*सेवा संकल्प अभियान के तहत परसदा (भ) में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का भव्य आयोजन, केंद्र *सेवा संकल्प अभियान के तहत परसदा (भ) में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल* *कौशिक ने परसदा (भ) में ₹58 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, बच्चों को परोसा भोजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान* रविवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बिल्हा विधानसभा के ग्राम पंचायत परसदा (भ) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 के पुराने स्कूल प्रांगण में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मातृशक्तियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। *केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा - आंगनबाड़ी से ही बनता है विकसित भारत* मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि देश का हर बच्चा स्वस्थ, शिक्षित और कुपोषण मुक्त हो। आंगनबाड़ी केंद्र इसी सपने को पूरा करने का सबसे बड़ा माध्यम हैं। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम सेवा को संकल्प के रूप में लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार मिलकर माताओं-बहनों और बच्चों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। *बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान - धरमलाल कौशिक* इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा और आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी हमारी प्रथम पाठशाला है। यहीं से स्वस्थ भारत की नींव रखी जाती है। श्री कौशिक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को श्रीफल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया तथा बच्चों को बस्ता, शिक्षण सामग्री एवं पोषण किट वितरित कीl श्री धरमलाल कौशिक द्वारा ग्राम पंचायत परसदा (भ) में *₹58 लाख की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन* किया गया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। *सौर ऊर्जा से रोशन होंगे आंगनबाड़ी केंद्र - भूपेंद्र सवन्नी* क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश के हर आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा रहा है। परसदा (भ) के इस आंगनबाड़ी केंद्र में भी जल्द सोलर पैनल लगाया जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई बिजली के अभाव में न रुके। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान को सुशासन का प्रतीक बताया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

- शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ का खतरा अमलडीहा पुल पर भरा पानी व शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ का खतरा अमलडीहा पुल पर भरा पानी विधायक ने अधिकारियों को दिए राहत बचाव कार्यों के निर्देश आज सोमवार की दोपहर 12:30 मिले जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश की वजह से बिल्हा क्षेत्र से गुजरने वाली शिवनाथ नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है जिसकी वजह से नदी के आसपास स्थित गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है और बिल्हा से बलौदा बाजार को जोड़ने वाली अमलडीहा पुल में भी बाढ़ के हालात है जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई है साथ है नदी के नजदीक स्थित ग्राम चुराघाट और उड़ानताल को बिल्हा से जोड़ने वाली मुख्य सड़क में भी बाढ़ का पानी भर गया है जिसकी वजह से गांव के लोग गांव से बाहर नहीं निकल पा रहे ग्राम चुराघाट के किशोर रात्रे जी ने बताया की ग्राम पंचायत उड़नताल में 5,6 परिवार के घरों में पानी पहुंच गया है जिसकी वजह से शिवकुमार यादव,दुकालु गायकवाड़, जैसे अनेक ग्रामीणों के घर के राशन सामान सब पानी में खराब हो गए है विभिन्न ग्राम पंचायत के मुख्य सड़क पर पानी भर जाने की वजह से गांव का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है गांव के लोग गांव में ही फंसे हुए हैं गांव से बाहर निकालने के लिए कुछ ग्रामीण जहां नाव उपलब्ध है वे नाविक का सहारा लेकर गांव से बाहर सामान खरीदी बिक्री करने पहुंच रहे हैं एवं कुछ गांव की स्थिति बहुत ही दायिनी है जो गांव से बाहर नहीं निकल पा रहे घटना की जानकारी मिलते हैं आज सोमवार को बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अधिकारियों से चर्चा की है और ग्रामीणों की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक जी ने क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए पथरिया एसडीएम एवं तहसीलदार तथा बिल्हा एसडीएम एवं तहसीलदार से दूरभाष पर चर्चा कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। विधायक श्री कौशिक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा ग्रामीण जनों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था, भोजन एवं पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलस्तर एवं परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाए। श्री धरम लाल कौशिक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क रहे और किसी भी संभावित स्थिति में ग्रामीणों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। कई ग्रामीणों का कहना है कि अब तक उनके गांव में प्रशासनिक अम्ल का कोई भी राहत बचाव कार्य नहीं पहुंच पाया है उन्होंने शासन प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द नदी किनारे बसे गावों मे पहुंच कर ग्रामीणों की मदद करें गांव के दुकानों में राशन की मांग तेज होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव के दुकानों में सामान को ऊंचे दाम पर बेचे जाने की भी ग्रामीणों ने सूचना दी है1
- वोट चोरी' के आरोपों पर बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वोट चोरी' के आरोपों और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी विरोध सोमवार को बिलासपुर में भी देखने को मिला। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाया और काले गुब्बारे छोड़कर विरोध जताया। आयोजन में जिलेभर से अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, सेवादल और संगठन के नेता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद सिद्धांशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की गई।1
- बिलासपुर नगर निगम के विकास भवन में ACB ने क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा जानिए पूरा मामला !1
- गरीबों से टैक्स के नाम पर ज्यादा वसूली का आरोप, रसीद में ₹9 हजार, और वसूली ₹15 हजार की? बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 4 में टैक्स वसूली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि जोन कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने लोगों से टैक्स की रकम रसीद में दर्ज रकम से ज्यादा वसूल की।1
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तिफा को लेकर कोरबा कलेक्टर घेराव में गरजे जिलाध्यक्ष मनोज चौहान1
- कर्नाटक के चित्र दुर्ग में मोदी जी के हेलीकॉप्टर से एक बड़ी संदूक निकालकर इनोवा में रखा गया। संदूक में क्या चीज है पता नहीं।2
- गांव गांव पहुंच रहे सांसद और विधायक ग्रामीणों से किया जन संवाद1
- सी एम द्वारा पथरिया मे वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की भव्य प्रतिमा स्थापना हेतु ₹ सी एम द्वारा पथरिया मे वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की भव्य प्रतिमा स्थापना हेतु ₹25 लाख की घोषणा किए जाने पर राजपूत लोधी समाज के पदाधिकारियो ने परसदा विधायक निवास पहुंच कर जताया आभार आज सौमवार की सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मदकू द्वीप में माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी द्वारा वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की भव्य प्रतिमा स्थापना हेतु ₹25 लाख की घोषणा किए जाने पर राजपूत लोधी समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के परसदा इस्थित निवास पहुंच कर विधायक से आत्मीय भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा की बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पथरिया महाविद्यालय परिसर में वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा स्थापित होना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उनका शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति हमारी आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर श्रीमती अनिला राजपूत, जिला पंचायत सभापति श्री जगदीश वर्मा, जनपद सभापति श्री सुखदेव वर्मा, श्री हरिशंकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्वनी वर्मा, जनपद सदस्य श्री अर्जुन राजपूत सहित समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक कौशिक ने समाजजनों के स्नेह, विश्वास और आत्मीय सम्मान के लिए हृदय से धन्यवाद। आप सभी के द्वारा दिया गया स्नेह और सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है कि क्षेत्र और समाज के हित में विकास एवं सम्मान के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहूं। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए हार्दिक आभार एवं समस्त समाजजनों का आत्मीय धन्यवाद।1