मैनपुरी से बड़ी खबर, मामूली कहासुनी के बाद दो गुटो में मारपीट,, मैनपुरी: कैफे में विवाद के बाद मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल पत्रकार मोहित गुप्ता जनपद मैनपुरी मैनपुरी के स्टेशन रोड स्थित अल्फा सेंचुरी कैफे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली कहासुनी दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते कुछ युवकों ने कार्तिकेय अवस्थी नाम के युवक को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में कार्तिकेय के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। भीड़ के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस को हालात काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने कैफे के अंदर छिपे कुछ आरोपियों को भीड़ के गुस्से से बचाते हुए हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट,, पीड़ित की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
मैनपुरी से बड़ी खबर, मामूली कहासुनी के बाद दो गुटो में मारपीट,, मैनपुरी: कैफे में विवाद के बाद मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल पत्रकार मोहित गुप्ता जनपद मैनपुरी मैनपुरी के स्टेशन रोड स्थित अल्फा सेंचुरी कैफे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली कहासुनी दो
पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते कुछ युवकों ने कार्तिकेय अवस्थी नाम के युवक को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में कार्तिकेय के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना
मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। भीड़ के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस को हालात काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने कैफे के अंदर छिपे कुछ आरोपियों को भीड़ के गुस्से से बचाते हुए हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट,, पीड़ित की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
- मैनपुरी में भाजपा नेता किशन दुबे की गिरफ्तारी से गरमाया माहौल मैनपुरी। 2008 के आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मुकदमे में पुलिस ने भाजपा नेता किशन दुबे को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम उनके घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया। किशन दुबे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। समर्थकों ने कोतवाली के बाहर जाम लगाकर विरोध जताया और परिसर का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।1
- हाथो मे किताब ले कर पालक के कंधे पर बैठ कर स्कूल जाता है बच्चे1
- aaj eat ko 9 15 par Dada ji ka dehant ho gaya timaruya urf mohokampur our dekho1
- *दिल्ली से आज अपडेट* *दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा जब तिलक नगर में पहुंचे* तो वहां के लोगों ने अपने हाथ से *सड़क उखाड़कर उन्हें दिखाई।* मंत्री का खूब विरोध हुआ। एक युवक इसका *Video बना रहा था।* फिर क्या *मंत्री* ने *उसको सरेआम थप्पड़* मार दिया। *जब जनता* में *किसी ने खराब सड़कों* पर *दिल्ली सरकार* के *मंत्री वर्मा से सवाल पूछा तो* उन्होंने *उसे व्यक्ति* को ही *सरेआम थप्पड़ जड़ दिया* कितनी *चर्बी चढ़ गई है* इन लोगों के *दिमाग में* और एक *समय बाद भीख मांगने* इसी *जनता के पास फिर वापस आएंगे* *जबकि यही मंत्री, मुख्यमंत्री की स्वयंभू रेस में थे।* कुलमिलाकर *सरकार कोई* भी *आए सब जमकर लूटपाट* में *लगे है। जनता के टेक्स की कमाई* मंत्री जी *खुद चोरी डकैती* करो *भ्रष्टाचार करो* और कोई जब *आप से सवाल पूछे* तो आप *उसे थप्पड़ मार दो, क्या यह ठीक है।*1
- अवागढ़ दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 25 हजार के इनामी समेत तीन गिरफ्तार एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में करीब पांच दिन पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। अवागढ़ पुलिस, स्वाट/इंटेलिजेंस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद की गई है। मामले में मृतका के पति रुकमपाल की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस के मुताबिक, अवागढ़ क्षेत्र में दरगाह के पीछे रहने वाली प्रियंका और उसकी मां कमला देवी की 21 सितंबर की रात हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में प्रियंका की पुत्री की तहरीर पर थाना अवागढ़ में मुकदमा संख्या 158/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी के निर्देशन में गंभीर अपराधों के अनावरण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी सियाराम पुत्र स्व. बाचाराम निवासी ठाठी गदनपुर, थाना एका, फिरोजाबाद, दिनेश कुमार पुत्र निरोत्तम निवासी बरामई, थाना मटसेना, फिरोजाबाद और धर्मेंद्र सिंह पुत्र सियाराम निवासी ठाठी गदनपुर, थाना एका, हाल निवासी मोहल्ला तवायफान, अवागढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक सियाराम और धर्मेंद्र को किला बाईपास रोड से जाने वाले रास्ते से तड़के करीब 4:30 बजे तथा दिनेश कुमार को टुंडला-एटा रोड स्थित एक होटल के पास से करीब 4:50 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आई हत्या की वजह पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी सियाराम ने बताया कि उसके बेटे रुकमपाल और मृतका प्रियंका के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने प्रियंका के चरित्र को लेकर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि उसकी वजह से परिवार की बदनामी हो रही थी। पुलिस के मुताबिक सियाराम ने यह भी बताया कि प्रियंका की मां कमला देवी उसके साथ रहती थी और उसका सहयोग करती थी। पुलिस के अनुसार इसी बात को लेकर आरोपियों ने दोनों की हत्या की योजना बनाई। जांच में सामने आया कि रुकमपाल ने घटना से पहले दिनेश कुमार को अवागढ़ बुलाया था, जबकि धर्मेंद्र के मकान पर उसे ठहराया गया था।2
- *बारिश के कारण कच्चा घर गिरा, कोई सुनवाई नहीं* kayampur Abhay Rajput *बारिश के कारण कच्चा घर गिरा, कोई सुनवाई नहीं* adresse. kayampur saurikh kannauj (up)4
- मैनपुरी से बड़ी खबर,, भाजपा नेता किशन दुबे को किया गिरफ्तार,, मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता जनपद मैनपुरी मैनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... भाजपा नेता किशन दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। किशन दुबे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। समर्थकों ने कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने समर्थकों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटी भाजपा नेता किशन दुबे को न्यायालय में पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि मामला आर्म्स एक्ट के पुराने प्रकरण से जुड़ा है, जिसमें न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। अब इस पूरे मामले में किशन दुबे की ओर से क्या कहना है... सुनिए भाजपा नेता किशन दुबे की बाइट। 🎤 बाइट — किशन दुबे, भाजपा नेता मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट3
- बाजरे के खेत में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका 26 सितंबर से घर से था लापता, फसल टूटी मिलने पर ग्रामीणों ने जताई आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज जसवंतनगर। ग्राम नागरी पंचायत के नगला धोबी के पास सोमवार शाम करीब तीन बजे बाजरे के खेत में करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मीठेपुर निवासी संदीप उर्फ छोटे पुत्र स्वर्गीय शिवकुमार के रूप में उसके भाई राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर की। संदीप 26 सितंबर की शाम से घर से लापता था। नगला धोबी निवासी उर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय कुंवर सेन शाम को बाजरे के खेत में घास लेने गई थीं। खेत में कई स्थानों पर बाजरे की फसल टूटी और अस्त-व्यस्त दिखाई दी। कुछ आगे जाने पर खेत के बीच युवक का शव पड़ा मिला। युवक सफेद बनियान और बैंगनी रंग की चड्डी पहने था। शव देखकर उर्मिला देवी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी, जौनई चौकी प्रभारी कोमल चौधरी पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसी दौरान मृतक का भाई राजीव कुमार वहां पहुंचा और शव की पहचान संदीप के रूप में की। परिजनों के अनुसार संदीप अविवाहित था और होटल तथा ट्रकों पर मजदूरी कर अपना पालन-पोषण करता था। उसे शराब पीने की आदत भी थी। वह सात भाइयों में था। पिता स्वर्गीय शिवकुमार का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां मुन्नी देवी तथा भाई अमित (32), राजीव (25), वीर प्रताप (23) और गौतम (20) हैं। परिजनों के मुताबिक कुछ वर्ष पहले उसके दो भाइयों की भी मृत्यु हो चुकी है। मृतक के हिस्से में करीब तीन बीघा खेती भी बताई गई है। खेत में फसल टूटी और अस्त-व्यस्त मिलने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई, हालांकि पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।1
- पता .कयामापुर .सौरीख कन्नौज .बारिश के करन घर टूट गया पर कोई सुनवाई नहीं कच्चा घर है मेरे 26-09-2026 को गिर गया पता .कयमपुर .सौरीख कन्नौज .बारिश के करन घर टूट गया पर कोई सुनवाई नहीं कच्चा घर है मेरे 26-09-2026 को गिर गया4