोजन पीने के पानी की समस्या बताई।इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि-राहत किट,भोजन और शुद्ध पेयजल का वितरण तुरंत किया जाए।बाढ़ से हुए फसल और मकान के नुकसान का सर्वे पारदर्शी तरीके से किया जाए।स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में ही कैंप करे और दवाओं का वितरण करे।इस दौरान तहसीलदार,लेखपाल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- राजवारी एयरपोर्ट में RAF मुख्यालय की कवायद तेज, अधिकारियों ने किया जमीन का निरीक्षण1
- चंदौली के सकलडीहा पीथापुर गांव में बाढ़ का पानी निकासी नहीं होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन1
- अहरौला में जन्माष्टमी की धूम: दुल्हन की तरह सजा थाना परिसर, उमड़ा जनसैलाबआचार्य हरिश्याम पाण्डेय के मंत्रोच्चारण से गूंजा परिसर, बाल-रूप कृष्ण और राधा ने मोहा सबका मन अहरौला में जन्माष्टमी की धूम: दुल्हन की तरह सजा थाना परिसर, उमड़ा जनसैलाबआचार्य हरिश्याम पाण्डेय के मंत्रोच्चारण से गूंजा परिसर, बाल-रूप कृष्ण और राधा ने मोहा सबका मन अहरौला ।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व शुक्रवार को अहरौला क्षेत्र में बेहद हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अहरौला थाना परिसर और उसके आस-पास के प्रमुख मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, सुंदर झालरों और सुगंधित फूलों से दुल्हन की तरह भव्य रूप से सजाया गया है। रात के समय रोशनी से नहाया थाना परिसर पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।सुबह से ही लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता अहरौला थाने पर सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और जन्मोत्सव की अद्भुत झांकियों को देखने के लिए क्षेत्रीय आगंतुकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह की देखरेख में पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पूरा परिसर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है।वैदिक मंत्रोच्चारण और अलौकिक बाल रूप ने बिखेरी छटा संध्या के समय आचार्य हरिश्याम पाण्डेय और यजमान के रूप में पुल्लुर गिरी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की शुरुआत की गई। वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण पूरी तरह से पवित्र और भक्तिमय हो उठा। इसी दौरान कुछ छोटे बच्चे भगवान श्री कृष्ण के रूप में मंदिर में आए। इसी बीच मंदिर में राधा के रूप में भी एक नन्हीं बालिका आ गई, जिसे मनमोहक रूप में देखकर वहां मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। बाल स्वरूप में सजे इन बच्चों ने सभी श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया और चारों तरफ 'जय कन्हैया लाल की' के जयकारे गूंजते रहे।थानाध्यक्ष ने जताया आभार, दीं शुभकामनाएंसुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में जुटा रहा। कार्यक्रम के अंत में थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने थाने पर आए सभी आगंतुकों, संभ्रांत नागरिकों और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।4
- मैं निशु और उनके परिवार के साथ हूं... न्याय दिलाने की जिम्मेदारी लेता हूं... चिराग पासवान मैं निशु और उनके परिवार के साथ हूं... न्याय दिलाने की जिम्मेदारी लेता हूं... चिराग पासवान1
- क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर सर्वेश कुशवाहा का भव्य स्वागत, युवाओं में दिखा उत्साह जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदौली सर्वेश कुशवाहा का गुरुवार को कैथी स्थित आवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा नेता डॉ. अखिलेश अग्रहरी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से सर्वेश कुशवाहा का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सर्वेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन को काशी क्षेत्र में और अधिक मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। भाजपा नेता डॉ. अखिलेश अग्रहरी ने कहा कि सर्वेश कुशवाहा का संगठन के प्रति समर्पण, सरल व्यवहार और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता हमेशा प्रेरणादायी रही है। उनके क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान रविकांत मौर्य, सूर्यकांत, अजय गुप्ता, विष्णु मोदनवाल, अभिषेक, अखिलेश यादव, सत्यपाल, विजय, दुलारे, रिंकू मिश्रा, दिनेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- गंगा-गोमती में बाढ़ का संकट गहराया, विधायक त्रिभुवन राम ने नाव से किया निरीक्षणफसलों और कच्चे मकानों को नुकसान, क्षति आकलन कर मुआवजा दिलाने के निर्देश न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र में गंगा और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है गंगा के चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंचने और गोमती में पलट प्रवाह के चलते कई तटवर्ती गांव प्रभावित हैं विधायक ने नाव से किया दौरा बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने अजगरा विधायक त्रिभुवन राम अधिकारियों और राजस्व टीम के साथ नाव से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक ने संकुलपुर, चंद्रावती, रामपुर, ढाखवा, कैथी, राजवाड़ी, टैकोरी, लक्ष्मीसेनपुर, भगवानपुर, धौरहरा, हरिहरपुर, पिपरी और राजला समेत कई इलाकों का निरीक्षण किया क्षति आकलन के निर्देश इस दौरान किसानों की फसलों और ग्रामीणों के मकानों को हुए नुकसान का भी जायजा लिया गया चंद्रावती और रामपुर में कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने पर विधायक ने लेखपाल को तत्काल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए राहत और मुआवजे का आश्वासन विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जलस्तर कम होने के बाद फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएक्षवहीं राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, बच्चों के लिए दूध और पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए मेडिकल टीमों को अलर्ट बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमें भी कैंप कर रही हैं विधायक ने जहरीले जीव-जंतुओं के काटने की स्थिति से निपटने के लिए एंटी-वेनम और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है और प्रभावित लोगों तक हर संभव राहत पहुंचाई जाएगी1
- कैथी में खड़ी बस में तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, चालक घायल1