logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

द्वारकापुरी के फूटी कोठी स्थित शराब दुकान का मामला, एसीपी को सौंपी गई जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के फूटी कोठी स्थित शराब दुकान का है। वायरल वीडियो में द्वारकापुरी थाने में पदस्थ आरक्षक तन्मय सिंह चौहान शराब दुकान पर विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि शराब खरीदने के दौरान मोलभाव को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया और आरक्षक को निलंबित कर दिया। मामले की जांच एसीपी शिवेन्दु जोशी को सौंपी गई है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय पुलिसकर्मी के साथ और कौन-कौन लोग मौजूद थे। प्राथमिक जांच में पुलिसकर्मी के आचरण को अनुचित माना गया है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट: शिवेन्दु जोशी, एसीपी, इंदौर

3 hrs ago
user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
SUNDARAM EXPRESS NEWS
Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

द्वारकापुरी के फूटी कोठी स्थित शराब दुकान का मामला, एसीपी को सौंपी गई जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के फूटी कोठी स्थित शराब दुकान का है। वायरल वीडियो में द्वारकापुरी थाने में पदस्थ आरक्षक तन्मय सिंह चौहान शराब दुकान पर विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि शराब खरीदने के दौरान मोलभाव को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया और आरक्षक को निलंबित कर दिया। मामले की जांच एसीपी शिवेन्दु जोशी को सौंपी गई है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय पुलिसकर्मी के साथ और कौन-कौन लोग मौजूद थे। प्राथमिक जांच में पुलिसकर्मी के आचरण को अनुचित माना गया है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट: शिवेन्दु जोशी, एसीपी, इंदौर

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • संन्यास लेने के बाद एक बार फिर सन्यास कपड़ों से नहीं मन से लिया जाता है
    1
    संन्यास लेने के बाद एक बार फिर सन्यास कपड़ों से नहीं मन से लिया जाता है
    user_V k Vishwakarma
    V k Vishwakarma
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजस्थान की घटना जोधपुर में पीड़िता के बयान लेने गया वकील एवं पुलिस वालों के अभद्र व्यवहार के कारण उसे वापस आना पड़ा उसे धक्के मार के बाहर निकाल दिया जाए अदालत में पूरा थाना ही सस्पेंड कर दिया
    1
    राजस्थान की घटना जोधपुर में पीड़िता के बयान लेने गया वकील एवं पुलिस वालों के अभद्र व्यवहार के कारण उसे वापस आना पड़ा उसे धक्के मार के बाहर निकाल दिया जाए अदालत में पूरा थाना ही सस्पेंड कर दिया
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नंबर प्लेट की जगह बजरंग दल हिंदू परिषद लिखा हुआ है यह गुंडागर्दी की मिसाल है इंदौर मध्य प्रदेश में उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए
    1
    नंबर प्लेट की जगह बजरंग दल हिंदू परिषद लिखा हुआ है यह गुंडागर्दी की मिसाल है इंदौर मध्य प्रदेश में उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इंदौर के बेटे मेजर हमज़ा आरिफ का राजस्थान में सड़क दुर्घटना में दुखद निधनड्यूटी के दौरान लौटते समय सेना के वाहन की ऊँट से हुई टक्कर मेजर हमज़ा हुए बलिदान दो अन्य जवान घायल। केट एरिया इन्दौर इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र के निवासी सेना में मेजर हमज़ा आरिफ गुरुवार की रात राजस्थान के जैसलमेर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में बलिदान हो गए । 31 वर्षीय मेजर हमज़ा अपने साथी सैन्य कर्मियों के साथ सेना के वाहन से ड्यूटी से वापस आ रहे थे इस दौरान उनका वाहन सड़क से गुजर रहे ऊंट से टकरा कर पलट गया । मेजर हमज़ा बलिदान हुए जबकि उनके दो अन्य साथी गंभीर घायल हुए हैं। मेजर हमज़ा का शव संभवतः शनिवार दोपहर तक इंदौर पहुंचेगा उसके बाद पूर्ण सम्मान के साथ उन्हें दफनाया जाएगा। मेजर आरिफ हमजा सेना में रहकर विगत 9 वर्षों से देश की सेवा कर रहे थे। अभी 1 माह पूर्व ही उनका विवाह हुआ था। परिवार में माता पिता और तीन बहने हैं। पिता आर आर कैट से सेवानिवृत हो कर राजेंद्र नगर क्षेत्र में ही निवास कर रहे थे। मेजर हमज़ा के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। राऊ विधायक मधु वर्मा, स्थानीय पार्षद प्रशांत बडवे, नवनीत हार्डिया सहित अनेक लोगों ने उनके घर पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी एवं विश्वास दिलाया कि शोक की घड़ी में पूरा देश परिवार के साथ खड़ा है।.
    1
    इंदौर के बेटे मेजर हमज़ा आरिफ का राजस्थान में सड़क दुर्घटना में दुखद निधनड्यूटी के दौरान लौटते समय सेना के वाहन की ऊँट से हुई टक्कर मेजर हमज़ा हुए बलिदान दो अन्य जवान घायल।
केट एरिया इन्दौर 
इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र के निवासी सेना में मेजर हमज़ा आरिफ गुरुवार की रात राजस्थान के जैसलमेर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में बलिदान हो गए । 31 वर्षीय मेजर हमज़ा अपने साथी सैन्य कर्मियों के साथ सेना के वाहन से ड्यूटी से वापस आ रहे थे इस दौरान उनका वाहन सड़क से गुजर रहे ऊंट से टकरा कर पलट गया । मेजर हमज़ा बलिदान हुए जबकि उनके दो अन्य साथी गंभीर घायल हुए हैं। मेजर हमज़ा का शव संभवतः शनिवार दोपहर तक इंदौर पहुंचेगा उसके बाद पूर्ण सम्मान के साथ उन्हें दफनाया जाएगा। मेजर आरिफ हमजा सेना में रहकर विगत 9 वर्षों से देश की सेवा कर रहे थे। अभी 1 माह पूर्व ही उनका विवाह हुआ था। परिवार में माता पिता और तीन बहने हैं। पिता आर आर कैट से सेवानिवृत हो कर राजेंद्र नगर क्षेत्र में ही निवास कर रहे थे। मेजर हमज़ा के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। राऊ विधायक मधु वर्मा, स्थानीय पार्षद प्रशांत बडवे, नवनीत हार्डिया सहित अनेक लोगों ने उनके घर पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी एवं विश्वास दिलाया कि शोक की घड़ी में पूरा देश परिवार के साथ खड़ा है।.
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • VIRAL VIDEO की निकली अलग कहानी! जिसे पति बताया गया, वह निकला पूर्व मालिक... पीड़िता ने किया बड़ा खुलासा इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में महिला से मारपीट के वायरल वीडियो मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित महिला ने दावा किया है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति उसका पति नहीं, बल्कि उसका पूर्व मालिक है। महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से उसे परेशान करता था, मारपीट करता था और बदनाम करने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले ने सोशल मीडिया पर वायरल दावों की सत्यता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    VIRAL VIDEO की निकली अलग कहानी! जिसे पति बताया गया, वह निकला पूर्व मालिक... पीड़िता ने किया बड़ा खुलासा
इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में महिला से मारपीट के वायरल वीडियो मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित महिला ने दावा किया है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति उसका पति नहीं, बल्कि उसका पूर्व मालिक है। महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से उसे परेशान करता था, मारपीट करता था और बदनाम करने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले ने सोशल मीडिया पर वायरल दावों की सत्यता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हेलो फ्रेंड आप देख रहे हैं सुबह के 10:00 बड़ी खबर प्रधानमंत्री मोदी जी के
    1
    हेलो फ्रेंड आप देख रहे हैं सुबह के 10:00 बड़ी खबर प्रधानमंत्री मोदी जी के
    user_V k Vishwakarma
    V k Vishwakarma
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्ट परिसर में नागरिकों की सुविधा हेतु मिस्ट चेयर एवं कूलर लगाए गए हैं ।। जिससे आमजन को गर्मी में राहत मिल रही है। ।।
    1
    कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्ट परिसर में नागरिकों की सुविधा हेतु मिस्ट चेयर एवं कूलर लगाए गए हैं ।।
जिससे आमजन को गर्मी में राहत मिल रही है। ।।
    user_Aarti Raikwar
    Aarti Raikwar
    Media Consultant मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.