अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की मौत, तीन घायल; जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहे थे अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की मौत, तीन घायल; जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहे थे झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी प्रयागराज से कार द्वारा झांसी जेल में बंद अतीक के बड़े बेटे अली अहमद से मिलने जा रहे थे। हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे प्रयागराज से झांसी की ओर जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद और सोनू खान के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अहजम निवासी बादशाही मंडी, मोहम्मद जैद निवासी कोतवाली तथा उमर अहमद निवासी पूरामुफ्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पूछ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को भी दे दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान माफिया अतीक अहमद के पुत्र आबान अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक सामने आए जानवर को हादसे की वजह माना जा रहा है।

- सरंगापुर सब्जी मंडी के पास बीच सड़क पर खराब ट्रक से लगा लंबा जाम, घंटों थमा यातायात सरंगापुर सब्जी मंडी के पास बीच सड़क पर खराब ट्रक से लगा लंबा जाम, घंटों थमा यातायात प्रयागराज। सरंगापुर सब्जी मंडी के पास गुरुवार को बीच सड़क पर एक ट्रक अचानक खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। ट्रक के सड़क के बीचोंबीच खड़े हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के काफी देर बाद तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंच सकी, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए ट्रक चालक की मदद की। लोगों के सामूहिक प्रयास से ट्रक को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरंगापुर सब्जी मंडी मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यदि कोई वाहन बीच सड़क पर खराब हो जाए तो पूरा यातायात प्रभावित हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस व्यस्त मार्ग पर त्वरित राहत व्यवस्था, क्रेन की उपलब्धता तथा यातायात प्रबंधन को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं से आमजन को राहत मिल सके।4
- प्रयागराज के बारा तहसील के जगदीशपुर गांव ने खोल दी विकाश की पोल खोल दी प्रयागराज के बारा तहसील के जगदीशपुर गांव ने खोल दी विकाश की पोल खोल दी, पहली बारिश ने पांच साल की विकास की पोल खोलदी ,लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं, चाहे बड़े हो जाए छोटे बच्चे कितना पानी है आप लोग वीडियो में दे सकते हैं1
- Gandi nali sadak1
- प्रयागराज के कैंट थाना प्रभारी पर एक युवक ने लगाए गंभीर आरोप। चार दिन से पीड़ित का थाना प्रभारी ने नहीं दर्ज किया मुकदमा। थाने का चक्कर लगाकर पीड़ित हुआ परेशान आज वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। पूर्व में भी कई मामले में सुर्खियों में आए हैं कैंट थाना प्रभारी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल प्रयागराज के कैंट थाना प्रभारी पर एक युवक ने लगाए गंभीर आरोप। चार दिन से पीड़ित का थाना प्रभारी ने नहीं दर्ज किया मुकदमा। थाने का चक्कर लगाकर पीड़ित हुआ परेशान आज वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। पूर्व में भी कई मामले में सुर्खियों में आए हैं कैंट थाना प्रभारी।1
- प्रयागराज के कीडगंज इलाके में एक मकान पर गिरा विशाल पेड़ जनहानि की आशंका प्रयागराज के कीडगंज इलाके में एक मकान पर गिरा विशाल पेड़ जनहानि की आशंका हादसे में बिजली का पोल टूटने से विद्दुत सप्लाई पूरी तरह ठप प्रयागराज। प्रयागराज के नई बस्ती कीडगंज इलाके के में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक नीब का विशाल पेड़ एक मकान के ऊपर अचानक गिर गया पेड़ गिरने से जन हानि की आशंका जताई जा रही है। वहीं पेड़ गिरने के साथ विद्दुत पोल टूट जाने से विद्दुत सप्लाई पूरी तरह ठप है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद अभी तक राहत बचाव के लिये कोई सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।1